Author: News Desk

हरिद्वार 22 अक्टूबर। हिन्दी विभाग, कन्या गुरुकुल परिसर में समाचार लेखन और रिपोर्टिंग विषयक कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार और प्राध्यापक डॉ. योगेश योगी ने छात्रों ने रिपोर्टिंग के विविध प्रकारों का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण स्नातक वर्ग की छात्राओं को प्रदान किया। कार्यशाला में विषय प्रवर्तन करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. मृदुल जोशी ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कौशल अर्जन के उद्देश्य इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है ताकि छात्राएँ पेशेवर दक्षता हासिल कर सके। प्रो. जोशी ने छात्राओं को पत्रकारिता के क्षेत्र की विभिन्न चुनौतियों से निबटने के लिए अकादमिक ज्ञान के साथ व्यवहारिक कौशल…

Read More

उत्तराखंड, 22अक्टूबर। समाजसेवी एन एस नेगी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर सबसे ज्यादा यूनिट एकत्रित करने पर एन एस नेगी को नोएडा में सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाकर एन.एस.नेगी ने देवभूमि उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। दरअसल बल्ड बैंक चलाने वाले संगठनों के महासंघ का दिल्ली राष्ट्रीय सम्मेलन और कार्यशाला कार्यशाला का आयोजन किया गया। एन एस नेगी ने कार्यक्रम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यक्रम भारत के 24 राज्यों के विभिन्न संगठनों के 107 प्रतिनिधियों और 23 प्रसिद्ध अधिकारियों ने शिरकत की थी। सभी प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ एफआईबीडीओ एनआईबी, एनबीटीसी,…

Read More

हरिद्वार, 22 अक्टूबर। लक्सर हरिद्वार मार्ग पर एक विशालकाय अजगर ने राहगीरों का रास्ता रोक दिया। सड़क पार करते हुए अजगर को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों की सांसे थम गई। काफी देर तक अजगर सड़क पर रेंगता रहा और फिर सड़क पार कर फिर से जंगल में चला गया। सोशल मीडिया पर अजगर का सड़क पार करते हुए ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे कि हरिद्वार लक्सर मार्ग पर घना जंगल पड़ता है। अक्सर जंगली हाथी, गुलदार और सांप जैसे जंगली जीव जंगल से निकलकर आबादी में चले आते हैं। सोमवार देर रात सुभाषगढ़…

Read More

हरिद्वार,21 अक्टूबर। हरिद्वार में भारत पेट्रोलियम के टैंकर से तेल चोरी के रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। डीएम के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह ने छापेमारी करते हुए बीपीसीएल के दो टैंकरों से तेल चोरी करते रंगे हाथ ड्राइवर और क्लीनर को पकड़ा है। हरिद्वार के डीएम को नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर चिड़ियापुर में टैंकर से तेल चोरी किए जाने की शिकायत मिली थी। डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि उनके छापेमारी के दौरान यहां करीब आधा दर्जन लोग मौजूद थे। ड्राइवर और क्लीनर के साथ साठ-गांठ कर तेल चोरी का ये खेल लंबे समय से चल रहा था।…

Read More

हरिद्वार, 21 अक्टूबर। सोमवार से हिन्दी विभाग, कन्या गुरुकुल परिसर में समाचार लेखन और रिपोर्टिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला से आरंभ हो गई। हिन्दी विभाग में यूजीसी के दिशा-निर्देशों पर एनईपी पाठ्यक्रम में स्नातक स्तर पर कौशल विकास पर बल देते हुए एक नूतन प्रश्न पत्र समाचार लेखन और रिपोर्टिंग को जोड़ा गया है। कार्यशाला में डॉ. सुशील उपाध्याय ने रिपोर्टिंग के विभिन्न पक्षों- संपादकीय, फीचर लेखन, लीड न्यूज, सैकंड लीड न्यूज बॉटम न्यूज, विज्ञापन इत्यादि के लेखन एवं प्रिंट और डिजिटल माध्यम में इनके लेखन के स्वरूप के अंतर को छात्राओं के साझा किया। डॉ. उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति…

Read More

उत्तराखंड, 21अक्टूबर। उत्तराखंड टिहरी जिले में स्थित हिंदाव पट्टी में कोट के महर गांव निवासी 13 वर्षीय बच्ची को एक गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। जिसके बाद से ही पूरे इलाके में गुलदार की दहशत बनी हुई है। लिहाजा शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के तीन स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव और ग्यारह गांव पट्टी के गांवों में एक नरभक्षी गुलदार एक्टिव है। वो लगातार ग्रामीणों को निशाना बना रहा है और एक 13 साल की बच्ची पर हमला कर उसे मौत के…

Read More

हरिद्वार, 21 अक्टूबर। 21-अक्टूबर-2024 दिन *सोमवार* विक्रम संवत 2081(शरद ऋतु) *(कालयुक्त संवत)* शकसंवत 1946 *सूर्योदय 06:20 सूर्यास्त 17:42 सूर्य- राशि (तुला) दक्षिणायन* *स्कंद षष्ठी व्रत कल रहेगा!* मित्रों आज *कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष* कि *पंचमी* तिथि है आज का नक्षत्र *मार्गशीर्ष* है आज चन्द्रमा *वृषभ* राशि में है आज दिशाशूल :- पूर्व दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *दही* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का *राहुकाल 07:40 से 09:10* तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे। ____________________ मेष (चु, चे, चो,…

Read More

हरिद्वार, 20 अक्टूबर। उत्तराखंड के हरिद्वार से भाजपा नेता रोहन सहगल को महाराष्ट्र चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहन सहगल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा की केंद्रीय टीम ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा वैभव सिंह को महाराष्ट्र में प्रभारी बनाया गया है। रोहन सहगल ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को महत्वपूर्ण चुनाव बताया और इस चुनाव में भारतीय जानता युवा मोर्चा की केंद्रीय टीम से सह प्रभारी का दायित्व मिलने पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व युवा मोर्चा के प्रभारी सुनील बंसल व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद…

Read More

हरिद्वार, 20 अक्टूबर। हरिद्वार में अवैध मजार पर सरकार का बुलडोजर चला है। बहादराबाद क्षेत्र के राजपुर में अवैध रूप से बना इमामगाह नाम का मस्जिद नुमा स्ट्रक्चर आज ढहा दिया गया है। एसडीएम अजय वीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन से स्ट्रक्चर को ढहा दिया। देखते ही देखते आलीशान बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई। धार्मिक स्ट्रक्चर के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया था। सिंचाई विभाग की ये जमीन किसानों को लीज पर दी गई थी। एसडीएम अजय वीर सिंह ने बताया कि संबंधित लोगों को स्ट्रक्चर हटाने के लिए…

Read More

हरिद्वार, 19 अक्टूबर। हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के दिशा निर्देशों के बाद ड्रग विभाग की टीम द्वारा लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी की कार्रवाई से मानकों के विरुद्ध दवाइयां बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच हुआ है। हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने शनिवार को मंगलौर, भगवानपुर और चुड़ियाला क्षेत्र में छापेमारी की। उन्होंने सबसे पहले चुड़ियाला स्थित भगवानपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की और पांच मेडिकल स्टोर पर ताला लगा दिया गया। इसके बाद रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में भी पुलिस के साथ मिलकर आलम नाम के मेडिकल स्टोर पर…

Read More