Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, भारत में तख्तापलट की कोई गुंजाइश नहीं, सनातनियों के धर्म परिवर्तन का रचा जा रहा षड्यंत्र

October 28, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

हरिद्वार में पहली बार दंडवत यात्रा, 12 हजार श्रद्धालु जमीन पर लेटकर पहुंचेंगे हरकी पैड़ी

October 28, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»सुशासन कैंप में 250 नक्शों को मिली स्वीकृति, सरकार की अवधारणा को धरातल पर उतार रहा HRDA
हरिद्वार

सुशासन कैंप में 250 नक्शों को मिली स्वीकृति, सरकार की अवधारणा को धरातल पर उतार रहा HRDA

News DeskBy News DeskMay 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुशासन की अवधारणा को अमल में लाते हुए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी एचआरडीए द्वारा चलाए जा रहे सुशासन कैंपों में अब तक कुल 250 भवन मानचित्रों को मौके पर स्वीकृति दी जा चुकी है। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सरल और जनहितकारी सिद्ध हो रही है। सुशासन कैंप मई माह की विभिन्न तारीखों में आयोजित किए जा रहे हैं।

सुशासन कैंप के तीसरे चरण में सोमवार को भगवानपुर ब्लॉक कार्यालय और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के हरिद्वार स्थित कार्यालय में कैंप आयोजित कर नक्शे स्वीकृत किए। इस कैंप में 110 मानचित्र आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से 89 आवासीय भवन मानचित्र और 21 व्यवसायिक भवन मानचित्र थे। इनमें से मौके पर 77 मानचित्रों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। बाकी आवेदनकर्ताओं को आवश्यक दस्तावेज पूरे करने के लिए बोला गया है। सुशासन कैंप में अब तक 302 भवन मानचित्र आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 260 आवासीय तथा 42 व्यवसायिक श्रेणी के मानचित्र आवेदन है। प्राप्त कुल आवेदन पत्रों में से 250 भवन मानचित्र स्वीकृत तथा 39 मानचित्र अस्वीकृत किये गये। 13 भवन मानचित्र कार्यवाही में है। जिन्हें आगामी 02 दिनों में क्लियर कर दिया जायेगा।

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस अंशुल सिंह लगातार सुशासन कैंपों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुशासन कैंप के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कैंप लगाकर नक्शे स्वीकृत किए जा रहे हैं। इससे लोगों को भी नक्शे स्वीकृत कराने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास करने में भी सहयोग मिल रह है।

सुशासन कैंप इस दिन लगेंगे

सुशासन कैंप अब सात मई को भगवानपुर ब्लॉक आफिस और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण आफिस में आयोजित किया जाएगा। नौ और 13 मई को बहादराबाद ब्लॉक आफिस और एचआरडीए आफिस में आयोजित होगा। जबकि 15, 19 और 21 मई को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के हरिद्वार आफिस में आयोजित किया जाएगा। सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि सुशासन कैंप में पहुंचकर बिना किसी समस्या के अपने नक्शे स्वीकृत कराएं। आगामी सुशासन कैंप 7 मई को भगवानपुर ब्लॉक कार्यालय और एचआरडीए कार्यालय हरिद्वार में आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 9 व 13 मई को बहादराबाद ब्लॉक कार्यालय एवं 15, 19 और 21 मई को एचआरडीए कार्यालय में कैंप आयोजित होंगे। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन कैंपों में भाग लेकर बिना किसी परेशानी के अपने नक्शे स्वीकृत कराएं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान

October 26, 2026

6 दिन वेंटिलेटर पर रहा नवजात, मौत को मात देकर लौटा स्वस्थ, NPPL के चिकित्सकों ने बचाई जान

October 25, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

October 20, 2026

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत, मैदान में उतरेगा भाजयुमो

October 16, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026
इन्हें भी पढ़े-

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च

राजनीती September 6, 2024

हरिद्वार – आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त…

डॉ. निशंक के जन्मदिन पर कांवड़ियों को वितरित किया गया प्रसाद, भाजपा नेताओं ने की कांवड़ियों का स्वागत किया

July 16, 2025

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026

श्री गंगा सभी को अब तक का ऐतिहासिक दान, अनंत अंबानी ने दिए 5 करोड़ रुपये

June 12, 2025
अन्य खबरें

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, भारत में तख्तापलट की कोई गुंजाइश नहीं, सनातनियों के धर्म परिवर्तन का रचा जा रहा षड्यंत्र

October 28, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

हरिद्वार में पहली बार दंडवत यात्रा, 12 हजार श्रद्धालु जमीन पर लेटकर पहुंचेंगे हरकी पैड़ी

October 28, 2026

विधानसभा सत्र में हरिद्वार ग्रामीण में सिडकुल स्थापित करने की मांग, विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

October 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,388 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,053 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,344 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.