Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। बुधवार सुबह गाजीवाली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान में अचानक तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घर में मौजूद एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सजनपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि…
लक्सर, हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का एक भव्य सम्मेलन मंगलवार को लक्सर विधानसभा के वीरा फार्म हाउस, सुल्तानपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, और प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की। जबकि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और उस समय से पार्टी…
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस मुठभेड़ में घायल और इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हुए बदमाश को मात्र सात घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की फरारी के बाद जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और सात घंटे के अंदर आरोपी को दबोच लिया। साथ ही पुलिस कप्तान ने पुलिसकर्मियों की जांच के आदेश दिए हैं जो अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थे। मुठभेड़ में हुआ था घायल, अस्पताल से खिड़की तोड़कर हुआ फरारबीती सोमवार 07 अप्रैल को कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ आरोपी अंशुल सैनी पुत्र…
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बजरंग दल नेता की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घर में ही लाश को दबाने के लिए कमरे में पांच फीट गहरा गड्डा मिला है। पुलिस ने सौतेले भाई को गिरफ्तार किया है। पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जिला बजरंग दल गोरक्षा प्रमुख सतेंद्र उर्फ मोंटी बजरंगी (30) की गला काटकर हत्या कर दी गई। शव को दबाने के लिए कमरे में पांच फीट गहरा गड्ढा भी मिला है। मृतक के मामा भागेंद्र ने पिता बलराज, सौतेली…
हरिद्वार। हरिद्वार में भेल सामुदायिक केन्द्र सेक्टर 4 में सैनी समाज का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के उपलक्ष्य में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एजीएम भेल सतीश कुमार सैनी, इमलीखेड़ा के चेयरमैन मनोज सैनी और भाजपा नेता मुनीश सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। सबकी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें समाज के बच्चों ने नृत्य व गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों, महिलाओं और बड़ों ने…
देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे सरकारी कर्मचारियों के लिए अब तबादले की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ निर्देश दिए हैं कि जिन कर्मचारियों की तैनाती किसी एक पद पर तीन साल से अधिक हो चुकी है, उनका जल्द से जल्द ट्रांसफर किया जाए। सोमवार को मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने राज्य में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से एक ही जगह…
रुड़की, हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के चर्चित नन्हेडा लूटकांड में शामिल एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से उस वक्त फरार हो गया, जब उसे इलाज के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी ने लघु शंका का बहाना बनाकर पुलिस को चकमा दिया और मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी अंशुल पुत्र प्रवीण निवासी हरचन्दपुर, थाना मंगलौर को भगवानपुर पुलिस ने बीती रात को ही में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल भी हुआ था, जिसके बाद उसे उपचार हेतु रुड़की अस्पताल लाया गया। हरिद्वार के…
भगवानपुर, हरिद्वार। थाना भगवानपुर पुलिस ने नन्हेडा लूटकांड में शामिल एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंशुल पुत्र प्रवीण, निवासी हरचन्दपुर थाना मंगलौर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। उसे उपचार हेतु रुड़की अस्पताल भेजा गया है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने देर रात को रुड़की पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस को आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दिनांक 06 फरवरी 2025 को नन्हेडा में हुई लूट का आरोपी अंशुल एक अन्य व्यक्ति के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर मंगलौर की ओर…
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार जिले में 6 नए मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तराखण्ड के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास की अनुमति और विधानसभा अनुसार पर्यवेक्षकों की सहमति के उपरांत भाजपा जिला हरिद्वार में संगठन पर्व के अंतर्गत मंडल अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद निम्न कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है …. मध्य हरिद्वार – तुषांत भट्ट अम्बेडकर – राजेन्द्र कटारिया बीएचईएल रानीपुर – (नाम निर्दिष्ट नहीं) बहादराबाद – विपिन कुमार शर्मा ज्वालापुर पूर्वी – प्रताप प्रधान ज्वालापुर पश्चिमी – रीता सैनी लक्सर नगर – पंकज कपूर चुनाव…
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। क्षेत्र में संचालित सभी मांस की दुकानों को अब नगर निगम द्वारा तैयार किए गए सराय क्षेत्र में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए कुल 60 दुकानों को तैयार कर लिया गया है, जहां व्यवस्थित रूप से मीट व्यवसाय चलाया जाएगा। हरिद्वार नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार के अनुसार, कुछ माह पूर्व निर्णय लिया गया था कि नगर निगम क्षेत्र में फैली सभी मांस की दुकानों को एक ही स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे शहर की धार्मिक गरिमा बनी रहे और स्वच्छता व्यवस्था भी सुदृढ़ हो…
