Author: News Desk

हरिद्वार – छठे राउंड की मतगणना में पिछड़ी बसपा। 15249 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर आए भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना। कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की बढ़त जारी। 8736 वोटो से आगे चल रहे हैं काजी निजामुद्दीन। काजी निजामुद्दीन 23985 करतार सिंह भड़ाना 15249 उबेदुर्रहमान 15096

Read More

हरिद्वार – मंगलौर उपचुनाव दूसरे राउंड की मतगणना समाप्त।दूसरे राउंड में भी कांग्रेस ने बनाई बढ़त। बसपा के उबेदुर्रहमान को मिले 2948 वोट। कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को मिले 4377 वोट। भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को मिले 925 वोट।

Read More

हरिद्वार – मंगलौर उपचुनाव पहले राउंड की मतगणना समाप्त। बसपा के उबेदुर्रहमान को मिले 4442 वोट। कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को मिले 4613 वोट। भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को मिले 454 वोट। Round 1

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार में प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य को औचक निरीक्षण के नाम पर परेशान करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। खानपुर ब्लॉक के चंद्रपुरी गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्दोष कुमार से दस हजार की रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित प्रधानाचार्य ने विजिलेंस को शिकायत करते हुए बताया था कि उप शिक्षा अधिकारी रियाजुद्दीन सिद्दीकी औचक निरीक्षण करने और जांच में क्लीन चिट देने की एवज में 10 हज़ार रुपए की मांग कर रहा था। बताया कि आरोपी इससे पहले भी रिश्वत ले चुका है। शिकायत…

Read More

हरिद्वार – एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कलियर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देह व्यापार में संलिप्त 19 लोगों की गिरफ्तारी की है। कलियर-सोहलपुर रोड़ स्थित रहमत साबरी गेस्ट हाउस से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 8 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने देह व्यापार गिरोह चलाने वाले सरगना मुफ्तफा को भी दबोचने में सफलता हासिल की। मुस्तफा बाहर से अपने गेस्ट हाउस पर गरीब महिलाओं और लड़कियों को बुलवाकर उनसे देह व्यापार का धंधा करवाता था। मुस्तफा पर पूर्व में भी देह व्यापार के…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में इन दिनों गुलदारों की दहशत है। बहादराबाद क्षेत्र के गांव अलीपुर में गुलदार की दहशत है। मंगलवार देर रात अलीपुर गांव में गुलदार ने सिडकुल स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए जा रहे दो युवकों पर हमला कर दिया। गुलदार ने बाइक सवार दोनों युवकों के पैरों पर पंजा मारकर उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान युवकों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया। सोशल मीडिया पर दोनों युवकों के घायल होने के बाद के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आते जाते राहगीरों पर हमला होने से ग्रामीणों…

Read More

हरिद्वार- लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित बहादरपुर अड्डे पर हुए अशोक सैनी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। आज इस हत्याकांड में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई। आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने मृतक की लाइसेंस पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। अब तक हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल बीती एक जुलाई की रात जमीनी विवाद के चलते बहादरपुर गांव निवासी अशोक सैनी की हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर…

Read More

हरिद्वार – मंगलोर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग में कोई हिंसा के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता एकजुट दिखाई दिखाई। काजी निजामुद्दीन, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सांसद इमरान मसूद, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, सुनीत हृदयेश समेत सभी पांचों विधायकों ने पहले एसपी देहात कार्यालय का घेराव किया और उसके बाद मंगलौर कोतवाली का घेराव कर दिया। शाम होने तक सभी कांग्रेसी मंगलौर कोतवाली में ही डटे रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर राज्य सरकार के दबाव में काम करने और मतदान प्रभावित कर कांग्रेस समर्थकों को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में खूनी संघर्ष, भारी पुलिस…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार की दहशत भी इतनी कि कुछ लोगों ने शेरों के झुंड को गुलदार समझ लिया और सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल कर दिया। हालांकि कि वायरल वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। क्योंकि शेर केवल गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में ही पाए जाते हैं। उत्तराखंड के जंगलों में केवल बाघ और गुलदार ही पाए जाते हैं। पिछले कि दिनों से लक्सर के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत है। सबसे पहले लकसरी गांव से सटे खेतों में…

Read More

हरिद्वार – बुधवार को मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग होनी है। वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतार दिया है। रुड़की स्थित एक निजी होटल में सांसद इमरान मसूद, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंगलोर विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी दशा में मंगलोर विधानसभा का चुनाव प्रभावित नहीं होने देंगे। फैक्ट्री मालिकों, ईंट भट्टों के…

Read More