Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 29 अक्टूबर। गंगा डूबकर लापता हुए LIU जवान का शव आज बरामद हो गया है। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ठोकर नंबर 10 के पास से शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बता दे कि एक दिन पहले liu हरिद्वार में तैनात जवान तरेपन सिंह नेगी सप्तऋषि के पास गंगा में नहा रहे थे। नहाते समय अचानक उनका पैर फिसला और वो गंगा में डूबकर लापता हो गए। मौके पर पहुंची हरिद्वार पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जवान की तलाश में सर्च अभियान चलाया।…
हरिद्वार, 28 अक्टूबर। हरिद्वार की झबरेड़ा थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। स्कूल के चौकीदार की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कड़ी मेहनत के बाद हत्याकांड का खुलासा करने पर SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने थाना प्रभारी अंकुर शर्मा और पूरी पुलिस टीम भी पीठ भी थपथपाई है। *क्या था मामला जानिए—* 05 अक्टूबर 2024 को थाना झबरेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इकबालपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित हेरिटेज ग्लोबल स्कूल मे नियुक्त चौकीदार इकबाल को लाठी से निर्ममता से पीटकर गंभीर रुप से घायल कर…
हरिद्वार। कांग्रेस परिवार, हरिद्वार द्वारा पहली बार आयोजित किए गए भव्य दीपावली मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष व कांग्रेस में अपने कार्यों के चलते बड़ी तेजी से उभरते कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने दीपावली मिलन कार्यक्रम के जरिए एक तीर से कई निशाने साधने का काम किया है। पहले सत्ताधारी भाजपा को दिखा दिया कि केवल वही अकेले हिंदुओं की ठेकदार नहीं है, कांग्रेस भी हिंदुओं की भावनाओं और हिंदू धर्म के सभी त्यौहारों को बड़ी आस्था और विश्वास के साथ मनाती है और कांग्रेस धर्म के नाम पर राजनीतिक व्यापार नहीं करती। हरिद्वार में…
उज्जैन, 28 अक्टूबर। विगत तीन दशकों से सनातन हिंदू धर्म की प्राच्य जड़े विश्व भर में जहां जहां रही है , वहां जाकर विश्व शांति सनातन से, के मूल सूत्र को प्रसारित करने का कार्य स्वामी शैलेशानंद गिरी, महामंडलेश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा निरंतर करते रहे है। विगत तीन वर्षों से दक्षिण पूर्वी एशिया के देशों में विश्व सर्व धर्म शांति सम्मेलनों के माध्यम से अनेकानेक देशों के प्रतिनिधियों से आप सनातन धर्म और विश्व के अनेक संप्रदाय मतों के संबंध की चर्चा करते हैं। इस वर्ष भी यूरियान बुद्धिस्ट सेंटर की मेजबानी में आयोजित विश्व सर्व धर्म शांति…
हरिद्वार, 27 अक्टूबर। दीपावली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सबके आशीर्वाद से मनोज रावत को केदारनाथ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बने हैं। रविवार का दिन बहुत शुभ है। आज पूरा हरिद्वार मनोजमय हो गया है और बाबा केदार के आशीर्वाद से केदारनाथ सीट से मनोज रावत कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित हुए हैं। वो इस दीपावली पर सबके लिए मंगलकामना करते हैं। गौरतलब है कि रविवार को हरिद्वार में कांग्रेस ने पहली बार टिबड़ी के डा. आंबेडकर पार्क में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, कार्यकर्ता और संतों ने…
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार, 27 अक्टूबर। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र स्थित पीली पड़ाव गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। देर रात गुलदार गांव में घुस आया और एक ग्रामीण के घर में बंधे कुत्ते को मार डाला। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गुलदार वहां से भाग गया। इसके बाद उसने गांव में ही एक घर से बकरी को उठाकर ले गए। ग्रामीणों ने बकरी की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी एक गुलदार पीली पड़ाव गांव में घुस आया था। गुलदार ने एक वनकर्मि…
हरिद्वार, 26 अक्टूबर। जब से IAS अधिकारी अंशुल सिंह ने HRDA के वीसी पद पर कार्यभार संभाला है तब से व्यवस्थाओं में सुधार आया है। योजनाबद्ध तरीके से फ्लाई ओवर के नीचे स्पोर्ट्स जोन, मायापुर में क्रिकेट स्टेडियम और मल्टी स्पोर्ट्स क्लब जैसी बड़ी सौगातें हरिद्वार को मिली हैं। यही कारण है कि विभागीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी जब हरिद्वार आते हैं तब विकास कार्यों की सराहना करते नहीं थकते। इस बार उन्होंने 23 मार्च पार्क के लिए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह की पीठ थपथपाई है। दरअसल शनिवार को आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिव मूर्ति निकट…
हरिद्वार, 26 अक्टूबर। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला कराया है, हमला करने वाले दोनों आरोपी भाजपा में पदाधिकारी हैं। भाजपा, अरविंद केजरीवाल को रास्ते से हटाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। इनके हथकंडे कामयाब नहीं हुए तो दिल्ली में अपने गुंडों से उन पर जानलेवा हमला करवा दिया। बता दे कि मनीष सिसोदिया हरिद्वार में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। उनकी जनसभा में भारी भीड़ भी दिखाई दी। शनिवार को मनीष सिसोदिया ने हरिद्वार के…
हरिद्वार, 26 अक्टूबर। कनखल थाना पुलिस ने शनिवार शाम विशेष अभियान चलाया और खुलेआम शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोगों को पकड़कर चालान काटे गए। इतना ही नहीं सार्वजनिक स्थानों पर रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। दरअसल फेस्टिव सीजन को लेकर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पूरे हरिद्वार जनपद में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के निर्देश के अनुपालन में शनिवार शाम को कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल के नेतृत्व में कई टीमें बनाई गई। टीमें बनाकर कनखल थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान…
हरिद्वार, 26 अक्टूबर। सेल्फी लेते हुए एक महिला अचानक मनसा देवी की पहाड़ी से नीचे गिर गई। करीब 70 मीटर ऊंचाई से गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर से एक परिवार मनसा देवी मंदिर घूमने आया था। शनिवार सुबह परिवार में शामिल एक 28 वर्षीय महिला पहाड़ी पर सेल्फी लेने लगी। सेल्फी लेते वक्त…
