Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। पंजाब के बठिंडा आर्मी कैंट से एक पाकिस्तानी जासूस रकीब की गिरफ्तारी हुई है जो मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार ज़िले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के डॉसनी गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार रकीब पिछले करीब पांच वर्षों से बठिंडा स्थित आर्मी कैंट एरिया में दर्ज़ी का काम कर रहा था। आरोप है कि सेना के कपड़ों की सिलाई करते-करते वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में आया और धीरे-धीरे आर्मी की संवेदनशील जानकारियां लीक…
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने के संगीन मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मनोज है जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का निवासी है। सिडकुल थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी के मुताबिक ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी थी कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाले मनोज कुमार ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताया और शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने के बाद…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुशासन नीति को धरातल पर उतारते हुए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण लगातार सुशासन कैंप आयोजित कर रहा है। इन कैंपों के माध्यम से अब तक 388 नक्शों को स्वीकृति दी जा चुकी है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लगाए जा रहे इन कैंपों में बड़ी संख्या में उपभोक्ता भाग ले रहे हैं। आगामी कैंप 15, 19 और 21 मई को प्राधिकरण के हरिद्वार कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि आवासीय और व्यावसायिक नक्शों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जा रहा है। उनका कहना है कि…
बठिंडा/हरिद्वार। भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच देश की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पंजाब के बठिंडा में स्थित सैन्य छावनी में दर्जी का काम करने वाला एक युवक दुश्मन देश की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करता पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत लक्सर तहसील के गांव डोसनी निवासी रकीब पुत्र इकबाल के रूप में हुई है। थाना कैंट पुलिस ने आरोपी रकीब को सैन्य छावनी की जासूसी करने और सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि…
हरिद्वार। मंगलवार को घोषित किए गए सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में हरिद्वार के कई छात्रों ने शानदार सफलता प्राप्त कर धर्मनगरी का नाम रोशन किया है। वरिष्ठ पत्रकार मुदित अग्रवाल की पुत्री गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज की 12वीं की छात्रा वंशदा अग्रवाल ने परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वंशदा ने आर्ट में शतप्रतिशत और हिंदी में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने वंशदा को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। धर्मेद्र चौधरी व दीपक मिश्रा ने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और एकाग्रता…
हरिद्वार, 13 मई। उत्तराखण्ड सरकार के “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण तथा संतुष्टि” के सुशासन मंत्र को जमीन पर उतारने की दिशा में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा निरंतर कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में षष्ठम सुशासन कैंप का आयोजन मंगलवार को बहादराबाद ब्लॉक और प्राधिकरण मुख्यालय हरिद्वार में किया गया जिसमें आवासीय और व्यवसायिक भवनों के कुल 65 मानचित्र आवेदन प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के अनुसार मंगलवार को आयोजित कैंप में 28 लम्बित और 37 नए आवेदन शामिल थे। इनमें 57 आवासीय और 8 व्यवसायिक मानचित्र आवेदन प्राप्त हुए। गहन तकनीकी परीक्षण और दस्तावेजों की जांच…
हरिद्वार। हरिद्वार की बहादराबाद थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर कड़ा संदेश दिया है। आरोपी युवक पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार रियाज पुत्र फतेह मोहम्मद, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बढ़ेडी राजपूतान, बीते कुछ दिनों से अपनी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां कर रहा था। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी,…
वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी के बेटे अभय प्रताप ने किया स्कूल टॉप, 12 वीं में प्राप्त किए 98.4 फीसदी अंक
हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी के सुपुत्र अभय प्रताप सैनी ने सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98.4% अंक लाकर शिवडेल स्कूल टॉप किया है। अभय प्रताप ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों और माता पिता को दिया है। उन्होंने अपनी भविष्य के बारे में बताया है कि वह सिविल सर्विस में जाकर देश की सेवा करना चाहता है। अभय प्रताप सैनी की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन श्री स्वामी शरद पुरी जी महाराज, क्लास टीचर श्री नलिनी भारद्वाज सहित अन्य शिक्षकों और प्रधानाचार्य श्री अरविंद बंसल ने अपनी शुभकामनाएं दी है तथा अभय प्रताप के उज्जवल…
हरिद्वार। हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली लेकिन साहसिक घटना सामने आई है। जहां गली के आवारा कुत्तों ने अपने साथी कुत्ते की जान बचाने के लिए गुलदार से सीधा मुकाबला कर डाला। देर रात हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इन बेजुबानों की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है जब एक गुलदार रिहायशी इलाके में घुस आया और घर के बाहर सो रहे एक कुत्ते पर अचानक हमला कर दिया। गुलदार ने जैसे ही उस पर झपट्टा…
हरिद्वार, 12 मई – बुद्ध 4 के पावन अवसर पर सोमवार को धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर की पैड़ी से लेकर सभी प्रमुख घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गए। सुबह चार बजे से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। पुलिस प्रशासन के अनुसार, दिनभर में लगभग आठ लाख श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। हर की पैड़ी, मालवीय घाट, सुबाष घाट, सरस्वती घाट समेत सभी घाटों पर भीड़ का रेला उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा जल में स्नान कर…
