Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 24 अगस्त। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में समाजसेवियों और अखाड़े के पदाधिकारियों ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शिवराम हरी राजगुरु की जन्म जयंती पर मित्तल धाम घाट पर मां गंगा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों को नमन किया। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि देश के अमर बलिदानी राजगुरु ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी का बिगुल बजाया। उनके जीवन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। राजगुरु प्रमुख क्रांतिकारी थे। उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उनके बलिदानों को हमेशा…
हरिद्वार, 23 अगस्त। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी समेत सभी बरसाती नदियां उफान पर बह रही हैं। हरिद्वार में भीमगोड़ा बैराज पर गंगा नदी 293.40 मीटर पर बह रही है जो खतरे के निशान से महज 60 सेमी दूर है। वहीं लक्सर क्षेत्र में गंगा और सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। सोलानी नदी का पानी भी लगातार बढ़ रहा है और कुँवाखेड़ा गांव के खेतों तक सोलानी पहुँच गया है। गांव के किसान…
हरिद्वार। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम रांघढ़वाला में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता और उसके 35 वर्षीय बेटे सन्नी के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी कलह ने शनिवार को खूनखराबे का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नुकीले हथियार से सन्नी के सीने पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। तीन बच्चों के पिता सन्नी की अचानक हुई मौत से गांव…
अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी के अंतर्गत मीठी बेरी गांव में शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। हमले के दौरान ग्रामीण की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो गुलदार अपने शावकों समेत जंगल की ओर भाग गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे अच्छर सिंह (पुत्र सज्जन सिंह) अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में शावकों के साथ मौजूद गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में अच्छर सिंह के पीठ पर गुलदार ने पंजा मार दिया और वो घायल…
उत्तराखंड। एक छात्र शिक्षक की डांट से इतना नाराज हुआ कि उसने शिक्षक पर देसी तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र ने अपने ही शिक्षक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 9:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार, भौतिक विज्ञान के शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली कक्षा समाप्त कर जैसे ही बाहर…
हरिद्वार। फोरेस केमिकल्स प्रा. लि. द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद से राजकीय प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र अलीपुर में किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल, कंपनी के एमडी विकास गर्ग व डायरेक्टर सोनिया गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ उच्च पायदान पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुंदर व फ्रेंडली माहौल मिलेगा तो उनकी उपस्थिति बढ़ेगी, जिससे आत्मविश्वास, ज्ञान और संस्कारों का विकास होगा। उन्होंने अभिभावकों से…
हरिद्वार। भागदौड़ भरी जिंदगी में जैविक उत्पादों की बढ़ती अहमियत को देखते हुए 22 अगस्त से प्रेम नगर आश्रम में तीन दिवसीय भारत डेवलपमेंट एंड स्कीम एक्सपो, एग्री एंड हॉर्टी एक्सपो और हिमालय एमएसएमई एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 24 अगस्त तक चलेगी। बीएसएल कॉन्फ्रेंस एंड एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस मेगा एक्सपो में देशभर की करीब 180 कंपनियां शामिल होंगी। इनके साथ भारत सरकार व उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभाग भी अपनी योजनाओं की झलक दिखाएंगे। प्रदर्शनी में कृषि, बागवानी, एमएसएमई से जुड़े इनोवेशन और जैविक-आयुर्वेद उत्पादों पर विशेष जोर रहेगा। साथ…
लक्सर, 20 अगस्त। बुधवार सुबह करीब लक्सर-बिजनौर स्टेट हाईवे पर अकोढ़ा कला गांव के पास बड़ा हादसा गया गया। तेज रफ्तार से आमने-सामने आ रही दो कारों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों ही कारें पुल से नीचे नाले में जा गिरीं। एक कार तो गहरे पानी में समा गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने कार सवार को छत से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार लक्सर से अमरोहा की ओर जा रही थी जबकि दूसरी रायसी से लक्सर की ओर आ रही थी। जैसे ही दोनों वाहन नाले पर बने पुलिया…
हरिद्वार, संवाददाता। डीएम मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद में पंजीकृत समस्त अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश दिया और कहा कि जिन केंद्रों द्वारा अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा है, उन केंद्रों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए। साथ ही जिन केंद्रों में अधिकृत चिकित्सको द्वारा अल्ट्रासाउंड का कार्य नहीं किया जा रहा है, डीएम ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के सभी अल्ट्रासाउंड सेंट्ररो में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को भी कहा। सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अंतर्गत…
हरिद्वार। हरिवार-दिल्ली हाईवे पर स्थित बहादराबाद में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि उनका सात साल का मासूम बेटा बिलखता रहा। जानकारी के अनुसार लाल मंदिर ज्वालापुर निवासी दीपक कुमार और उसकी पत्नी कमलेश सोमवार सुबह बाइक से रुड़की रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रुड़की से उन्हें ट्रेन पकड़कर चंडीगढ़ जाना था। बहादराबाद स्थित मैक्सवेल अस्पताल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर…
