Author: News Desk

उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड के दो प्रमुख तीर्थ — श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में दर्शन और पूजा कराने की अब जरूरतमंद तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने इन दोनों धामों में होने वाली पूजाओं की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। अब श्रद्धालु घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से www.badrinath-kedarnath.gov.in पर जाकर पूजा की बुकिंग कर सकते हैं। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो धाम आकर समय पर पूजा नहीं करा पाते या विशेष पूजन का लाभ लेना चाहते हैं। श्री बदरीनाथ धाम में उपलब्ध पूजाएं…

Read More

हरिद्वार, 11 अप्रैल – हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र में नशीली और नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती और सिडकुल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को औचक निरीक्षण कर एक मेडिकल स्टोर को भारी अनियमितताओं के चलते सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान टीम को मेडिकल स्टोर में शराब की बोतलें, फ्रिज में गंदगी और दवाओं पर जमी धूल मिली। सबसे गंभीर बात यह रही कि बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली और प्रतिबंधित दवाएं खुलेआम बेची जा रही थीं। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने कहा कि…

Read More

हरिद्वार, 10 अप्रैल। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा को बुके भेंटकर स्वागत किया। संस्था के मार्गदर्शक पराग गुप्ता, संस्थापक अशोक अग्रवाल, ने कहा कि हरिद्वार प्रेस क्लब पत्रकारों की प्रमुख संस्था है। प्रेस क्लब पत्रकारिता क्षेत्र के साथ सामाजिक कार्यो व जनसमस्याओं के समाधान में भी मुख्य भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी व महामंत्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब शहर हित में भी कार्य करेगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री ने श्री वैश्य बंधु समाज मध्य…

Read More

हरिद्वार। रुड़की कोतवाली क्षेत्र में हाल ही में हुई लूट की वारदात के सिलसिले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में कोतवाली सिविल लाइन पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में आज गुरुवार सुबह नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल क्षेत्र में नाकेबंदी की गई। सूचना मिलते ही सोलानी पुल के पास तैनात दूसरी पुलिस टीम ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों संदिग्ध स्कूटी छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले और वहीं…

Read More

हरिद्वार, 9 अप्रैल। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, हरिद्वार के बीबीए और बीसीए कोर्स के छात्र-छात्राओं ने वी-मार्क इंडिया लिमिटेड, कलियर, हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस विज़िट का उद्देश्य छात्रों को औद्योगिक वातावरण का प्रत्यक्ष अनुभव देना और उनकी व्यावसायिक समझ को मजबूत करना था। संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी ने जानकारी दी कि यह भ्रमण संस्थान की वार्षिक शैक्षणिक गतिविधियों का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को हर वर्ष इंडस्ट्री विज़िट पर ले जाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस भ्रमण से विद्यार्थियों को उत्पादन प्रक्रिया, प्रबंधन प्रणाली और फैक्ट्री संचालन की बारीकियों को समझने का…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून से आई विजिलेंस की ट्रैप टीम ने रिश्वत लेते हुए एक व्यक्ति को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अनुज कुमार को महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका द्वारा असिस्टेंट के तौर पर नौकरी पर रखा हुआ था। दाखिल खारिज की एवज में आरोपी मोनू 4500 की रिश्वत लेते हुए दबोचा गया। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने खैरवाला शाहपुर क्षेत्र में अपनी पत्नी के नाम पर एक प्लाट खरीदा था। जिसके दाखिल-खारिज के लिए वर्ष 2023 से…

Read More

हरिद्वार। जिला कारागार हरिद्वार से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर 7 अप्रैल को जेल में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर के दौरान 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच रिपोर्ट में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सभी संक्रमित कैदियों को एक अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि इन कैदियों का नियमानुसार उपचार शुरू…

Read More

हरिद्वार। बाहदराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर झाल के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। बुधवार सुबह गाजीवाली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान में अचानक तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घर में मौजूद एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सजनपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का एक भव्य सम्मेलन मंगलवार को लक्सर विधानसभा के वीरा फार्म हाउस, सुल्तानपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, और प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की। जबकि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और उस समय से पार्टी…

Read More