Author: News Desk

हरिद्वार – शनिवार को प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश के साथ पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहर विधायक मदन कौशिक और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने पहुंचकर वृक्षारोपण किया तथा रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए। इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आयोजक हरजीत सिंह और रक्तवीरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…

Read More

हरिद्वार – चारों धामों के नामों के दुरुपयोग को रोकने को लेकर कैबिनेट में पास किए गए प्रस्ताव का हरिद्वार के साधु संतों ने स्वागत किया है। हरिद्वार के कनखल स्थित महानिर्वाणी अखाड़े में साधु संतों ने जिले के डीएम- एसएसपी को धन्यवाद ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। संतों का कहना है कि दिल्ली में एक ट्रस्ट के द्वारा केदारनाथ धाम नाम से मंदिर बनाया जा रहा था जिसको लेकर साधु संतों ने आपत्ति की थी, और उसके बाद मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों के नाम के दुरुपयोग को रोकने को लेकर नियम बनाने…

Read More

हरिद्वार – लेखपाल सिंह के आंदोलन के चलते आज शनिवार से जनपद की अभी तहसीलों में कामकाज ठप रहेगा। पीड़ित लेखपाल को न्याय दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लेखपाल संघ से जुड़े संगठनों से यह एलान किया है। तहसील लक्सर में लेखपाल के साथ ग्राम प्रधान द्वारा मारपीट के विरोध में उत्तराखंड लेखपाल संघ के द्वारा बीती 18 जून से गतिमान कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अब और अधिक संगठनों के द्वारा सहयोग हेतु पत्र जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ, संग्रह अमीन संघ, संग्रह परिचारक संघ, भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर…

Read More

हरिद्वार – गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी कमल खड़का ने सावन कांवड़ मेले में जल भरने आने वाले श्रद्धालु भक्तों से नियमों का पालन करने और गंगा स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील की। कमल खड़का ने कहा कि कांवड़ मेला विश्व की सबसे बड़ी पैदल यात्रा के रूप में जाना जाता है। देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ों में गंगाजल ले जाकर शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। उन्होंने गंगाजल लेने आने वाले कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करें।…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार के मंगलौर में हिंसा और पत्थरबाजी करने वाले चार और आरोपियों को आज मंगलौर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रिहान, शाहरुख, सावेज और शाबाज हैं। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और अब तक कुल मिलाकर 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के समर्थक हैं। जिन पर काजी निजामुद्दीन की जीत की खुशी में निकाले जा रहे विजय जुलूस के दौरान हिंसा और पत्थरबाजी के आरोप लगे हैं। हालांकि कि वायरल वीडियो…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार की लक्सर तहसील में पिछले 1 महीने से भी ज्यादा समय से चल रहा लेखपालों का धरना अब जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गया है। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे लेखपालों ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार से धरना शुरू कर दिया। लेखपालों के धरने को कानूनगो और अमीन संघ के अलावा अन्य पांच संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई एक शिकायत की जांच पर प्रतापपुर गांव में गए लक्सर में तैनात एक लेखपाल के साथ हुई मारपीट की गई। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपाल…

Read More

हरिद्वार – नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण आज हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने शांतरशाह गांव पहुंचकर गैंगरेप और हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सांसद चंद्रशेखर रावण ने परिवार को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने के लिए हरसंभवमदद का आश्वासन दिया। मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देवभूमि में इस तरह की घटना यहां की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को परिवार का दुख बांटने के लिए यहां आना चाहिए था लेकिन मुख्यमंत्री अभी तक परिवार से नहीं मिले हैं। चंद्रशेखर आजाद ने परिवार…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार में एक महिला द्वारा बच्चे की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला बच्चे की न सिर्फ बेहरमी से पिटाई कर रही है बल्कि उसका वीडियो भी बनवा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि महिला का पिछले 10 सालों से उसके पति से विवाद चल रहा है। पति को सबक सिखाने के लिए उसने बच्चे की पिटाई की और उसका वीडियो बनाकर पति को सेंड कर दिया। पति द्वारा…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार के लक्सर में लेखपाल के साथ की गई मारपीट के मामले में फरार चल रहे प्रतापपुर गांव के ग्राम प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ न्यायालय ने कुर्की के नोटिस जारी किए। आदेश के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को आरोपी ग्राम प्रधान और उसके साथियों के घर पर ढोल बजाकर मुनादी कराई और धारा 82 का नोटिस चस्पा किया। गौरतलब है कि लक्सर तहसील क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी ग्रामीण अनूप सैनी ने ग्राम प्रधान पर अवैध खनन किए जाने का आरोप लगाते हुए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। एसडीएम के आदेश…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार – कांवड मेले के मध्यनजर श्यामपुर थाना पुलिस खास सतर्कता बरत रही है। बुधवार को श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने लालढांग क्षेत्र में हाईवे पर संचालित होटल और ढाबों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 13 होटल ढाबों पर प्रोपराइटर/ संचालकों के नाम, रेट लिस्ट और सीसीटीवी कैमरे नही पाए गए। इसके साथ ही वहां नौकरों और किरायेदारों का सत्यापन भी नहीं मिला। लिहाजा पुलिस एक्ट में सभी संचालकों का चालान किया गया और कुल मिलाकर ₹92000 का जुर्माना वसूला गया। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि पूर्व…

Read More