Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
देहरादून – श्रीमहंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में देहरादून पहुंचे संतहरिद्वार: उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और राज्य की उन्नति की कामना करते हुए चुनरी उड़ाकर और मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की। प्रदेश के युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड उन्नति के नित नये पायदान पर स्थापित हो रहा है। देश…
हरिद्वार – मुजफ्फरनगर नगर से 5 दोस्त आज पार्टी करने मंगलौर पहुंचे। गंगनहर में नहाते समय एक युवक गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को गंगनहर से खोज निकाला। बरामद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक आज मुजफ्फरनगर जिले के सोहनीवाला गांव के पांच दोस्त पार्टी करने के लिए निकले और मंगलौर कोतवाली क्षेत्र पहुंच गए। पार्टी के दौरान पांचों दोस्त नहाने लगे और मोनू पुत्र सुरेंद्र मंगलौर पुलिस के पास गहरे…
हरिद्वार – नहाते समय गंगा नदी में डूबे तीन नाबालिक भाई बहन। गहरे पानी में डूबकर लापता हुई दो सगी बहनें। छोटे भाई को बचाने के चक्कर में पानी में लगाई थी छलांग। बचाई को बचाकर खुद गहरे पानी में हुई लापता। पुलिस और एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी। रायवाला थाना क्षेत्र स्थित गीता कुटीर घाट का मामला। शाम तक दोनों बहनों का नहीं चल पाया पता। गंगा में नहाने गए थे तीनों भाई बहन। छोटा भाई डूबने लगा तो बड़ी बहनों 13 वर्ष, 12 वर्ष ने गंगा में लगाई छलांग। छोटे भाई को बचा लिया और खुद हो गई…
हरिद्वार – हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर बालाजी शोरूम में हुए डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। एक बदमाश को ढेर करने के बाद डकैती में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के नाम गुरदीप सिंह उर्फ मोनी और जयदीप सिंह उर्फ माना हैं। दोनों ही आरोपी पंजाब के मुक्तसर के निवासी हैं। ख्याति ढाबे के पास से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। जिनके कब्जे से लूटा गया 50 लाख का सोना भी बरामद हुआ। डीजीपी अभिनव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बदमाशों की गिरफ्तारी करने…
हरिद्वार – एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और अलग अलग क्षेत्रों से 6 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद हुई है। जबकि पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को भी दबोचने में सफलता हासिल की। इसके साथ ही अवैध चाकुओं के साथ ही भी दो आरोपी धरे गए। लक्सर पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों से 4 वारंटी भी गिरफ्तार किए। बता दे कि एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान के नेतृत्व में अलग अलग…
हरिद्वार – हरिद्वार के रानीपुर मोड़ के पास बालाजी ज्वैलर्स के पर डकैती डालने वाले 2 बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया है। हरिद्वार पुलिस की रविवार देर रात बहादराबाद के धनौरी के पास बदमाशों के साथ मुठभेड हुई, जिसके बाद एक बदमाश को गोली लगी। बदमाश को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बदमाश दो थे, एक बदमाश की तलाश की जा रही है। वहीं बदमाशों के कब्जे से पुलिस को ज्वेलर्स शो रूम से लूटा हुआ कुछ माल भी बरामद हुआ…
हरिद्वार – रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया और 14 मकान मालिकों के चालान काटकर उन पर ₹140000 रुपए जुर्माना लगाया गया और 2 मकान मालिकों से नकद ₹20000 का जुर्माना वसूला गया। सभी मकान मालिकों ने किराएदार तो रखे थे लेकिन उनका सत्यापन नहीं कराया था। गौरतलब है कि हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने क्राइम कंट्रोल के लिए बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, काबडियो, नौकरों इत्यादि का सत्यापन करने और सत्यापन न पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। एसएसपी के निर्देश के अनुपालन में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रामधाम…
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार – लालढांग वन विश्राम भवन में हिमालयन बुक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति हरिद्वार इकाई का शपथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान खेम सिंह ने की। हरिद्वार जनपद के अंतर्गत लालढांग न्याय पंचायत के रसूलपुर, मीठीबेरी, डंडियांनवाला,रसूलपुर छोटा, नयागांव, जसपुर चमरिया, मोल्हापुरी, इंदिरा नगर, गेंडीखाता,सावरे गांव लालढांग, कटेबड़ सहित ग्यारह गांव इनमें बुक्सा जनजाति के लोग रहते है। लालढांग क्षेत्र जनजाति बाहुल्य क्षेत्र हैं।रविवार को हिमालयन बुक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यकम में मुख्य अतिथि पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष…
हरिद्वार – रविवार 15 सितंबर को महिला कांग्रेस का 40वां स्थापना है। महिला कांग्रेस द्वारा हरिद्वार के यूनियन भवन, मायापुर में धूमधाम के साथ स्थापना दिवस मनाया जायेगा। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी ने बताया की महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के सानिध्य में देश के हर राज्य, केन्द्र शासित राज्य, ज़िला, ब्लॉक महिला कांग्रेस मुख्यालयों से सभी अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा इसे मनाये जाने का निर्देश दिए गए हैं। इस दिन महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की जायेगी। उन्होंने…
हरिद्वार – हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। वारदात में शामिल चार बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। एक दिन पहले मेहराज नाम का आरोपी पहले की गोली लगने के बाद जेल जा चुकी है। मुठभेड़ के दौरान उसे पुलिस की गोली लगी थी। दरअसल मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित लिब्बरहेडी गांव में बीती 4 सितंबर को मुकेश नाम के व्यापारी के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। हथियारबंद बदमाश में रखा सारा सोना चांदी और…
