Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 14 नवंबर – देव दीपावली के मौके पर हरिद्वार में हर की पैड़ी पर भव्य ढंग से दीपोत्सव मनाया गया। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर हर की पैड़ी हजारों दियों से जगमग हुई। गंगा सभा के तीर्थ पुरोहितों और सैकड़ो श्रद्धालुओं ने गंगा आरती के बाद हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर हजारों दिए जलाए। इस दौरान आसमान में आतिशबाजी भी हुई। हर साल कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध कर देवताओं को उसके भय से मुक्ति दिलाई…
हरिद्वार, 14 नवंबर। हरिद्वार के राजा गार्डन स्थित मोहन एंक्लेव में गुरुवार सुभाष चार जंगली हाथियों का झुंड घुस आया। जंगली हाथियों को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही हाथियों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और चहलकदमी करते हुए जंगल की ओर निकल गए। बता दे कि रोजाना जंगली हाथियों का झुंड हरिद्वार के आबादी क्षेत्र में घुस रहे हैं और वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है।
हरिद्वार। हरिद्वार की खानपुर विधानसभा में इगास बग्वाल पर्व को खानपुर विधायक उमेश कुमार ने अपने लक्सर कार्यालय में धूम धाम से मनाया। किसानों ने गांव गांव से पहुंचकर भेलो घुमाकर इस लोकपर्व को पहली बार इस मैदानी इलाके में मनाया। विधायक उमेश कुमार ने बताया कि हमारी संस्कृति और सभ्यता का अधिक से अधिक प्रसार हो इस दिशा में लगातार प्रयास जारी है। आपको बता दें कि विधायक उमेश कुमार की इस पहल की लोगों ने खूब सराहना की है। इगास बग्वाल : क्या है पूरी कहानी और क्यों मनाई जाती है इगास । देहरादून: वैसे तो इगास बग्वाल…
हरिद्वार, 13 नवंबर। BHEL स्थित टेनिस कोर्ट में मंगलवार को एक रसल वाइपर सांप का जोड़ा अठखेलियां करता दिखाई दिया। जैसे ही खिलाड़ी कोर्ट में खेलने के लिए पहुंचे तो अचानक उनकी नजर सांप के जोड़े पर पड़ गई। काफी देर तक सांप का जोड़ा घास में ही अठखेलियां करता नजर आया। इस बीच एक शक्श ने यह नजारा अपने मोबाइल में कैद कर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि सांप के जोड़े को समय से देख लिया गया वरना इसके काटने पर बड़ा हादसा भी हो सकता था। क्योंकि रसल वाइपर बहुत…
हरिद्वार, 11 नवंबर। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद में दस उप निरीक्षक तथा अपर उप निरीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया। सोमवार को रोशनाबाद मुख्यालय से ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। ट्रांसफर लिस्ट में छह उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन से जनपद के विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा कनखल से दो, बुग्गावाला और खानपुर से एक एक उप निरीक्षक का ट्रांसफर किया गया। सभी को नवीन तैनाती दी है। ऊपर देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट …….
हरिद्वार, 11 नवंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भल्ला इंटर कॉलेज के मैदान में बनाए गए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण कर दिया है। लोकार्पण के अवसर पर उनके साथ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। क्रिकेट स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने पिच पर हाथ भी आजमाए। पिच पर खड़े होकर उन्होंने क्रिकेट खेला। भाजपा विधायक आदेश चौहान ने बोलिंग कराई और मुख्यमंत्री ने शॉट जड़ डालें। बता दे कि नौ करोड़ के बजट से HRDA ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया है। लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी जोर…
हरिद्वार, 10 नवम्बर। अखिल भारतीय रवा राजपूत एकता सेवा समिति उत्तराखंड द्वारा भेल सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक केंद्र में परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी। मेधावी बच्चों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे रवा राजपूत समुदाय के लोगों को सम्मानित भी किया गया। समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि रवा राजपूत समुदाय कृषि, प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, इंजीनियरिंग, व्यापार आदि तमाम क्षेत्रों में देश सेवा में अपना योगदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि पेश के प्रति ईमानदारी से ही देश सेवा की जा सकती है। अर्जुन सिंह…
हरिद्वार, 10 नवम्बर। श्री मुल्तान सेवा समिति के तत्वाधान में समाजसेवी रविंद्रजैन ने अपनी माता यदुराना देवी की स्मृति में भीमगोड़ा स्थित जसवंत घाट पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। यह संगठन आजादी से पहले स्थापित हुआ और तब से लेकर आज तक जनसेवा के कार्य करता चला आ रहा है। श्री मुल्तान सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन लाल व महामंत्री हरीश बजाज ने कहा कि समिति समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दे रही है। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सों ने मरीजों की जांच कर नेत्र रोगों से बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने…
हरिद्वार, 10 नवंबर। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित श्यामपुर क्षेत्र में ही खैरा ढाबे के पास एक गन्ने के ट्रक में आग लग गई। हाइवे पर खड़े ट्रक में आग की लपटों को देखकर अफरा तफरी मच गई । सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। जानकारी के मुताबिक हाइवे पर ट्रक खड़ा करके ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर खाना बना रहे थे और इसी दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई है। फिलहाल गन्ने का ट्रक आग की लपटों में घिर गया है और आग को बुझाने…
हरिद्वार, 10 नवंबर। किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी हरिद्वार के ही रहने वाले हैं। एक किशोरी को पिछले दो सालो से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते चले आ रहे थे। पीड़ित के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले बनाई अश्लील वीडियो और फिर किया गैंगरेप – किशोरी को अश्वील वीडियो वॉयरल करने की धमकी देकर करीब ढाई साल तक उसके साथ दुष्कर्म-अप्राकृतिक कुकर्म किया जा रहा था। जिस बिल्डिंग में…
