Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। हरिद्वार जिला अस्पताल में तैनात डॉ गोपाल गुप्ता की हत्या में शामिल 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर रात मुठभेड़ के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। दो बदमाशों के पैर में गोली भी लगी है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम मुदस्सर और समीर हैं। फिलहाल हरिद्वार के पुलिस कप्तान और अन्य आला अधिकारी मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। देर रात जानकारी के मुताबिक तीन बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलियर से कर कॉलेज की तरफ जा रहे थे। रास्ते में चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों…
उत्तराखंड। पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सचिवालय एवं कोषागार को छोड़ते हुए राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, संस्थानों एवं शैक्षिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। साथ ही गुरु रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में राज्यभर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जयन्ती के कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं सार्थक बनाये जाने के उदेदश्य से यह निर्देश दिए हैं। गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर राज्य में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं गुरु रविदास की स्थापित…
हरिद्वार, 11 फरवरी। शारदीय कांवड़ मेले के सफल संचालन हेतु सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने कांवड़ मेेले हेतु चल रही तैयारियों का मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण करते हुए दिये। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों साथ 15 फरवरी से शुरू हो रहे मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम, सुरक्षित व सुःखद बनाने के लिए सभी छोटी-बड़ी तैयारियां समय से सुनिश्चित कर ली जायें…
हरिद्वार। हरिद्वार के जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर गोपाल गुप्ता की संदिग्ध मौत को 10 दिन से ज्यादा गुजर गए हैं। लेकिन मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। जिससे डॉक्टरों के संगठन में नाराजगी है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के डॉक्टरों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में मीटिंग की और काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया है। संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल तोमर ने कहा कि डॉक्टर गोपाल गुप्ता उनके साथी डॉक्टर थे। उनकी संदिग्ध मौत का खुलासा होना चाहिए। लेकिन दस दिन बीत जाने के बावजूद भी खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने बैठक में…
हरिद्वार। जगजीतपुर पहुंचे रानीपुर से भाजपा विधायक उमेश चौहान ने विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच रह रहे विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि दोनों ही उनके लिए सम्मानित हैं। लेकिन एक जनप्रतिनिधि को जनता देखती है इसलिए दोनों को ऐसा नहीं करना चाहिए था। दोनों को मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। संयम रखना चाहिए। हालांकि कि उन्होंने ये भी कहा कि लोकतंत्र में ये सब उचित नहीं है। हालांकि चैंपियन पर पार्टी स्तर पर कार्रवाई के सवाल आदेश चौहान कुछ नहीं बोले और कहा कि इस विषय पर वो कोई टिप्पणी नहीं…
उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पूजन के साथ सभी देवों का आह्वाहन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महाकुंभ शताब्दियों से अपनी अक्षुणता बनाये रखते हुए सनातन धर्म की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के माध्यम से करोड़ों लोगों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ता रहा है। महाकुंभ का पर्व केवल आध्यात्मिक चेतना का ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और विश्व बंधुत्व…
लक्सर, हरिद्वार। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित बाडीटीप गांव से एक किशोरी के लापता होने के बाद दो पक्षों में तनाव है। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है। मगर एक दिन पहले दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और गांव में बवाल हो गया। इतना ही नहीं इस दौरान पत्थरबाजी भी की गई। पत्थरबाजी पर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देश के अनुपालन में लक्सर कोतवाली पुलिस ने पत्थर बाजीगर…
हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में प्रेमी युगल फरार हो गया। मामला अलग अलग समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में दो पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते हालात काबू में है। कई हिंदूवादी संगठनों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। सुरक्षा के मध्यनजर गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी मामले पर नज़र बनाए हुए हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि युवती नाबालिक है और गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर ले गए। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि लड़की की…
उत्तराखंड। उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 7 इंस्पेक्टर और 23 दरोगाओं का ट्रांसफर किया है। जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी …… उधरनिरीक्षक विनोद गोसाई को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला से प्रभारी एसओजी नगर देहरादून बनाया गया। निरीक्षक कमल कुमार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया। निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा को पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर बनाया गया। निरीक्षक मुकेश त्यागी को प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर से प्रभारी एसओजी शाखा ग्रामीण…
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। लालढांग के वर्तमान ग्राम प्रधान दिनेश कर्णवाल का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों के साथ पूरा गांव गमगीन है इसलिए शुक्रवार को पूरा दिन लालढांग बाजार बंद रहा। बता दे कि दिनेश कर्णवाल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। जैसे ही उनके निधन की खबर आई तो, पूरा गांव में शोक की लहर में डूब गया। उनके शोक में पूरा दिन लालढांग बाजार बंद रहा। एक भी व्यापारी ने अपनी…
