Author: News Desk

हरिद्वार,19 नवंबर। हरिद्वार के आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला जारी है। लेकिन लोग हाथियों की फोटो वीडियो बनाने और सेल्फी के चक्कर में अपनी जान भी जोखिम में डालने से परहेज नहीं कर रहे हैं। सोमवार रात को तीन जंगली हाथियों का झुंड जगजीतपुर क्षेत्र से गुजर रहा था। मगर वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने अपनी जान जोखिम डाल ली। जैसे ही हाथी सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगे तभी रोड़ पर एक बाइक सवार हाथी के आगे आ गया। इस बीच हाथी ने दहाड़ भी लगाई। मगर बाइक सवार को…

Read More

हरिद्वार,18 नवंबर। हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने सोमवार को पथरी क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। छापेमारी से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की भनक लगते ही कई दुकानदार मेडिकल स्टोर बंद करके फरार हो गए। नसीरपुर कला और पदार्था गांव में मानकों के विपरीत चल रहे दो मेडिकल स्टोर तत्काल प्रभाव से बंद कराए गए और उनसे जवाब भी मांगा गया। अनिता भारती ने बताया कि पथरी क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों पर अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। कहीं नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री की जा रही थी और कहीं बच्चे दवाएं…

Read More

हरिद्वार,18 नवंबर। हरिद्वार के आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला जारी है। बीती रात ज्वालापुर में एक जंगली हाथी रेलवे ट्रैक पर आ धमका । रेलवे ट्रैक पर हाथी को देखकर वन विभाग और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। लेकिन वन वन विभाग की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। हाथी का पीछा कर रही वन विभाग की रेलवे ट्रैक टीम ने तुरंत रेल प्रशासन से संपर्क साधकर ट्रेन की गति को धीमा कराया। कड़ी मशक्कत के बाद वनमर्मियों ने हाथी ट्रैक से नीचे उतारा। तब फिर से ट्रेन को धीमी गति से चलाया गया।…

Read More

ब्यूरो हरिद्वार। आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्दे नजर वार्ड नंबर 57 व 58 के प्रभारी मनोज सैनी की उपस्थिति में कनखल ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिनेश वालिया जी के निवास स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता महंत अजय दास जी महाराज ने की। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों वार्डों की स्थानीय समस्याओं को संज्ञान में लाया गया तथा आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस का महापौर और बोर्ड बनाने का वचन दिया। बैठक में मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस हरिद्वार के सौंदर्य करण के पक्ष में है लेकिन…

Read More

हरिद्वार,17 नवंबर। – हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र में सुबह के वक्त हुए सड़क हादसे में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे में एक भैंसे ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद ही डंपर चालक फरार हो गया। हादसा लक्सर खानपुर रोड पर हुआ जब सड़क पर जा रही तीन भैंसा बुग्गियों को एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भैंसा चला रहे एक ग्रामीण और एक भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक खानपुर के ब्राह्मण वाला…

Read More

हरिद्वार,17नवंबर। 17-नवम्बर-2024 दिन रविवार विक्रम संवत 2081(हेमंत ऋतु) (कालयुक्त संवत) शकसंवत 1946 सूर्योदय 06:42 सूर्यास्त 17:24 सूर्य- राशि (वृश्चिक) दक्षिणायन *श्री गणेश चतुर्थी व्रत कल रहेगा मित्रों आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल कृष्ण पक्ष कि द्वितीया तिथि है आज का नक्षत्र रोहिणी है आज चन्द्रमा वृषभ राशि में है आज दिशाशूल :- पश्चिम दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो दूध का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का राहुकाल 16:30 से 18:00 तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे। मेष (चु, चे, चो, ला,…

Read More

हरिद्वार,16 नवम्बर। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर कनखल थाना पुलिस ने शनिवार रात शराब के ठेके के आसपास छापेमारी की और खुलेआम सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों का पुलिस एक्ट में चालान भी काटा गया और हाथ में चालान थमाकर फोटो सेशन भी कराया गया। इतना ही नहीं भविष्य में दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके अलावा पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की एल्कोहल मीटर से जांच भी की। बता दें कि देहरादून में हुए सड़क हादसे के…

Read More

हरिद्वार। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने प्रेस क्लब में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती और राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की उपस्थिति में उत्तराखंड प्रदेश पदाधिकारी के साथ-साथ राज्य के छह जिलाध्यक्षों एवं महामंत्रियों की भी घोषणा की गई। प्रदेश और जिलों में बचे पदों पर जल्दी ही घोषणा करने की बात कही गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि समाज में असहाय महसूस कर रहे लोगों तक जाएगी। जातिगत दुर्भावना को दूर करना। समाज में समरसता फैलाने का कार्य भी करेगी। कहा कि धर्म परिवर्तन इस समय तेजी…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार,16 नवम्बर। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर रविवार शाम खुलेआम शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पूरे जनपद में छापेमारी की कार्रवाई की गई। एसएसपी के निर्देश पर श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा और उनकी टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। श्यामपुर क्षेत्र में विभिन्न होटल ढाबों और शराब के ठेकों के बाहर विशेष अभियान चलाया गया। छापेमारी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अलग अलग जगहों से ऐसे 35 लोगों को दबोच लिया जो खुलेआम जाम छलका रहे थे। सभी को पकड़कर थाने लाया गया और सबका…

Read More

हरिद्वार, 16 नवम्बर। विवाह समारोह, जन्म दिन व धार्मिक आयोजनों में गुरूजी कैटर्स के प्रबंधक पंडित अधीर कौशिक ने लोगों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए खाना बनाने में स्टील के बर्तनों का उपयोग करने का शुभारंभ किया। स्टील के बर्तनों में भोजन तैयार करने का फैसला लिया गया है। साथ ही प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने का भी संकल्प दोहराया। काली सेना के प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने वेदा ग्रीन वेडिंग फॉर्म में विधि विधान के साथ मां अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना की और पंडित अधीर कौशिक को शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि शास्त्रों…

Read More