Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»UCC को लेकर सीएम धामी की कार्यशाला, सीएम ने कहा – रजिस्ट्रेशन से नहीं मिलेगा मूल निवास का अधिकारी
उत्तराखंड

UCC को लेकर सीएम धामी की कार्यशाला, सीएम ने कहा – रजिस्ट्रेशन से नहीं मिलेगा मूल निवास का अधिकारी

News DeskBy News DeskMay 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। उच्च शिक्षा विभाग और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में “समान नागरिक संहिता (यूसीसी)” पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समान नागरिक संहिता केवल एक कानून नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा, “यूसीसी लागू होने से सभी नागरिकों के न्यायिक अधिकार समान हुए हैं और महिलाओं के लिए यह 50 प्रतिशत आबादी का 100 प्रतिशत कानून है।

मुख्यमंत्री ने लिव-इन रिलेशनशिप के बढ़ते चलन पर चिंता जताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति में स्वीकृत नहीं है, लेकिन इसके दुष्परिणामों से महिलाओं और बच्चों को बचाने के लिए सरकार ने इसमें कानूनी प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि अब लिव-इन संबंधों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा और यदि रिश्ते में कोई विवाद होता है तो महिला को कानूनी रूप से गुजारा भत्ता मिलेगा। साथ ही, इन संबंधों से जन्मे बच्चों को संपत्ति में उत्तराधिकार का अधिकार भी मिलेगा। धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से शुरू हुआ यूसीसी का यह कदम अन्य राज्यों को भी प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, “जैसे मां गंगा उत्तराखंड से निकलकर पूरे देश को जीवन देती है, वैसे ही समान नागरिक संहिता का लाभ भी पूरे देश को मिलेगा।

मूल निवास को लेकर भ्रम फैला रहे कुछ लोग

यूसीसी में रजिस्ट्रेशन के बाद मूल निवास का दर्ज मिलने की अफवाह को सीएम धामी ने सिरे से नकार दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने कहा कि यूसीसी को लेकर बहुत सी भ्रांतियां फैलाई जा रही है। जिसे लेकर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। उन्होंने यूसीसी में रजिस्ट्रेशन पर मूल निवास मिलने की बात को पूरी तरह से निराधार बताया। इस मौके पर लोगों को उन्होंने यूसीसी के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की मांग पर ही ये ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। बहुत जल्द ही अन्य विश्वविद्यालय में इस तरह की परिचर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जातिगत जनगणना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने बताया कि यूसीसी को छात्रों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इन कार्यशालाओं का लक्ष्य अगले 3 महीनों में पूरा किया जाएगा।

कार्यशाला में दर्जाधारी राज्यमंत्री विनय रोहिला, विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल, उच्च शिक्षा सचिव रणजीत सिन्हा, यूसीसी सदस्य मन्नू गौड़, जिलाधिकारी हरिद्वार डॉ. कर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अकांक्षा कोण्डे, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने छात्रों से आह्वान किया कि वे यूसीसी को समझें, इसके बारे में लोगों को जागरूक करें और समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026
इन्हें भी पढ़े-

सीडीओ आईएएस प्रतीक जैन की विदाई, किया गया सम्मानित

हरिद्वार September 7, 2024

हरिद्वार – हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को आज विकास भवन हरिद्वार में…

SDRF ने गंगा से बरामद किया LIU जवान का शव, एक दिन पहले हुआ था लापता

October 29, 2024

बस गिरने के बाद रेस्क्यू का वीडियो आया सामने, यात्री ने बताई ड्राइवर की लापरवाही

July 14, 2024

हरिद्वार जिले में अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों पर कसेगा शिकंजा, डीएम ने दिए सत्यापन के निर्देश

May 1, 2025
अन्य खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.