Author: News Desk

हरिद्वार – सावन महीने की शुरुआत के साथ हरिद्वार में कांवड मेले का आगाज हो गया है। आज हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी हर की पैड़ी पर पहुंचकर गंगा पूजन कर कांवड मेले की शुरुआत की और मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की। प्रशासनिक दलबल के साथ पहुंचे डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हर की पैड़ी पर गंगा सभा के पदाधिकारियों के साथ गंगा पूजन किया। डीएम ने कहा कि कांवड मेले की विधिवत शुरुआत आज से हुई है। शुरुआत से ही शिव भक्त कावड़ियों में भरपूर उत्साह देखा जा रहा है। सभी…

Read More

हरिद्वार – कांवड मेले की शुरुआत होते ही गंगा में कांवड़ियों के बहने के मामले बढ़ने लगे हैं। सोमवार को इस तरह के दो हादसे हुए हुए जिनमें एसडीआरएफ की टीम ने जान पर खेलकर दोनों लोगों को बचा लिया। हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर हरियाणा का एक कांवड़िया गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया तो वही बैरागी कैंप में भी एक स्थानीय व्यक्ति शराब के नशे में गंगा में बह गया। उसे भी एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किए। Case1 – हरिद्वार के कांगड़ा घाट के पास हरियाणा के रोहतक से आया एक कांवड़िया गंगा…

Read More

हरिद्वार – आज से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है और आज के दिन विशेष संयोग बना है कि सोमवार के दिन से सावन की शुरुआत हुई है। हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा है। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, दही, भांग-धतूरे और बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना कर रहे हैं। भगवान शिव की ससुराल है कनखल नगरी — हरिद्वार की कनखल नगरी भगवान शिव की ससुराल है और मान्यता है कि भगवान शिव सावन के महीने में कनखल में ही निवास…

Read More

हरिद्वार – लेखपाल के साथ मारपीट करने वाले ग्राम प्रधान को लक्सर कोतवाली पुलिस ने आज आखिर गिरफ्तार कर ही लिया। आरोपी का नाम रोनिक कुमार है जो प्रतापपुर गांव का ग्राम प्रधान है। आरोप है कि उसने लेखपाल अंजू कुमार के साथ मारपीट की थी। मारपीट में उसके साथ उसका भाई रवि कुमार और अन्य कई लोग शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आज ही कोर्ट में पेश कर दिया। दरअसल बीती 11 जून को लेखपाल अंजू कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई एक शिकायत की जांच करने…

Read More

हरिद्वार – फेरूपुर गांव स्थित फेरूपुर डिग्री कॉलेज में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को डिग्री कॉलेज व इण्टरमीडिढएट कालेज ने संयुक्त रूप से डिग्री कॉलेज के परिसर में विभिन्न प्रजाति के 110 पौधे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व केबीनेट मंत्री उत्तराखण्ड, ने पौधे लगाकर कार्यकम का शुभारभं किया। विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र नेगी वन क्षेत्राधिकारी हरिद्वार, ने कार्यक्रम की अध्यक्षता, संस्था अध्यक्ष बालेश भार्गव और संचालन फेरूपुर डिग्री कॉलेज हरिद्वार के निदेशक मास्टर जगपाल सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा वृक्ष से जल, जल से जीवन होता हैं। वृक्षों से ऑक्सीजन…

Read More

हरिद्वार – शनिवार को प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश के साथ पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहर विधायक मदन कौशिक और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने पहुंचकर वृक्षारोपण किया तथा रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए। इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आयोजक हरजीत सिंह और रक्तवीरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…

Read More

हरिद्वार – चारों धामों के नामों के दुरुपयोग को रोकने को लेकर कैबिनेट में पास किए गए प्रस्ताव का हरिद्वार के साधु संतों ने स्वागत किया है। हरिद्वार के कनखल स्थित महानिर्वाणी अखाड़े में साधु संतों ने जिले के डीएम- एसएसपी को धन्यवाद ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। संतों का कहना है कि दिल्ली में एक ट्रस्ट के द्वारा केदारनाथ धाम नाम से मंदिर बनाया जा रहा था जिसको लेकर साधु संतों ने आपत्ति की थी, और उसके बाद मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों के नाम के दुरुपयोग को रोकने को लेकर नियम बनाने…

Read More

हरिद्वार – लेखपाल सिंह के आंदोलन के चलते आज शनिवार से जनपद की अभी तहसीलों में कामकाज ठप रहेगा। पीड़ित लेखपाल को न्याय दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लेखपाल संघ से जुड़े संगठनों से यह एलान किया है। तहसील लक्सर में लेखपाल के साथ ग्राम प्रधान द्वारा मारपीट के विरोध में उत्तराखंड लेखपाल संघ के द्वारा बीती 18 जून से गतिमान कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अब और अधिक संगठनों के द्वारा सहयोग हेतु पत्र जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ, संग्रह अमीन संघ, संग्रह परिचारक संघ, भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर…

Read More

हरिद्वार – गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी कमल खड़का ने सावन कांवड़ मेले में जल भरने आने वाले श्रद्धालु भक्तों से नियमों का पालन करने और गंगा स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील की। कमल खड़का ने कहा कि कांवड़ मेला विश्व की सबसे बड़ी पैदल यात्रा के रूप में जाना जाता है। देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ों में गंगाजल ले जाकर शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। उन्होंने गंगाजल लेने आने वाले कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करें।…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार के मंगलौर में हिंसा और पत्थरबाजी करने वाले चार और आरोपियों को आज मंगलौर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रिहान, शाहरुख, सावेज और शाबाज हैं। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और अब तक कुल मिलाकर 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के समर्थक हैं। जिन पर काजी निजामुद्दीन की जीत की खुशी में निकाले जा रहे विजय जुलूस के दौरान हिंसा और पत्थरबाजी के आरोप लगे हैं। हालांकि कि वायरल वीडियो…

Read More