Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 20 जून। उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ आश्रम गंगा घाट पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मां गंगा की गोद में, हिमालय की छाया और सप्त ऋषियों की तपोभूमि पर हुआ, जिसने आध्यात्मिक वातावरण में योग का महत्व और भी बढ़ा दिया। योग अध्यात्म और सनातन के माध्यम से भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा:योगाचार्य डॉ निरंजन देव योग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें योगाचार्य डॉक्टर स्वामी निरंजन देव महाराज,साध्वी अनन्या देवी, पार्षद सुनीता शर्मा, आकाश भाटी,ग्राम हरिपुर कलां की निवर्तमान ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला…
हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले में हरिद्वार आने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या करीब सात करोड़ तक भी पहुंच सकती है। इस अनुमान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। हरिद्वार पहुंचे गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि कांवड़ मेले के लिए करीब 13 करोड़ रुपए के बजट की डिमांड भेजी गई है। मूलभूत सुविधाओं के लिए जल्द ही बजट भी जारी किया जाएगा। कांवड़ मेले में बिजली, पानी, सड़क, शौचालय और स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जल्द ही मुख्य सचिव भी कांवड़ मेले को लेकर बैठक करेंगे और मुख्यमंत्री पुष्कर…
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आवासीय नक्शे पास कराकर होटल और दूसरे व्यवसायिक काम करने वाले बिल्डिंग के मालिकों पर प्राधिकरण सख्ती की जाएगी। शिवालिक नगर और उत्तरी हरिद्वार के ऐसे इलाकों को चिन्हित कर नक्शे पास करने पर रोक लगा दी है। इसके लिए एचआरडीए विशेष सर्वे कराएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के पुराने भवनों के नवनिर्माण करने के लिए नक्शा पास करने की बाध्यता खत्म करने पर भी प्राधिकरण योजना तैयार कर रहा है।…
उत्तराखंड। उत्तराखंड शासन ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए नौकरशाही में भारी उलटफेर किया है। सरकार ने चार जिलों के जिलाधिकारियों समेत 31 आईएएस, एक आईएफएस, एक सचिवालय सेवा और 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जिलाधिकारियों के स्तर पर बड़ा बदलाव आशीष चौहान, जिलाधिकारी पौड़ी, को अब यूकाडा (UKADA) का सीईओ और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण नियुक्त किया गया है। उनकी जगह स्वाति एस भदौरिया, जो अब तक अपर सचिव राज्यपाल, तकनीकी शिक्षा और एनएचएम मिशन निदेशक थीं, को पौड़ी का नया डीएम बनाया गया है। नवनीत पांडे, जिलाधिकारी चंपावत, को…
हरिद्वार, 19 जून। प्रदेश सरकार द्वारा वन टाईम सेटलमेंट स्कीम के अंतर्गत नियमित किए गए पर्यावरण मित्रों के आश्रितों को अब मृतक आश्रित के तहत नौकरी का लाभ मिलेगा। इस फैसले पर उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। गुरुवार को प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मोर्चा के मुख्य संयोजक सुरेंद्र तेश्वर ने सरकार के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। तेश्वर ने बताया कि लंबे समय से संविदा पर कार्य कर रहे 859 पर्यावरण मित्रों को सरकार द्वारा वन टाईम सेटलमेंट स्कीम के तहत नियमित किया गया था, लेकिन नियमित किए…
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर भ्रामक और फेक वीडियो पोस्ट कर फॉलोवर्स और लाइक बटोरने वालों से हरिद्वार पुलिस सख्ती से निपट रही है। हरकी पैड़ी पर लड़ाई- झगड़े और मारपीट की भ्रामक वीडियो डालना एक युवक को भारी पड़ गया। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां के गौरव अहलूवालिया नाम के युवक ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर भ्रामक वीडियो पोस्ट की थी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को चिन्हित करते हुए उसे थाने बुलाया। पुलिस ने आरोपी युवक का पुलिस एक्ट में चालान किया और उससे लिखित में माफी भी मंगवाई। पुलिस ने युवक को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने…
हरिद्वार, 18 जून। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के मूलदासपुर गांव में बुधवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए तेज धमाकों और भीषण आग से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में फैक्ट्री की दीवार गिरने से छह मवेशियों की भी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की चार गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस…
हरिद्वार, 18 जून। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड नंबर 4 स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास नाली और पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल व स्थानीय निवासियों ने उनका स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि इस कार्य से जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बरसात से पहले पूरे क्षेत्र में नालों की सफाई व स्वच्छता कार्य भी तेज़ी से जारी हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि पालिका क्षेत्र का कोई हिस्सा…
हरिद्वार। गंगा संरक्षण के दावों के बीच हरिद्वार में चंडीघाट पुल के नीचे अवैध खनन का मामला सामने आया है। गंगा में भू कटाव रोकने की योजना की आड़ में बीते कई दिनों से भारी मशीनों जैसे जेसीबी और पोकलैंड की मदद से अवैध खनन किया जा रहा है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया कि यह सब कार्य तटबंदी की मरम्मत के नाम पर हो रहा है लेकिन हकीकत में गंगा से निकाली जा रही रेत और बजरी का प्रयोग निर्माण कार्य में किया जा रहा है जो नियमों के खिलाफ है। यूपी के ठेकेदारों पर अवैध खनन के…
हरिद्वार, 17 जून। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां से मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू कलह के चलते एक पति ने पहले अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी पर झूल गया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान ऋषिकुमार के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चालक था। वहीं उसकी पत्नी का नाम वर्षा बताया गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात को…
