Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 13 नवंबर। BHEL स्थित टेनिस कोर्ट में मंगलवार को एक रसल वाइपर सांप का जोड़ा अठखेलियां करता दिखाई दिया। जैसे ही खिलाड़ी कोर्ट में खेलने के लिए पहुंचे तो अचानक उनकी नजर सांप के जोड़े पर पड़ गई। काफी देर तक सांप का जोड़ा घास में ही अठखेलियां करता नजर आया। इस बीच एक शक्श ने यह नजारा अपने मोबाइल में कैद कर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि सांप के जोड़े को समय से देख लिया गया वरना इसके काटने पर बड़ा हादसा भी हो सकता था। क्योंकि रसल वाइपर बहुत…
हरिद्वार, 11 नवंबर। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद में दस उप निरीक्षक तथा अपर उप निरीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया। सोमवार को रोशनाबाद मुख्यालय से ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। ट्रांसफर लिस्ट में छह उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन से जनपद के विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा कनखल से दो, बुग्गावाला और खानपुर से एक एक उप निरीक्षक का ट्रांसफर किया गया। सभी को नवीन तैनाती दी है। ऊपर देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट …….
हरिद्वार, 11 नवंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भल्ला इंटर कॉलेज के मैदान में बनाए गए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण कर दिया है। लोकार्पण के अवसर पर उनके साथ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। क्रिकेट स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने पिच पर हाथ भी आजमाए। पिच पर खड़े होकर उन्होंने क्रिकेट खेला। भाजपा विधायक आदेश चौहान ने बोलिंग कराई और मुख्यमंत्री ने शॉट जड़ डालें। बता दे कि नौ करोड़ के बजट से HRDA ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया है। लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी जोर…
हरिद्वार, 10 नवम्बर। अखिल भारतीय रवा राजपूत एकता सेवा समिति उत्तराखंड द्वारा भेल सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक केंद्र में परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी। मेधावी बच्चों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे रवा राजपूत समुदाय के लोगों को सम्मानित भी किया गया। समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि रवा राजपूत समुदाय कृषि, प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, इंजीनियरिंग, व्यापार आदि तमाम क्षेत्रों में देश सेवा में अपना योगदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि पेश के प्रति ईमानदारी से ही देश सेवा की जा सकती है। अर्जुन सिंह…
हरिद्वार, 10 नवम्बर। श्री मुल्तान सेवा समिति के तत्वाधान में समाजसेवी रविंद्रजैन ने अपनी माता यदुराना देवी की स्मृति में भीमगोड़ा स्थित जसवंत घाट पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। यह संगठन आजादी से पहले स्थापित हुआ और तब से लेकर आज तक जनसेवा के कार्य करता चला आ रहा है। श्री मुल्तान सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन लाल व महामंत्री हरीश बजाज ने कहा कि समिति समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दे रही है। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सों ने मरीजों की जांच कर नेत्र रोगों से बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने…
हरिद्वार, 10 नवंबर। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित श्यामपुर क्षेत्र में ही खैरा ढाबे के पास एक गन्ने के ट्रक में आग लग गई। हाइवे पर खड़े ट्रक में आग की लपटों को देखकर अफरा तफरी मच गई । सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। जानकारी के मुताबिक हाइवे पर ट्रक खड़ा करके ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर खाना बना रहे थे और इसी दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई है। फिलहाल गन्ने का ट्रक आग की लपटों में घिर गया है और आग को बुझाने…
हरिद्वार, 10 नवंबर। किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी हरिद्वार के ही रहने वाले हैं। एक किशोरी को पिछले दो सालो से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते चले आ रहे थे। पीड़ित के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले बनाई अश्लील वीडियो और फिर किया गैंगरेप – किशोरी को अश्वील वीडियो वॉयरल करने की धमकी देकर करीब ढाई साल तक उसके साथ दुष्कर्म-अप्राकृतिक कुकर्म किया जा रहा था। जिस बिल्डिंग में…
हरिद्वार, 09 नवम्बर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। राज्य स्थापना से एक दिन पहले हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत हर की पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर एक बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में अधिकारियों से लेकर कर्मचारी और स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्य नगर आयुक्त आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी के नेतृत्व में सफाई अभियान शुरू किया गया। वरुण चौधरी ने खुद हाथ में दस्ताने पहनकर हर की पौड़ी पर पड़े कूड़े कचरे को न सिर्फ साफ किया बल्कि डस्टबीन में भी कूड़ा…
हरिद्वार। अंडर 16 जिला बास्केटबॉल संगठन द्वारा आयोजित अंडर 16 स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का समापन कैबिनेट मिनिस्टर गणेश जोशी ने किया। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि फाइनल मुकाबला बालक वर्ग में देहरादून और नैनीताल के बीच खेला गया जिसमें देहरादून ने नैनीताल को हर का ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। स्कोर रहा35/14। बालिक वर्ग फाइनल देहरादून और नैनीताल के बीच खेला गया इसमें देहरादून ने एक तरफ नैनीताल को हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। स्कोर रहा 39/6। अंडर 16 बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर ऑल ओवर देहरादून ने अपना कब्जा जमाया। स्टेट चैंपियनशिप में बालक एवं…
हरिद्वार, 08 नवम्बर। देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। पथराव करने वाले एक आरोपी युवक को RPF ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक का नाम सलमान है जो लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित खड़ंजा गांव का निवासी है। RPF के मुताबिक गुरुवार शाम को देहरादून से चली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही लक्सर रेलवे स्टेशन को पार करके आगे की तरफ बढ़ी, तभी लक्सर मुरादाबाद रेलमार्ग पर पड़ने वाले खड़ंजा गांव के पास ट्रेन पर पथराव शुरू हो गया। पथराव होता देख ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात RPF के जवान…
