Author: News Desk

हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने कटारपुर गोलीकांड के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इस कांड में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार दोनों आरोपी पकड़े जाने के डर से लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। घटना 25 सितंबर की है, जब ग्राम कटारपुर निवासी अनुज ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही अर्जुन पुत्र सुरेंद्र पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। गोली लगने…

Read More

अनिल शर्मा , लालढांग। हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने शनिवार को ग्राम रसूलपुर में बुग्गी हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को उपनिरीक्षक गगन मैठाणी, प्रभारी चौकी लालढांग, मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थे। इस…

Read More

अनिल शर्मा लालढांग। हाल ही में हाथियों की मौत की लगातार हो रही घटनाओं ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को पर्यटन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जाधारी मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नी पीली पड़ाव गांव पहुंचे। यहां उन्होंने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां दो दिन पूर्व एक हाथी की मौत हुई थी। मंत्री जमदग्नि ने कहा कि कुछ ही समय में जिले में तीन हाथियों की मौत हो चुकी है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने वन अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब करने की बात कही और कहा कि जल्द ही इस मुद्दे पर उच्चस्तरीय…

Read More

हरिद्वार, 2 अक्टूबर। गुरुवार देर शाम हरिद्वार में आई अचानक तेज आंधी ने शहर के कई क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाया। दशहरे के अवसर पर जगह-जगह लगाए गए रावण के पुतले भी आंधी की चपेट में आकर टूट गए। #रावण का पुतला कनखल क्षेत्र में लगाई गई रावण के पुतले की गर्दन तेज हवा से टूट गई। आयोजकों ने मौके पर कड़ी मशक्कत कर पुतले की मरम्मत की और बाद में निर्धारित समय पर रावण दहन किया गया। वहीं, भेल सेक्टर-1 में खड़ा रावण का पुतला आंधी से गिरकर पूरी तरह टूट गया। हालांकि, गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं…

Read More

देहरादून। राजपुर रोड पर हुए एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया। वीडियो में थाना अध्यक्ष राजपुर एसओ शेंकी सिंह का सरकारी कर्मचारी होते हुए गलत आचरण और नशे की हालत में वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने की घटना सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल प्रभाव से एसओ राजपुर को निलंबित कर दिया है। साथ ही प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित पुलिस अधिकारी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के आदेश भी दिए हैं।

Read More

हरिद्वार, 2 अक्टूबर। दशहरे के पर्व के अवसर पर हरिद्वार शहर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। रावण दहन और मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान और पार्किंग व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर शहर के अलग-अलग स्थलों पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने की तैयारी की गई है। दशहरे का ट्रैफिक प्लान दशहरे का ट्रैफिक प्लान: बीएचईएल सेक्टर-4 डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था सिडकुल से आने वाला ट्रैफिक सेक्टर-4 से होकर सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3, स्वर्ण जयंती पार्क, भगत सिंह चौक…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत ज्वालापुर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक ये युवक सोशल मीडिया पर विवादित रील बनाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा की अगुवाई में गठित टीम ने क्षेत्र में निगरानी तेज की हुई थी। इस बीच सूचना मिली कि कुछ युवक समूह बनाकर गली मोहल्लों में मोबाइल फोन से वीडियो व रील तैयार कर रहे हैं और आपसी विवाद भड़का रहे हैं। आमजन की शिकायत पर पुलिस…

Read More

हरिद्वार, 30 सितंबर। आगामी दशहरा और दीपावली जैसे बड़े पर्वों के दृष्टिगत जनपद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने में जुट गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के आदेश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को थाना सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद बाजार में पैदल गश्त कर अतिक्रमण हटवाया और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग की। थाना प्रभारी सिडकुल नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल फ्लैग मार्च निकाला। बाजार में पहुंचकर दुकानों के बाहर फैलाए गए अतिक्रमण को हटवाया। त्योहारों के दौरान लगने वाली…

Read More

देहरादून, 30 सितम्बर। उत्तराखंड सरकार ने रामनवमी के अवसर पर राज्यभर के सरकारी कार्यालयों में 1 अक्टूबर, 2025 (बुधवार) को सार्वजनिक छुट्टी यानी अवकाश घोषित किया है। यह आदेश राज्य सचिव विनोद कुमार की ओर से जारी किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, इस दिन बैंक, कोषागार और उपकोषागार में भी अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस पहल की सराहना की है। नागरिकों ने सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को उत्साहपूर्वक साझा किया है और सचिव एवं मुख्यमंत्री…

Read More

हरिद्वार, 30 सितम्बर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत मंगलवार को नगर निगम हरिद्वार ने मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में आईटीसी के सहयोग से वृहद जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्रतिभागियों ने शहरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को गीले और सूखे रूप में अलग करने तथा वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने की अपील की। रैली के साथ ही नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान भी चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से करीब 500 किलोग्राम अपशिष्ट एकत्र कर सराय स्थित अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र में भेजा गया, जहां इसका…

Read More