Author: News Desk

हरिद्वार – राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का आरोप लगाकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेम नगर आश्रम घाट मां गंगा के तट पर मौन रख अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान जतिन हांडा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व रकित वालिया पूर्व राज्य मंत्री ने कहा की महिलाओं के ऊपर दिन प्रतिदिन बढ़ते अत्याचारों से देवभूमि कलंकित होती जा रही है।महिलाओं को मानव रूपी नरभक्षों से बचाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने होंगे। कानून और न्याय प्रक्रिया को राजनीति से परे रखने की जरूरत है। अनिल…

Read More

हरिद्वार – कोलकाता रेप और मर्डर मामले में आम जन में आक्रोश है। हरिद्वार में युवाओं ने शाम को भगत सिंह चौक से कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की गई। भगत सिंह चौक से चंद्राचार्य चौक तक निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवा, स्कूली छात्र-छात्राएं और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह ने रेप और मर्डर मामले में पश्चिम बंगाल सरकार पर संवेदनहीनता बरतने का आरोप लगाते हुए सरकार को…

Read More

हरिद्वार – उत्तराखंड टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में उत्तराखंड की टीम ने चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित हुई मिनी राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में विजेता बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप की ट्राफी लेकर हरिद्वार पहुंची टीम को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेल नीति के साथ तमाम तरह ही छात्रवृत्ति के साथ प्रोत्साहन धनराशि जारी कराकर खेलों के प्रति खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप जीतकर उत्तराखंड प्रदेश का नाम रोशन…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार – हरिद्वार की श्यामपुर थाना पुलिस और ANTF की टीम ने आज लहाडपुर के जंगल से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम उवैश अली पुत्र अनवर है। जो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में स्थित मीरगंज थाना क्षेत्र के गुगई गांव का निवासी है। आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी मार्केट वैल्यू 30 लाख रुपए बताई जा रही है। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी शिफ्ट कार से स्मैक की तस्करी का काम करता था। आरोपी की स्विफ्ट कार को भी कब्जे में…

Read More

हरिद्वार – पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 19 अगस्त दिन सोमवार को प्रातः 03:04 से शुरू हो रही है। इस तिथि की समाप्ति 19 अगस्त को ही रात रात्रि 11:55 पर हो रही है। ऐसे में उदयातिथि के आाधार पर रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा। इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया रहेगा….रक्षाबंधन पर भद्रा के प्रारंभ का समय सुबह में 5 बजकर 53 मिनट पर है। उसके बाद वह दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस भद्रा का वास पाताल लोक में है। हालांकि…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार – हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में एनएच 74 पर देर रात एक ट्रक और महिंद्रा पिकअप गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे फायर सर्विस यूनिट की टीम ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम रवि पुत्र अर्जुन है जो डोईवाला के दुधली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक देर रात एनएच 74 पर…

Read More

हरिद्वार – कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में देश भर में लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा। हरिद्वार में शनिवार शाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने कैंडल मार्च निकाला और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। भगत सिंह चौक से प्रेमनगर आश्रम तिराहे तक निकाले गए इस कैंडल मार्च में IMA ने मांग की कि देश भर के स्वास्थ्य से जुड़े कर्मचारियों को सरकार विशेष सुरक्षा प्रदान करे। इस कैंडल मार्च में कई सामाजिक संगठन भी शामिल हुए।

Read More

हरिद्वार – धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे बैकुंठ धाम के परमाध्यक्ष स्वामी श्यामसुंदर ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कड़ी निंदा की और केंद्र सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को आजाद कराने में भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बांग्लादेश की आजादी वक्त वहां के इस्कॉन मंदिर ने कई दिनों तक लोगों की भूख मिटाने का काम किया था। आज वहां के कट्टरपंथी उसी मंदिर को तोड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भारत बांग्लादेश को ताज पहना सकता है तो फिर बांग्लादेश के…

Read More

हरिद्वार – कोलकाता में हुए रेप कांड के बाद पूरे देश भर में आक्रोश है। आज हरिद्वार के जिला अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इतना ही नहीं समस्त ओपीडी ठप कर हाथो में काली काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की गई और सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई की मांग की गई। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर स्वाति ने कोलकाता रेप कांड की कड़ी निंदा की और देश में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए। इतना ही नहीं उन्होंने केंद्र सरकार से कोलकाता घटना के केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों…

Read More

हरिद्वार – गौवंश संरक्षण स्क्वायड और लक्सर कोतवाली पुलिस ने संघीपुर गांव से सटे गन्ने के खेतों छापेमारी की और तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 180kg गौमांस और गौ तस्करों के उपकरण भी बरामद हुए हैं। गन्ने के घने खेतों का फायदा उठाकर पांच तस्कर फरार होने में कामयाब रहे। जबकि आरोपियों के कब्जे से पांच जिंदा पशु भी छुड़ाए गए। आरोपियों के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और तीनों को जेल भेज दिया गया जबकि पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। गिरफ्तार…

Read More