Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 03 अक्टूबर। – कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार की सड़कों में हुए गड्ढों में खड़े होकर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं कांग्रेस नेताओं ने आवाजाही कर रहे राहगीरों को जागरूक करने का काम भी किया। इस दौरान आरोप लगाए गए कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार हावी है। कमीशनखोरी के चलते सड़कों में बार बार गड्ढे हो जाते हैं जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सड़को के गड्ढे केवल मिट्टी, पत्थर से भरे जा रहे हैं।…
हरिद्वार, 03 अक्टूबर। गुरुवार से से शक्ति की आराधना के दिन यानी शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। नवरात्रों में 9 दिनों तक मां भगवती की आराधना की जाती है। धर्मनगरी हरिद्वार में यूं तो माता के कई मंदिर हैं लेकिन यहां शिवालिक पर्वत पर स्थित मनसा देवी मंदिर से से लाखों भक्तों की आस्था जुडी हुई है नवरात्र के दिनों में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल में महिसासुर नामक राक्षस देवताओं और मनुष्यों पर अत्याचार कर रहा था। जब महिसासुर के अत्याचार से सभी देवता त्रस्त हो गए, तब देवताओं ने…
हरिद्वार, 02अक्टूबर। गुरुवार 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। देश दुनिया में नौ दिनों तक मां भगवती से नौ स्वरूपों की साधना की जाएगी। मान्यता है कि प्रथम नवरात्र पर मां भगवती का व्रत रखने के साथ ही कलश स्थापना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसलिए प्रसिद्ध भगवताचार्य और कथावाचक पंडित पवन कृष्ण शास्त्री के अनुसार …. (घटस्थापना स्थापना महूर्त 3 अक्टूबर ) शरदीय नवरात्रि घट स्थापना…… मुहूर्त- प्रात: 06:15 से 07:22 के बीच। घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:46 से 12:33 के बीच। शुभ चौघड़िया: प्रात: 06:15 से 07:44 के बीच। लाभ चौघड़िया: दोपहर…
हरिद्वार, 2अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उदय भारत सिविल सोसायटी से जुड़े सदस्यों ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया और वृक्षारोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्था की फाउंडर सदस्य हेमा भंडारी ने कहा की महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसक प्रतिरोध में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ असहयोग आंदोलन खिलाफत आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन मुख्य आंदोलन थे। गांधी जी अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत को मानते थे और इसलिए गांधी जयंती के दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया गया है।…
हरिद्वार, 02 अक्टूबर। देशभर में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हरिद्वार के गांधी पार्क BHEL में माल्यार्पण कर नमन करते हुए बापू और शास्त्री श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुजफ्फरनगर कांड में शहीद हुए उत्तराखंड के शहीदों को भी 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि बापू महात्मा गांधी जी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर 200 वर्षों के अंग्रेजो के सिंहासन को हिला कर भारत को आजादी दिलाई । इसी प्रकार आज देश में…
हरिद्वार, 01 अक्टूबर। हरिद्वार में रविवार की रात हुई जंगली हाथी की मौत किसान द्वारा खेत में करंट छोड़ने से हुई थी। जांच के बाद वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि बीते रविवार की रात 45 साल के नर हाथी की करंट लगने से आकर मौत हो गई थी। फॉरेस्ट रेंज श्यामपुर के सज्जनपुर पीली गांव में हुए हादसे के बाद डिपार्टमेंट हर एंगल पर जांच कर रहा था। हरिद्वार डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने जानकारी दी की जांच में किसान रामकुमार ने…
हरिद्वार, 01अक्टूबर। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित जियापोता गांव में एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक शीशपाल टिकोला गांव निवासी है जबकि घायल बाइक सवार लक्सर के खंडजा गांव का निवासी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगते ही बाइक तो क्षतिग्रस्त हो हो गई बल्कि कार का अगला हिस्सा भी डैमेज और एक टायर में पंचर भी हुआ है। टक्कर मारते…
हरिद्वार, 01 अक्टूबर। हरिद्वार में एक बुजुर्ग महिला को उसके ही बेटों द्वारा घर से निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने जब यह शिकायत डीएम के जनता दरबार में उठाई तो डीएम ने तुरंत कार्रवाई की और पुलिस को पीड़ित महिला के घर भेजकर बेटों को सबक सिखाने का काम किया। दरअसल हरिद्वार जिले में प्रत्येक महीने के पहले और मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन होता और सभी तहसीलों में जनता की समस्याएं सुनी जाती हैं। मंगलवार को डीएम कर्मेंद्र सिंह ने हरिद्वार तहसील में जनता दरबार लगाया और प्राप्त 36 शिकायतों का मौके…
हरिद्वार, 1 अक्टूबर। विश्व सनातन धर्म महासभा एवं सनातन संयुक्त व्यापार संघ के तत्वाधान में दो अक्टूबर को लवकुश घाट ऋषिकुल पर श्राद्ध तर्पण किया जाएगा। राष्ट्र के प्रति समर्पित महाबलिदानियों का जिन्होंने अपने धर्म, राष्ट्र स्वाभिमान, देश की सीमीओं की रक्षा, बहन बेटियों की रक्षा करते हुए बलिदान दिया है। श्रीमहंत ब्राहानंद गिरी विश्व सनातन धर्म महासभा के संयोजन में श्राद्ध तर्पण किया जाएगा। श्राद्ध तर्पण में स्वामी नित्यानंद पुरी, धर्मेन्द्रनाथ एवं श्री अखंड परशुराम अखाड़े के पंडित अधीर कौशिक, अघोर अखाड़ा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश धर्मेन्द्र नाथ, स्वामी आत्मानंद, साध्वी आरती गिरी, साध्वी ज्योति, रमेश कपूर एवं तर्पण करने…
हरिद्वार, 01अक्टूबर। गुरुकुलकांगड़ी सम विश्वविद्यालय, हरिद्वार में प्रवेश औरपरीक्षा के विद्वान पिछले 30 वर्षों से विश्वविद्यालय में अपने सेवाओं से संस्थान को उच्चतम बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। विश्वविद्यालयमें विवरण पत्रिका का कार्य हो या प्रवेश परीक्षा और सेवायोजन जैसे कार्यों परबेदाग काम करने का जज्बा भौतिक विभाग के वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रो0 एल0पी0 पुरोहित कोजाता है। प्रो0 पुरोहित द्वारा संस्थान में प्रवेशप्रक्रिया के निदेशक भारतीय शिक्षा पद्धति 2020 को लागूकरने के लिए नए-नए कार्य किए हैं। आज उन्हीं कार्यो का संस्थान में अध्यापकों कोलाभ मिल रहा है। प्रो0 पुरोहित निरन्तर शिक्षण और शोध केसाथ-साथ प्रशासनिक कार्यों पर पूर्ण…
