Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। भाजपा नेता संजीव चौधरी के ज्वालापुर आवास पर हरिद्वार नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर किरन जैसल और शिवालिक नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा व पार्षद हरविन्दर सिंह का भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल और भाजपा चौक बाज़ार मण्डल ने पुष्प वर्षा, ढोल और आतिशबाजी से कार्यकर्ताओ ने सभी का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि निगम और पालिका मे भगवा लहरा गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास रथ को जनता ने और तेज़ी से गति पर चलाने के लिए दोनों बोर्ड भाजपा…
हरिद्वार। लक्सर में बसपा नेता शिवम कश्यप ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को तय समय अस्पताल पहुंचाया और उनकी जान बचाने का कार्य किया। बुजुर्ग के परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने शिवम कश्यप का आभार व्यक्त किया। शिवम कश्यप ने बताया कि बुधवार रात लगभग 8.30 बजे वो हरिद्वार से लक्सर आ रहे थे। लक्सर में जैसे ही वो युवराज पैलेस के पास पहुंचे तो देखा कि वहाँ काफ़ी भीड़ हो रही थी। उन्होंने गाड़ी से उतरकर देखा तो वहाँ एक बुजुर्ग घायल अवस्था में पड़े थे। जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी। लोगों…
हरिद्वार। बुधवार को ग्राम जियापोता में स्थित भगवती पुरम कॉलोनी में सत्यम हेल्प फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. मधुकान्त प्रेमी की स्मृति में नवनिर्मित पाठशाला का उद्घाटन और सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारा ने पाठशाला का उद्घाटन किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। पाठशाला में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जाएगा। सत्यम हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी और वरिष्ठ पत्रकार अरुण कश्यप ने मुख्य अतिथि सूचना विभाग के महानिदेशक एवं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का फूल माला पहनकर…
हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के कार्यकाल को 2 साल पूरे हो गए हैं। अपने दो साल के कार्यकाल में उन्होंने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया। विक्रम के दो साल के कार्यकाल में पार्टी ने कई बड़े चुनाव जीते। चाहे वो लोकसभा चुनाव हो या फिर निकाय चुनाव। इस बार हरिद्वार नगर निगम और शिवालिक नगर पालिका में तो भाजपा ने बड़ी जीत का परचम लहराया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया और कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के दो साल के…
हरिद्वार। हरिद्वार के लंढौरा में आज गुर्जर महापंचायत बुलाई गई थी। मगर पूर्व में गुर्जर समाज के कई युवाओं और नेताओं ने महापंचायत को स्थगित करने की घोषणा कर दी थी। मगर फिर भी संभावित महापंचायत को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट है। जनपद में चप्पे चप्पे पर हरिद्वार पुलिस का पहरा लगाया गया है। सभी बॉर्डर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार एवं पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ही नेताओं के समर्थक एक…
हरिद्वार। हरिद्वार में भेल से रिटायर अधिकारी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 66 वर्षीय मृतक का नाम नवीन मिश्रा है जो भेल में जीएम के पद पर तैनात थे। वर्तमान में नवीन मिश्रा हरिद्वार की ग्रीन हिल्स सोसायटी में परिवार के साथ रह रहे थे। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुए है जिसमें स्वेच्छा से आत्महत्या की बात लिखी है। सुसाइड नोट में उनके मरने के बाद किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का जिक्र भी किया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को नवीन मिश्रा सेक्टर 2 पहुंचे और सामने से…
हरिद्वार। हरिद्वार में भाजपा विधायक मदन कौशिक द्वारा बसंत पंचमी पर पतंग उड़ाने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने मदन कौशिक द्वारा चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके जवाब में एक दिन पहले भाजपा की तरफ से तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इससे गुस्साए कांग्रेसियों ने आज नगर कोतवाली में प्रदर्शन किया और कहा कि मदन कौशिक ने चाइनीज माझे से घायल हुए लोगों का हाल चाल नहीं जाना और उल्टा चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहे हैं। कांग्रेस ने इसे मुद्दे को…
हरिद्वार। देशभर में आज बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने मां सरस्वती की पूजा और पीले वस्त्रों का दान किया। धर्मनगरी हरिद्वार में जहां बाहर से आने श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्यलाभ कमाया तो वहीं जगह जगह जमकर पतंग उड़ाई गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार से भाजपा विधायक मदन कौशिक ने बसंत पंचमी के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित मुखिया गली और दुर्गा नगर में जाकर वार्ड नंबर 3 के पार्षद सूरज शर्मा के साथ पतंग उड़ाई और युवाओं का उत्साह वर्धन किया। मदन कौशिक ने आमजन से चाइनीज मांझे का बहिष्कार करने…
हरिद्वार। हरिद्वार के लंढौरा में फिर से बुलाई गई महापंचायत को लेकर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट है। खुद उत्तराखंड के डीजीपी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने पुलिस को महापंचायत करने और उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिस तरह से बीती 31 दिसंबर को खानपुर विधायक उमेश कुमार के समर्थन में बुलाई गई महापंचायत में पुलिस पर पथराव हुआ, उसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शनिवार को पहले एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन और फिर बीती शाम डीजीपी दीपम सेठ खुद हरिद्वार पहुंचे। अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था…
चैंपियन-उमेश विवाद में राकेश टिकैत की एंट्री, एक दूसरे की जिम्मेदारी पर अटकी बात, जल्द होगा सुलहनामा
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच चल रहे विवाद को खत्म कराने की पहल शुरू कर दी है। शनिवार से विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन विवाद में अब सुलह की कोशिश हो रही है। किसान नेता राकेश टिकैत दोनों पक्षों से बात कर मामले के निपटारे में जुटे हुए हैं। शनिवार को राकेश टिकैत हरिद्वार के डाम कोठी पहुंचे जहां उन्होंने दोनों पक्षों के साथ बैठकर बात की और मामले को आपस में बातचीत कर खत्म करने की सलाह…
