Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने की सनक किस हद तक जा सकती है। इस खबर को पढ़ने के बाद ही आप अंदाजा लगा सकते हैं। हरिद्वार जिले के रुड़की में 12 लड़कों ने एक नाबालिग छात्र का अपहरण कर लिया और उसकी पिटाई का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामला रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है। रुड़की निवासी मुनीत राजपूत ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसका बेटा बुधवार शाम करीब चार बजे…
उत्तराखंड। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे आज यानि 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी करने जा रहा है। बोर्ड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। करीब 2 लाख 23 हजार परीक्षार्थियों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं, क्योंकि परीक्षा परिणाम जारी होने में 24 घंटे से भी कम समय बचा है। 21 फरवरी से 11 मार्च तक चली थीं परीक्षाएं – उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के…
हरिद्वार, 18 अप्रैल 2025 – उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, 18 अप्रैल की शाम से अगले 24 घंटों के भीतर चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर में तेज आंधी-तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। हवाएं 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने इसको लेकर जनता को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जरूरी होने पर ही यात्रा करें और अनावश्यक आवाजाही से बचें। खासतौर पर पेड़ों,…
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि हरिद्वार में पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकार पत्रकारिता की शान है। इन पत्रकारों की विश्वसनीयता सर्वोपरि है। हरिद्वार में तमाम पत्रकार संगठन कार्य कर रहे हैं। लेकिन प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों का कोई सानी नहीं है। बताते चलें कि हाल में ही संपन्न प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव-2025 में अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महासचिव दीपक मिश्रा सहित नई कार्यकारिणी चुनी गई। इस कड़ी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट…
लक्सर में नीलगाय का शिकार कर मांस की तस्करी करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार, 220kg नीलगाय का मांस बरामद
हरिद्वार। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जंगल में अवैध रूप से शिकार कर नीलगाय का मांस तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम आजम अली, इरशाद, फैसल और मोहब्बत है। पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से करीब 220 किलो नीलगाय का मांस, मांस काटने के उपकरण तथा स्वीफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। जिसमें आरोपी मांस का परिवहन कर रहे थे। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली…
हरिद्वार। 2027 में होने वाले अर्ध कुंभ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कुंभ मेला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में उत्तरी हरिद्वार स्थित दूधाधारी चौक के पास कई बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन को जानकारी मिली थी कि मेला भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा कर बाउंड्री बना दी है और उसके अंदर झुग्गी-झोपड़ियां भी खड़ी कर दी गई हैं। मौके पर एसडीएम अजयवीर सिंह की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने पहुंचकर जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण हटाया। टीम…
उत्तराखंड। 12 नवंबर 2023 की यह तारीख उत्तराखंड के इतिहास में केवल एक दिन नहीं, बल्कि उम्मीद और हौसले की एक जीती-जागती मिसाल बन गई। यमुनोत्री हाईवे पर बन रही सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग में जब भूस्खलन के कारण 41 मजदूर फंस गए थे। तो दीपावली के पर्व पर पूरे देश की रौशनी जैसे उस सुरंग के अंधेरे में सिमट गई थी। 17 दिनों तक पूरे देश ने दुआओं, तकनीक और हिम्मत के सहारे उस सुरंग से 41 जिंदगियों को बाहर निकालते देखा एक ऐसा रेस्क्यू ऑपरेशन, जिसने मानवता और तकनीक की सीमाओं को नया आयाम दिया। अब, 17 महीने बाद, वही…
उत्तराखंड। उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने ही बेटे को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने घर से दस हजार रुपये चुरा लिए थे। जिस पिता ने कभी अपने बेटे की उंगली पकड़कर चलना सिखाया उसी ने उसे बेरहमी से शांत कर दिया। वारदात ऊधम सिंह नगर जिले के आजादनगर क्षेत्र की है। जहां रहने वाले देवदत्त अपने परिवार के साथ बीते चार साल से रह रहा था। वह सिडकुल की एक फैक्ट्री में डाईमशीन ऑपरेटर का काम करता था और हर महीने 12 हजार रुपये…
हरिद्वार। हरिद्वार की कोतवाली मंगलौर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली। जब नहर पटरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बिना नंबर की काले रंग की क्रेटा कार को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस के रोकने पर वाहन चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आरोपी को आत्मसमर्पण का पूरा अवसर दिया गया, लेकिन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन…
हरिद्वार। हरिद्वार के मायापुर स्थित सरस्वती विधा मंदिर में आज एनएसएस और स्पर्श गंगा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में गंगा सेवा विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. आरुषि निशंक, विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय, तथा एनएसएस के जिला समन्वयक डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और गंगा अवतरण गीत के मधुर प्रस्तुति से हुई। प्रधानाचार्य अजय ने अपने संबोधन में कहा कि माँ गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ और निर्मल रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।…
