Author: News Desk

हरिद्वार। पिछले कई दिनों से सोशल और प्रिंट मीडिया में सैनी सभा(रजि0), सैनी आश्रम, ज्वालापुर में हुई भारी वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर सभा के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर के बीच वार-प्रतिवार का गंभीर मामला चल रहा है। जिससे सैनी समाज और सैनी आश्रम को लेकर अन्य समाज में सैनी समाज की छवि धूमिल हो रही है। लेकिन समाज के किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने उक्त वार प्रतिवार को समाप्त करने की पहल नहीं की है। इसी बीच सैनी सभा( सैनी आश्रम), ज्वालापुर के संरक्षक मंडल के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी ने वार प्रतिवार को रोकने के उपनिबंधक, चिट्स…

Read More

हरिद्वार – पतंजलि योग ग्राम के बाहर ग्रामीणों का धरना। 8 सितंबर को पतंजलि योगग्राम की बस की टक्कर से घायल हुआ था ग्रामीण। इलाज के दौरान अस्पताल में हुई ग्रामीण की मौत। मृतक के शव को पतंजलि योग ग्राम के बाहर रखकर ग्रामीणों ने शुरू किया धरना। मृतक के परिवार को उचित मुआवजे की उठाई मांग। पुलिस पर लगाया मुकदमा दर्ज न करने का आरोप।

Read More

हरिद्वार।- देसी घी में मिलावट के मामले सामने आने के बाद हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। मंगलवार विभाग की टीम ने सराय स्थिति उजाला डेरी नाम की दुकान पर छापेमारी करते हुए घी के सैंपल लिए। अधिकारियों ने घी और अन्य खाद्य सामग्री बनाए जाने की जगह पर गंदगी मिलने पर दुकानदार को फटकार भी लगाई। अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से नियमित रूप से सभी खाद्य पदार्थों की जांच और सैंपलिंग की जा रही है। सैंपलों को टेस्टिंग लैब भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर ऐसे दुकानदारों…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार में बीती 1 सितंबर को ज्वैलरी शोरूम पर हुई डकैती प्रकरण में जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को डकैती का सीन रीक्रिएट किया। देर शाम ज्वालापुर कोतवाली पुलिस गिरफ्तार किए गए जेल में बंद तीन बदमाशों को पुलिस रिमांड मिलने के बाद बालाजी शोरूम लेकर पहुंची। जहां पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट कर डकैती की वारदात की बारीकी से जानकारी ली। डकैती प्रकरण का मुख्य सरगना सुभाष कराटे अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं लूट गए माल की रिकवरी भी अभी तक…

Read More

हरिद्वार – कोतवाली मंगलौर पुलिस व ANTF की संयुक्त टीम द्वारा तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तीनों के कब्जे से कुल मिलाकर डेढ़ करोड़ रुपए की 183 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। अभी तक नशे के नाम पर केवल स्मैक, गांजा, चरस और नशीली दवाओं का इस्तेमाल होता आया है लेकिन पहली बार हरिद्वार में कोकीन की तस्करी का मामला सामने आया है। लेकिन नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए लंढौरा क्षेत्र से कोकीन की तस्करी करते हुए 03 आरोपियों आजाद पुत्र करम ईलाही, तनवीर अली पुत्र तमिजुल हसन और फरियादी अली पुत्र अख्तर हसन को…

Read More

हरिद्वार,25 सितंबर – पडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ब्राह्मण जागृति संस्था के पूर्व सचिव पंडित संजय शर्मा व सुनील प्रजापति के संयोजन में विवेकानंद घाट पर गंगा पूजन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां गंगा को पुष्प अर्पित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिवार की सुख शांति की कामना भी की गई। इस दौरान संजय शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता…

Read More

हरिद्वार,24 सितंबर। थॉमसन वर्ल्ड स्कूल, करौंदी (भगवानपुर) में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा दृष्टि सैनी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट स्टेडियम, देहरादून में हुई उत्तराखंड स्टेट जूनियर मीट – 2024 में हाई जंप में भाग लेते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता, अपने गांव, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। इसके साथ साथ दृष्टि सैनी का चयन अब नेशनल टीम में भी हो गया है। बेटी के इस उपलब्धि पर दृष्टि की माता नेहा सैनी और पिता पंकज सैनी बहुत खुश है और उसे इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।दृष्टि की इस उपलब्धि…

Read More

हरिद्वार, 24 सितंबर। गुरुकुल कांगड़ी सम- विश्वविद्यालय के डिपार्मेंट आफ बॉटनी एंड माइक्रोबायोलॉजी में सहायक प्रोफेसर डॉ हरीश चंद्रा को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी गई की गई विश्व के 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। डॉ हरीश चंद्रा गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में सन 2018 से कार्यरत हैं। इससे पहले हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय, श्रीनगर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ हरीश चंद्रा को 2023- 24 में उच्च शोध के कारण 2% साइंटिस्ट की सूची में शामिल किया गया है इनका शोध क्षेत्र नैनोटेक्नोलॉजी के द्वारा मेडिकल के क्षेत्र में मेडिसिनल पौधों के द्वारा जटिल से…

Read More

हरिद्वार, 24सितंबर। हरिद्वार के खटका और नगला इमारती गांव के बीच हाईवे पर उत्तराखंड रोडवेज की बस ने बाइक सवारों के बीच एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल के पास से गुजर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह आज मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आमखेड़ी गांव में हुए खूनी संघर्ष के बाद घटना स्थल पर जा रहे थे। एक्सीडेंट देख उन्होंने कुफिला रूकवाया एक मौके पर जाने से पहले गाड़ी से उतर कर स्वयं पूरी व्यवस्था को कंट्रोल में किया।…

Read More

हरिद्वार,24 सितंबर – जमीनी विवाद के चलते मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आमखेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। गांव में दोनों पक्षों हुए झगड़े में धारदार हथियार चले, जिसमे एक ग्रामीण की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। खूनी संघर्ष की सूचना मिलने के बाद घटना पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए है। खूनी संघर्ष में ग्रामीणों की मौत के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में भारी पुलिस…

Read More