Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी हरिद्वार को खेलनगरी का रूप देने वाले और विकास की नई मिसालें कायम करने वाले आईएएस अंशुल सिंह का हरिद्वार कार्यकाल यादगार रहा। अब उन्हें अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है। अपने कार्यकाल में अंशुल सिंह ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और रफ्तार दोनों जोड़ीं। उन्होंने न केवल अधूरे प्रोजेक्ट पूरे कराए, बल्कि कई ऐसे अभिनव कार्य किए, जिनसे हरिद्वार की पहचान एक आधुनिक और विकसित नगर के रूप में होने लगी। IAS ANSHUL SINGH भल्ला स्टेडियम को दी अंतरराष्ट्रीय पहचान अंशुल सिंह के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि रही भल्ला स्टेडियम का कायाकल्प। उन्होंने इस…
हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर बहादराबाद थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना क्षेत्र में गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शस्त्र, शराब की बिक्री, चोरी, लूट और मारपीट जैसे संगीन अपराधों में लिप्त 11 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही 20 अन्य अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनकी नई हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि अपराध और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई…
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर टीमों ने शनिवार प्रातःकाल नरसन–लंधौरा–हरिद्वार मार्ग पर प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर बिना अनुमति, ओवरलोड व असुरक्षित परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान में हरिद्वार एवं रुड़की की संयुक्त इंटरसेप्टर टीमों ने 33 वाहनों के चालान किए तथा 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया। इस दौरान टीमों ने विशेष रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों पर फोकस किया, जो निर्माण सामग्री अथवा अवैध रूप से मलबा परिवहन कर रहे थे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ओवरलोडिंग…
हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत पुलिस का अभियान लगातार जारी है। रविवार को कोतवाली लक्सर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में नशीली दवाओं और अवैध शराब की तस्करी में लिप्त कुल छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से सैकड़ों नशीले कैप्सूल, टैबलेट और 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का धंधा कोतवाली लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मेडिकल संचालक आरिफ और उसके साथी समीर अली को हिरासत में लिया। दोनों के…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन पर भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने एक और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, ग्राम पंचायत अकौढ़ा खुर्द (विकासखंड लक्सर) के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्री शंकरदीप को सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और जांच प्रभावित करने की कोशिश के आरोप में निलंबित किया गया है। शिकायत पर शुरू हुई थी जांच…
हरिद्वार, संवाददाता। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों और ढाबों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सिडकुल और ज्वालापुर पुलिस ने शुक्रवार रात अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 63 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 15,750 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। सिडकुल क्षेत्र में 35 गिरफ्तार, पांच वाहन सीज थाना सिडकुल पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों और सड़कों के किनारे शराब पीकर हंगामा मचाने वाले 35 युवकों को हिरासत में…
हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड के बेटे और देशभर में ‘स्लो मोशन किंग’ के नाम से मशहूर कलाकार राघव जुयाल एक बार फिर बॉलीवुड की सुर्खियों में हैं। जानकारी के अनुसार, राघव को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के नए प्रोजेक्ट में अहम किरदार मिला है। इस खबर के सामने आते ही उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सूत्रों का कहना है कि राघव जुयाल जल्द ही हरिद्वार पहुंचने वाले हैं। वे अपने परिवार और पुराने दोस्तों से मिलने के साथ-साथ हरिद्वार में शूटिंग के संभावित लोकेशन भी देख सकते हैं। डालनवाला की गलियों से बॉलीवुड तक देहरादून के…
लक्सर, संवाददाता। लक्सर वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली लक्सर शुगर मिल कॉलोनी में गुरुवार रात को उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक मगरमच्छ को कॉलोनी के पास घूमते हुए देखा। मगरमच्छ को देखते ही कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए और बच्चों को अंदर भेज दिया गया।सूचना मिलते ही लक्सर रेंज की वन टीम मौके पर पहुंची और रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। इसके बाद उसे वाहन…
हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो पिता ने उसका गर्भपात कराने की कोशिश की। दवाई खाने से नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने नाबालिग की बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता समेत उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी ने भी पीड़िता…
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी और गहमागहमी लगातार बढ़ती जा रही है। चुनावी चौसर बिछ चुकी है और अब हर दल अपने-अपने मोहरे सजाने में जुट गया है। गुरुवार (09 अक्तूबर) को जन सुराज पार्टी ने सबसे पहले अपनी 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी बिगुल फूंक दिया। इसके बाद एनडीए और महागठबंधन दोनों खेमों में सीट शेयरिंग और उम्मीदवार चयन को लेकर बैठकों का दौर तेज हो गया है। बिहार चुनाव एनडीए में सीट बंटवारे पर मंथन अंतिम चरण में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने…
