Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासनहीनता और गुंडागर्दी करने वाले कांवड़ियों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोहालकी फ्लाईओवर के पास जल खंडित होने के बाद कुछ कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए मुख्य हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस पर पथराव, हाईवे किया गया जाम प्राप्त जानकारी के अनुसार, जल खंडित होने पर गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर बैरियर लगाकर सड़क को पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें…
हरिद्वार न्यूज़ डेस्क। कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान हरिद्वार में उपद्रवी कांवड़ियों द्वारा की गई हिंसात्मक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार देर रात करीब 1 बजे, हरियाणा से आए कुछ कांवड़ियों ने हरिद्वार के अपर रोड क्षेत्र में एक चश्मे और घड़ियों की दुकान पर हमला बोल दिया। मामूली कहासुनी बनी झगड़े की वजह दुकानदार से चश्मा खरीदने को लेकर हुई मामूली बहस के बाद कुछ युवक वहां से चले गए। लेकिन कुछ ही देर में वे अन्य युवकों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर लौटे और दुकान पर हमला कर दिया। हमले में दुकान पूरी…
हरिद्वार, संवाददाता। पथरी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के पास एक आम के बाग में रिक्शा चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ नताशा सिंह और पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान 48 वर्षीय प्रकाश निवासी अंबुवाला गांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रकाश देर रात तक घर नहीं…
अनिल शर्मा लालढांग़, हरिद्वार। हरिद्वार के लालढांग में एक किसान के खेत में अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे मोहम्मद महबूब पानी की टंकी के पास अपने खेत में घास काटने गया था। तभी उसकी नजर एक विशाल अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर वह घबरा गया और उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी। खबर आग की तरह फैली और मौके पर अजगर को देखने और वीडियो बनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बताया गया कि अजगर ने किसी जानवर को निगल लिया…
हरिद्वार, 13 जुलाई। अखंड राजपूताना सेवा संघ द्वारा आगमी 13 -14 सितंबर को नैनीताल के रामनगर में राजपूताना बिजनेस समिट एवं आज का कर्मवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आरपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन राजपूत बिज़नेस समिट का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगो को आज का कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। ठाकुर आरपी सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को होने वाले समिट में केवल राजपूत समाज के उद्योगपति सम्मलित होंगे। जबकि…
हरिद्वार, 13 जुलाई। कांवड़ मेला-2025 के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार देर रात मेला क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ जगहों पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने सख्ती दिखाई और नगर निगम अधिकारियों को तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम दीक्षित खुद श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे और उनसे व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने शौचालय, पेयजल व सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की, लेकिन कुछ स्थानों पर सफाई को लेकर शिकायतें सामने आईं। इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम को आठ-आठ घंटे की शिफ्ट…
हरिद्वार, 12 जुलाई। श्री अखंड परशुराम अखाड़े की और से पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों की स्मृति में आयोजित की जा रही शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कथाव्यास महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में कलश यात्रा के साथ हुआ। कैदियों को शिव महापुराण कथा का महात्मय श्रवण कराते हुए कथाव्यास स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि पद्मपुराण में वर्णन मिलता है कि किरात नगर में रहने वाला देवराज नामक ब्राह्मण एक वैश्या के संगति में पड़कर ब्राह्मण कर्म को छोड़ कर कुमार्ग पर चलने लगा। कुछ समय बाद देवराज ने प्रयागराज में जाकर शिव महापुराण…
हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ यात्रा 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार चौकस नजर आ रही है। नियमों के उल्लंघन पर पुलिस प्रशासन अब कोई रियायत नहीं बरत रहा। शनिवार को मंगलौर क्षेत्र में तय मानकों से अधिक ऊंचाई और ध्वनि क्षमता वाले DJ सिस्टम लाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 30 से ज्यादा डीजे को मौके से उतरवाकर वापस भेज दिया। मानकों से ऊंचे DJ नहीं मिलेंगे हरिद्वार में प्रवेश सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि इस बार तय ध्वनि सीमा, ऊंचाई और साइज से अधिक DJ हरिद्वार में…
हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर एक कांवड़ खंडित होने की घटना ने अचानक तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया। घटना के बाद कुछ कांवड़ियों ने टोल प्लाज़ा के पास हंगामा करते हुए मार्ग को अवरुद्ध करने की कोशिश की। पुलिस जब यातायात व्यवस्था को सुचारू करने पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे एक रोडवेज बस और थाना बहादराबाद की मोबाइल पुलिस वैन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्री तक घबरा गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए…
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार दोपहर सिंहद्वार चौक पर उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कुछ कांवड़िए हाईवे मार्ग से गुजरने की जिद पर अड़ गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें वैकल्पिक मार्ग यानी कांवड़ पटरी से जाने को कहा तो कांवड़िए भड़क उठे और पुलिस से भिड़ गए। सबसे पहले एक युवक पुलिस से भिड़ता नजर आया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और स्थिति बिगड़ने लगी। माहौल को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। लाठी फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। इस दौरान…
