Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»समाचार लेखन और रिपोर्टिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
हरिद्वार

समाचार लेखन और रिपोर्टिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

News DeskBy News DeskOctober 21, 2024Updated:October 21, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 21 अक्टूबर। सोमवार से हिन्दी विभाग, कन्या गुरुकुल परिसर में समाचार लेखन और रिपोर्टिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला से आरंभ हो गई। हिन्दी विभाग में यूजीसी के दिशा-निर्देशों पर एनईपी पाठ्यक्रम में स्नातक स्तर पर कौशल विकास पर बल देते हुए एक नूतन प्रश्न पत्र समाचार लेखन और रिपोर्टिंग को जोड़ा गया है। कार्यशाला में डॉ. सुशील उपाध्याय ने रिपोर्टिंग के विभिन्न पक्षों- संपादकीय, फीचर लेखन, लीड न्यूज, सैकंड लीड न्यूज बॉटम न्यूज, विज्ञापन इत्यादि के लेखन एवं प्रिंट और डिजिटल माध्यम में इनके लेखन के स्वरूप के अंतर को छात्राओं के साझा किया। डॉ. उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति लेखन और विभिन्न मीडिया माध्यमों में इसके प्रसार के साधनों के बारे में कार्यशाला में छात्राओं को विस्तार से जानकारी प्रदान की।

प्रथम दिवस के अवसर पर उद्धघाटन सत्र में कार्यशाला की उपयोगिता और आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. मृदुल जोशी ने कहा कि छात्रों को व्यवहारिक प्रशिक्षण और प्रयोगात्मक समझ देने के उद्देश्य से इस दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है ताकि छात्राओं को सैद्धान्तिक ज्ञान के साथ-साथ प्रयोगत्मक ज्ञान भी प्राप्त हो सके। प्रो. जोशी ने छात्राओं से आह्वाहन किया वे शंका-समाधान के लिए कार्यशाला में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करे।

कार्यशाला के प्रथम दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार और प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने कहा कि समाचार लेखन के लिए समाचार दृष्टि होनी चाहिए यह पत्रकारिता की प्राथमिक एवं बुनियादी मांग है। डॉ. उपाध्याय ने उद्धरणों के माध्यम से समाचार दृष्टि और समाचार लेखन के बारे में छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सूचना-संसार की दुनिया बहुत गतिशील है और बहुत से स्रोतों से हमे अपुष्ट खबरें मिलती हैं एक योग्य रिपोर्टर को सबसे पहले समाचार की प्रमाणिकता की पुष्टि करनी चाहिए। डॉ. उपाध्याय ने प्रदत्त कार्य के माध्यम समाचार लेखन के विभिन्न पक्षों का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण छात्राओं को देते हुए समाचार लेखन की बारीकियों से छात्रों को अवगत कराया।

कार्यशाला में विषय प्रवर्तन डॉ. अजित तोमर ने करते हुए कहा कि शिक्षा को रोजपरक बनाने के उद्देश्य से कौशल आधारित शिक्षा पाठ्यक्रम का अंग बनाई गई है तथा यह कार्यशाला विद्यार्थियों को समाचार लेखन के बुनियादी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है जिसका लाभ सभी छात्राओं को होगा। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं की समाचार लेखन और रिपोर्टिंग समबन्धित जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. निशा शर्मा, डॉ. हरप्रीत कौर, शोध छात्राओं आँचल सैनी, रीना नौटियाल, अंजलि सहित स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राएँ उपस्थित रही।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

चेन लूट का CCTV वायरल, बचाव में आए शख्स पर चलाई गोली

अपराध September 4, 2024

हरिद्वार – चेन लूट का वीडियो वायरल। गोली चलता हुआ दिखा बदमाश।हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली…

उमेश बनाम चैंपियन: लक्सर में 29 को गुर्जर महापंचायत तो 31 को उमेश कुमार ने बुलाई बैठक

January 28, 2025

साल के आखिरी दिन हरिद्वार पुलिस गिफ्ट, 34 लाख की कीमत के 138 खोए मोबाइल लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान

January 1, 2026

कनखल के लाटोवाली में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन का नगर आयुक्त नंदन कुमार ने लिया संज्ञान, बैठाई जांच

January 11, 2026
अन्य खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,895 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.