Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार – मंगलौर कोतवाली पुलिस ने लड़ाई झगड़े में देसी तमंचे पिस्टल और मस्कट लहराने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम बिंटु, गौरव और निशांत हैं। जिनके कब्जे देसी तमंचा, पिस्टल और मस्कट बरामद हुए हैं। मामले की विवेचना जारी है और अभी कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार रात्रि को सूचना प्राप्त हुई की कुछ लड़के ग्राम उल्हेडा से खेड़ाजट जाने वाले मार्ग पर तमंचे लहरा रहे हैं। सूचना पर तुरंत पुलिस टीम को मौके पर टीम को भेजा गया तो उक्त स्थान पर काफी सारे युवक खड़े थे तथा आपस…
हरिद्वार – हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने तीन युवकों का अपहरण करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम श्याम और दीपक हैं। श्याम हरियाणा के भिवांडी और दीपक हिसार जिले का निवासी है। दोनों आरोपियों ने हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के तीन युवकों का अपहरण किया और एक युवक के पिता से 53000 की फिरौती तक ले ली थी। आरोपियों के कब्जे पुलिस ने छीने हुए मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित राम धाम कॉलोनी निवासी संजय चौहान ने शिकायत दर्ज कराई की बीती 5 अगस्त को…
हरिद्वार – हरिद्वार बहादराबाद हाईवे स्थित कुंती नमन कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में कालेज के समस्त स्टाफ ने शिरकत की। बड़ी संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय समेत कई देशभक्ति नारे लगाए। इतना ही नहीं छात्र छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान कुंती नमन कॉलेज के निदेशक राजेंद्र कुमार जोशी ने सबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान” में भागीदार बनने की अपील की और कहा कि इस बार…
हरिद्वार – देश अपना 78 व स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है जिसको लेकर जहां भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा का आह्वान किया गया है इसी क्रम में हरिद्वार के एसएमजेएन(पीजी) में तिरंगा यात्रा निकल गई। इस तिरंगा यात्रा में कॉलेज के सैकड़ो छात्रों सहित कॉलेज के प्रिंसिपल,स्टाफ के साथ साथ कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पूरी मौजूद रहें। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देश के अमर शहीदों की जय घोष के बीच भारतीय तिरंगे की छटा देखते ही बन रही थी। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता…
हरिद्वार – भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हरिद्वार की ओर से आयोेजित तिरंगा यात्रा का प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, नगर विधायक मदन कौशिक, युवा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने शुभारंभ किया। यह यात्रा ज्वालापुर से होते हुए रानीपुर मोड़ तक निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है कि देश की आन बान और शान के लिए लाखों नौजवानों के बलिदान को याद करते हुए आगामी पीढ़ी वीर सपूतों के बलिदानियों के बारे में जान सके। कार्यक्रम से पूर्व शहीद स्मारक में अमर…
हरिद्वार – देर रात हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने रात को ही घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लक्सर के अकोढा कलां गांव निवासी मोहित पुत्र धर्मपाल के रूप में घायल बदमाश की पहचान हुई है जो कनखल थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट की वारदात में शामिल था। इतना ही नहीं मोहित दोनों वारदातों का मास्टरमाइंड भी है। जानकारी के मुताबिक देर रात कनखल थाना क्षेत्र में कुछ बदमाश घुस आए। सूचना मिलते…
हरिद्वार – हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक कनखल थाना क्षेत्र में कुछ बदमाश घुस आए। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में…
हरिद्वार – कर्जदारी से परेशान आकार सहारनपुर के एक दंपत्ति ने हरिद्वार आकर गंगा में छलांग लगा दी। जमालपुर खुर्द के पास गंगनहर से पुलिस ने पति का शव बरामद कर लिया है जबकि पत्नी अभी भी लापता बताई जा रही है। सहारनपुर निवासी सौरभ बब्बर के रूप में मृतक की पहचान हुई है जो सहारनपुर में ही ज्वेलर की दुकान चलाता है। कर्ज के बोझ तले दबकर उसने पत्नी के साथ मिलकर खौफनाक कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक सौरभ किट्टी चलाने का काम भी करता है। किट्टी के कर्ज से परेशान होकर सर्राफा कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ…
हरिद्वार – बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार पर साधु संतो में गहरा आक्रोश है। रविवार को सन्यासी अखाड़ों से जुड़े नागा साधु संतो ने बांग्लादेश कूच करने की चेतावनी दी। हरिद्वार के जूना अखाड़े में बैठक कर साधु संतो ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की सारी हदें पार हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, मानवाधिकार आयोग और सरकार को इस पर रोक लगाने के लिए आगे आना चाहिए। जूना अखाड़े के सभापति महंत प्रेम गिरी महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की सारी हदें पार हो गई…
हरिद्वार। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की एक आवश्यक बैठक विवेक विहार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के संरक्षक डा.विशाल गर्ग व संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गिरि ने किया। बैठक में सर्व सम्मति से जनपद में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का विस्तार शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया और पत्रकार हितों में निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के संरक्षक डा विशाल गर्ग ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन प्रदेश स्तर से लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले…
