Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। सीओ सिटी जूही मनराल ने श्यामपुर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारीकी से रजिस्टरों का मिलान किया और मालखाने में रखे शस्त्रों की भी जानकारी ली। जूही मनराल ने थाने के कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, भोजनालय, कर्मचारी गण बैरिक व थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों द्वारा शस्त्रों का अभ्यास व खुलवाने-बन्द की कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। साथ ही थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस व मालखाना सम्बन्धित रजिस्टरों का गहनता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये। इसके साथ ही उन्होंने लम्बित…
लक्सर, हरिद्वार। लक्सर में हुए निकाय चुनाव में बसपा के संजीव उर्फ नीटू चेयरमैन निर्वाचित हुए। यहां खुद भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े प्रत्याशी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर भीतरघात करने का आरोप लगाया। यहां भीतरघात हुआ भी लेकिन कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी भाजपा को कहीं न कहीं भारी पड़ गई। वहीं कांग्रेस काउंटिंग में गड़बड़ी के आरोप लगा रही है। टिकट फाइनल होते ही लगी थी इस्तीफों की झड़ी – लक्सर में वैसे तो कई दावेदार थे जिन्होंने अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से ताल ठोकी थी। आरक्षण बदलते ही भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया तो पार्टी…
लक्सर, हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर में शुक्रवार को दिनभर तनावपूर्ण माहौल रहा। जगह जगह लोगों की भीड़ पुलिस से उलझती दिखाई दी और केवी इंटर कॉलेज मैदान जाने की जिद पर अड़ी रही। मगर पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर महापंचायत नहीं हो पाई। आलम ये रहा कि पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा और गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव कर डाला। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई करने की चेतावनी दी है। बता दे कि खानपुर विधायक उमेश कुमार…
हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में बरामद हुए शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान डॉ गोपाल गुप्ता के रूप में हुई है जो वर्तमान में हरिद्वार जिला अस्पताल में तैनात थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। गौरतलब है कि आज बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित नगर पटरी से झाड़ियों के बीच एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई थी। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना प्रभारी नरेश राठौर तुरंत मौके पर पहुंचे और बरामद शव को कब्जे में लिया गया। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटना स्थल पर जाकर अधिकारियों…
हरिद्वार। लक्सर में पुलिस परके पथराव हो गया है। सोशल मीडिया पर पथराव और लाठी चार्ज के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। विधायक उमेश कुमार की अपील भी बेअसर साबित हुई। दरअसल लक्सर में आज खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर महापंचायत बुलाई गई थी। दूरदराज से लोग इस महापंचायत में शामिल होंगे इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यालय तक जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह बैरिकेट्स लगाए गए थे। दोपहर होते-होते बड़ी संख्या में विधायक उमेश कुमार के समर्थक उनके कार्यालय तक जाने लगे। पुलिस कर्मियों ने लोगों को रोकने…
लक्सर, हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर में आज खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर महापंचायत बुलाई गई थी। हालांकि पहले ही उमेश कुमार ने महापंचायत को स्थगित कर दिया था। बावजूद इसके लोग महापंचायत में जुटने लगे। उधर देहरादून से हरिद्वार आ रहे उमेश कुमार को भी पुलिस ने डोईवाला में हिरासत में ले लिया। इसके बाद उमेश कुमार के लक्सर कार्यालय के आसपास पुलिस ने बैरेकेडिंग लगाकर भीड़ को रोकने का प्रयास किया। चारों तरफ से बैरीकेड लगे होने के बावजूद भी भीड़ उमेश कुमार के कार्यालय तक जुड़ने लगी। जब भीड़ का दबाव बढ़ने लगा तो पुलिस को…
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने एक3 साल की मासूम बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम बब्बू है जो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का निवासी है। एक दिन पहले उसने कनखल क्षेत्र से 3 साल की मासूम बच्ची का अपहरण किया और उसे लेकर गाजियाबाद फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी बब्बू शराब पीने का आदी है और उसकी इसी लत से परेशान होकर छह महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। जिस महिला ने आरोपी बब्बू शादी कराई थी, वह लगातार उसे पर पत्नी को वापस…
हरिद्वार में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, तंत्र मंत्र में होता है इस्तेमाल
हरिद्वार। हरिद्वार में वन विभाग की टीम ने मॉनिटर लिजर्ड के अंगों के साथ वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने तस्कर के कब्जे से 4 नग नग हत्था जोड़ी (मॉनिटर लिजर्ड के अंग) बरामद हुए किए हैं। आपको बता दे की विशालकाय छिपकली जैसे दिखने वाले जीव के अंगों का इस्तेमाल तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और टोटके में होता है। अमूमन दीपावली से पहले इनकी डिमांड बढ़ जाती है। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को हरिद्वार वन प्रभाग की टीम ने हरिद्वार के बस स्टैंड के पास से वन्य जीव तस्कर को गोह के अंगों के साथ…
लक्सर, हरिद्वार। निकाय चुनाव भले ही संपन्न हो गए हो लेकिन आरोप प्रत्यारोप अभी भी लगाए जा रहे हैं। लक्सर नगर पालिका से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े देवेंद्र चौधरी ने भीतरघात को अपनी हार का कारण बताया। जल्द ही वो पार्टी पदाधिकारियों को भीतरघात करने वाले नेताओं की शिकायत कर कार्रवाई करेंगे। देवेन्द्र चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निपेंद्र चौधरी और जिला पंचायत सदस्य मनीष चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर पार्टी के कई नेताओं पर चुनाव में भीतरघात करने तथा प्रत्याशी को धोखा देने के आरोप लगाए हैं। देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि उनके चुनाव…
हरिद्वार, 29 जनवरी। सावधान इंडिया सीजन 2, क्राइम पेट्रोल सीजन 2, एनआरआई क्राइम हादसा, दहेज दासी और श्रावणी आदि सीरियलों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरनी वाली अभिनेत्री सिमरन शर्मा ने हरिद्वार में गंगा स्नान और गंगा आरती में भाग लिया और मंशा देवी, चंडी देवी, नीलेश्वर महादेव, दक्ष मंदिर आदि पौराणिक मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इसके बाद महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज रवाना हो गयी। सिमरन ने बताया कि उनका जन्म पुणे में हुआ है। अभिनय से जुड़ी होने के चलते वह मुंबई में रहती हैं। उनका परिवार सेना से जुड़ा रहा है। उनकेे दादा आर्मी…
