Author: News Desk

उत्तराखंड, 25 नवंबर। ऋषिकेश के नटराज चौक पर भीषण सड़क हादसा हो गया एक बेकाबू ट्रक ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेन्द्र सिंह पंवार का निधन हो गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। देर रात साढ़े दस बजे के आसपास की घटना है। भाजपा नेता भगत राम कोठारी के बेटे की शादी थी। नटराज चौक पर एक बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया। हुई सड़क दुर्घटना में उक्रांद के कद्दावर नेता त्रिवेन्द्र सिंह…

Read More

हरिद्वार, 24 नवंबर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और हरिद्वार नगर निकाय चुनाव प्रभारी प्रकाश जोशी के निर्देशन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग द्वारा सभी वार्डों के लिए नियुक्त किए गए वार्ड प्रभारी द्वारा प्रत्येक वार्ड में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आमजन के साथ बैठक करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा ने वार्ड 30- 31 चौक बाजार कनखल, संन्यास रोड कनखल, सती घाट घास मंडी, कुम्हार मंडी, चेतन देव कुटिया, रविदास बस्ती, बैरागी कैंप, बजरीवाला, मनोहर पुरम, हिमगिरि कॉलोनी, गांधी मार्ग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आम जान की एक बैठक…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार, 24 नवंबर। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में एक युवक की हत्या से सनसनी मच गई है। चेहरे पर वार और गला घोंटकर युवक की हत्या की गई है। रात के अंधेरे में शव को घसीटकर नल्लोवाला गांव के पास से बहने वाली रवासन नदी किनारे छोड़कर हत्यारोपी फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह एक ग्रामीण द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि नल्लोवाला गांव के पास रवासन नदी किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल पर मृतक को घसीटने के निशान…

Read More

हरिद्वार, 24 नवंबर। हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हर्ष फायरिंग में एक नौ साल के बच्चे को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। खानपुर थाना पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है है, फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है गौरतलब है कि खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में मुस्लिम समाज के एक परिवार में एक शादी समारोह चल रहा था। मढ़े की रस्म के दौरान…

Read More

हरिद्वार, 24 नवंबर। हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार रात को एक जंगली हाथी टीबड़ी कॉलोनी में आने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि राजाजी टाइगर रिजर्व द्वारा पहले से ही जंगल और कॉलोनी के बीच में एक सुरक्षा दीवार बना दी गई थी और इस दीवार के चलते हाथी कॉलोनी में नहीं घुस सका। काफी देर तक खड़ा होने के बाद जंगली हाथी वापस जंगल में लौट गया। हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार रात को एक जंगली हाथी टीबड़ी कॉलोनी में…

Read More

उत्तराखंड, 23 नवंबर। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ईवीएम की मतगणना के लिए 14 टेबिल लगाई गई हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की गई। सुबह 8.30 बजे से ईवीएम से मतगणना शुरू होगी। इन उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला …… केदारनाथ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आशा नौटियाल, कांग्रेस ने मनोज रावत और उत्तराखंड क्रांति दल यानि यूकेडी ने डा. आशुतोष भंडारी को मैदान में उतारा है। तीन अन्य उम्मीदवार आरपी सिंह, त्रिभुवन सिंह चौहान और प्रदीप रोशन…

Read More

हरिद्वार, 22 नवंबर। हरिद्वार रहने वाली छात्रा दीपांशी ने पूरे प्रदेश में हरिद्वार का नाम रोशन किया। दीपांशी ने बीएससी माइक्रोबायोलॉजी में यूनिवर्सिटी टॉप किया। उनकी उस उपलब्धि पर राज्यपाल ने उन्हें सम्मानित किया। बता दे कि दीपांशी हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित HEC कॉलेज की छात्रा रही। कॉलेज से उसने BSC माइक्रोबायोलॉजी किया। एकाग्र होकर पढ़ाई की और श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी से सबसे ज्यादा अंक लाकर अपने परिवार, कॉलेज और हरिद्वार जिले का नाम रोशन किया। ऋषिकेश में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड यूनिवर्सिटी का प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप…

Read More

हरिद्वार, 21 नवम्बर। हरिद्वार में कल शुक्रवार से ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन का तीन दिवसीय विशाल सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। तीन दिन तक फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और विशाल सम्मेलन का आयोजन दिनांक 22, 23 और 24 नवंबर को भूमा निकेतन आश्रम में आयोजित किया जाएगा। नगर विधायक मदन कौशिक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल की बैठक ली और रूपरेखा पर चर्चा की। बता दे कि मदन कौशिक, उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के मुख्य संरक्षक हैं इसलिए उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक की। जिसमें कार्यकर्ताओं को भूपतवाला में होने वाले सभी कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से सफल…

Read More

हरिद्वार,21 नवम्बर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने शराब कारोबारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को रिमांड लेकर उसकी निशानदेही पर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है। आरोपी का नाम अंकुश है जो खानपुर थाना क्षेत्र के रोहालकी गांव का निवासी है। आरोपी ने विगत दिनों लक्सर में शराब कारोबारी के घर पर जाकर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। आरोपी ने फायरिंग करने के बाद तमंचा और कारतूस एक गन्ने के खेत में छिपा दिया था। इसके बाद सरेंडर करने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया था। मगर लक्सर कोतवाली पुलिस ने आरोपी…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार,21 नवम्बर। हरिद्वार की श्यामपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को नीलेश्वर महादेव मंदिर के पास से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम शांतनु कुमार है जो बिजनौर जिले का निवासी है। आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे राहुल चौधरी नाम के युवक ने स्मैक बेचने के लिए दी थी। राहुल चौधरी भीम आर्मी से जुड़ा नेता है। गौरतलब है कि चैकिंग के दौरान चण्डीघाट क्षेत्र स्थित नीलेश्वर मंदिर के पास हाईवे से 01 संदिग्ध बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल…

Read More