Author: News Desk

हरिद्वार। रोशनाबाद मुख्यालय में शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और समग्र विकास को लेकर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में एचआरडीए, सिडकुल, पेयजल, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की स्थिति, सड़कों और मुख्य मार्गों की नियमित सफाई, शिवालिक नगर,…

Read More

हरिद्वार। पहलगाम आतंकी हमले की देशभर में कड़ी निंदा की जा रही है और लोग मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। बुधवार को श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के प्रेमनगर घाट पर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और मां गंगा से मृतकों की आत्मशांति की कामना की। इस दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने आतंकी हमले को कायराना हरकत बताया और कहा कि भारत सरकार को आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। आतंकवादियों और आतंकवादियों को सपोर्ट करने वालों के घरों पर बुलडोजर चलाना…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ने वाली छह वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई कर बस चालक को जेल भेज दिया। पीड़ित बच्ची की मां ने बहादराबाद थाने में दी गई तहरीर में बताया कि कुछ दिनों से बच्ची स्कूल जाने से कतराने लगी थी और असहज महसूस कर रही थी। जब परिजनों ने कारण जानना चाहा तो बच्ची ने बताया कि स्कूल बस चालक स्कूल पहुंचने…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में सोमवार रात एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया जब वर और वधु पक्ष के बीच रिबन काटने की रस्म के दौरान कहासुनी शुरू हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद शादी भी टूट गई और दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया तो वर पक्ष बारात लेकर वापस लौट गया। बारात मुरादाबाद से बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव में…

Read More

हरिद्वार। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्पर्श गंगा की टीम ने पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की प्रधानाचार्य ममता तोमर के सानिध्य में किया गया जहां नीम का पौधा रोपित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य ममता तोमर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि धरती को हरा भरा और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए न केवल नए पौधे लगाने चाहिए बल्कि पुराने पौधों…

Read More

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिला कार्यालय में सोमवार को मंडल कार्यकारिणी के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने की। उन्होंने बताया कि जिले के सभी संगठनात्मक मंडलों में शीघ्र ही मंडल कार्यकारिणी गठित की जानी है। इसके लिए विधानसभावार समन्वयक भी तय कर दिए गए हैं। हरिद्वार विधानसभा की जिम्मेदारी आशु चौधरी को दी गई है। रानीपुर विधानसभा की डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, ज्वालापुर में अनिल अरोड़ा, हरिद्वार ग्रामीण में जितेंद्र चौधरी और लक्सर विधानसभा का समन्वयक लव शर्मा को बनाया गया है। मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। जिले के लक्सर क्षेत्र में एक बुज़ुर्ग की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ घंटों में सुलझा लिया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त फावड़े के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस तेज़ कार्रवाई को लेकर पुलिस की सराहना हो रही है। बीती 21 अप्रैल की सुबह की है जब ग्राम ओसपुर निवासी वेदपाल ने कोतवाली लक्सर में शिकायत देकर बताया कि दी कि उसके 65 वर्षीय पिता सुखबीर सिंह पर गांव ईस्माइलपुर सुल्तानपुर के बाहर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। आरोपी ने लूटपाट…

Read More

हरिद्वार। चारधाम यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित आरटीओ कार्यालय में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आरटीओ संदीप सैनी ने की। जिसमें चारधाम यात्रा से जुड़े ट्रैवल कारोबारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। बैठक के दौरान ट्रैवल कारोबारियों ने बताया कि हरिद्वार में कई अनधिकृत ट्रैवल एजेंट सक्रिय हो गए हैं। ये एजेंट बाहर से गाड़ियां लेकर आते हैं और यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भ्रमित करते हैं। इसका सीधा असर अधिकृत ट्रैवल एजेंसियों के कारोबार पर पड़ रहा है, साथ ही यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता…

Read More

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर सरकार और संबंधित विभागों ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई बड़े निर्णय लिए हैं। इस बार यात्रा मार्गों पर पंजीकरण, चेकिंग और होटलों से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जिससे तीर्थयात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सहजता का अनुभव होगा। चारधाम यात्रा के तहत यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर स्थापित किए जाएंगे। यमुनोत्री के लिए बड़कोट दोबाटा, गंगोत्री के लिए हिना, केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी-फाटा और बद्रीनाथ के लिए गौचर में ये पंजीकरण काउंटर खुलेंगे। देहरादून…

Read More

हरिद्वार। Police encounter थाना बहादराबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक एक फरार अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। यह मुठभेड़ रात करीब 01:00 बजे रानीपुर झाल के पास नहर पटरी मार्ग पर हुई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष बहादराबाद नरेश राठौर और शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त रोकथाम के लिए निकले थे। टीम जब बहादराबाद लोहे के पुल से रानीपुर झाल की…

Read More