Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। सोमवार को नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा ने नगर पालिका के विभिन्न क्षेत्रों में डोर और नुक्कड़ सभाएं की। टिहरी विस्थापित वार्ड सात शिवालिक नगर एन क्लस्टर देव नगर, जे क्लस्टर तक्षशिला स्कूल, बृजवासी समाज नवोदय नगर, सत्यम कॉलोनी, वीणा एनक्लेव, टिहरी विस्थापित शामिल रहे। डोर टू डोर और जनसभा में भारी भीड़ में उमड़कर घरों से निकाल कर भाजपा प्रत्याशी का जोरदार अभिनंदन स्वागत किया। जन समर्थन को देखकर उत्साहित भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने कहा कि जनता का उत्साह देखते ही बनता है। जिस प्रकार से हमारे जनसंपर्क अभियान के दौरान…
हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित इक्कड़ कलां गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का सच सामने आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर विवाहिता की मौत की पुष्टि हुई तो पथरी थाना पुलिस हरकत में आई। तत्काल इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम गोविंद कुमार है जो रुद्रपुर में जेई के पद पर तैनात है। बता दे कि दो दिन पहले इक्कड़ कलां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया…
लक्सर, हरिद्वार। कांग्रेस ने लक्ष्मण नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में अजय वर्मा को सभासद पद का प्रत्याशी बनाया है। अजय वर्मा लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और डोर टू डोर जाकर जनता से वोट की अपील भी कर रहे हैं। अजय वर्मा ने दावा किया कि से बार वार्ड नंबर 3 की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। जनता न सिर्फ उन्हें ही वोट देगी बल्कि चेयरमैन भी कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गी को ही चुनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियां जनता को रास नहीं आ रही है और अब जनता के सामने कांग्रेस…
हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने पूरी नगर पालिका मे तूफ़ानी दोरा कर कई स्थानो पर नुक्कड़ सभाए की हर सभा मे भारी भीड़ उमड़ी और जनता ने खुल कर भाजपा का साथ दिया। नुक्कड़ सभाओ को सम्बोधित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि मैं अपने पूरे पाँच साल में पूरी पालिका में विकास की गंगा बहाई है। आज जितना प्यार जनता मुझको दे रही है, मैं भी पूरे पाँच साल उसका कम से कम दो गुना वापस करूंगा। उन्होंने कहा कि अब जो कार्य रुका है उसका पूरा करना और…
हरिद्वार, 19 जनवरी। हरिद्वार में उत्तराखंड शासन के लेटर हेड का गलत इस्तेमाल कर तम्बाकू व्यापार का भ्रामक प्रचार करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले का संज्ञान लिया और सिडकुल थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सिडकुल थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। जानकारी के अनुसार हरिद्वार एनटीसीपी के नोडल अधिकारी ने हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को शिकायती पत्र देकर बताया कि उत्तराखंड शासन के लेटर हेड पर तम्बाकू…
सुल्तानपुर, हरिद्वार। पहली बार अस्तित्व में आई सुल्तानपुर नगर पंचायत में भी निकाय चुनाव हो रहे हैं। यहां ओबीसी महिला सीट होने के चलते कई दिग्गज चुनाव मैदान में हैं। मुस्लिम बाहुल्य नगर पंचायत होने के चलते भाजपा ने यहां से अपना कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा। लेकिन पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी फैसल इकबाल को अपना खुला समर्थन दिया है। फैसल इकबाल पूर्व विधायक हाजी तस्लीम के भतीजे मोहम्मद इकबाल की पत्नी हैं और यहां से निर्दलीय चुनाव मैदान में है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में संजय गुप्ता ने कहा कि वो…
लक्सर, हरिद्वार। हरिद्वार के सुल्तानपुर नगर पंचायत में पहली बार निकाय चुनाव हो रहे हैं। यहां से बसपा ने दिलशाद पंथी को अपना प्रत्याशी बनाया है। शनिवार शाम को सुल्तानपुर में बसपा की जनसभा आयोजित हुई जिसमें बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और बसपा नेता शिवम कश्यप समेत बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। विधायक मोहम्मद शहजाद ने लोगों में जोश भरने का काम किया और बसपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान बसपा नेता शिवम कश्यप ने मंच से जनता को संबोधित किया और कहा कि इस चुनावी सीजन में बहुत सारे नेता…
हरिद्वार। हरिद्वार में बीजेपी ने नगर निगम हरिद्वार के लिए लोगों के सुझाव इकट्ठा कर संकल्प पत्र जारी किया है। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक समेत तमाम भाजपा नेताओं ने हरिद्वार नगर निगम के लिए अलग से तैयार किए गए संकल्प पत्र के बारे में जानकारी दी। भाजपा ने शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सुझाव पेटी लगाई थी। जिसमें लोगों के 11 हजार से ज्यादा सुझाव आए। भाजपा के नेताओं के मुताबिक इन सुझावों के आधार पर एक संकल्प पत्र बनाया गया है जिसमें शहर को सुंदर बनाने, सीसीटीवी कैमरों से लैस करने, सोलर सिटी बनाने…
हरिद्वार। निकाय चुनाव में प्रचार जोरों पर है। शुक्रवार को वार्ड नंबर दो में भाजपा की जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में भाजपा विधायक मदन कौशिक, मेयर प्रत्याशी किरन जैसल पार्षद प्रत्याशी सुनीता शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने भाजपा की उपलब्धियां गिनवाई और जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। मदन कौशिक ने सुनीता शर्मा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि इस बार भी जनता सुनीता शर्मा को जिताने के साथ साथ मेयर भी भाजपा को ही बनाएगी। भाजपा नेता विदित शर्मा…
हरिद्वार। शुक्रवार को शिवालिक नगर में भाजपा का रोड़ शो हुआ। रोड़ शो तो सफल रहा मगर आखिरी वक्त पर टिहरी विस्थापित कॉलोनी में एक महिला के पैर पर एक थार गाड़ी का पहिया चढ़ गया और पूजा नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अमरदीप चौधरी उर्फ रॉबिन और उनके समर्थक महिला को अस्पताल ले गए। क्योंकि घायल महिला खुद भाजपा की कार्यकर्ता थी इसलिए अस्पताल में पहले तो भाजपा अन्य महिला कार्यकर्ता पहुंची। अस्पताल ने उनकी रॉबिन समर्थकों से कहासुनी हो गई। जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर मामले…
