लक्सर, हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का एक भव्य सम्मेलन मंगलवार को लक्सर विधानसभा के वीरा फार्म हाउस, सुल्तानपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, और प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की। जबकि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और उस समय से पार्टी ने संघर्ष और सेवा के जरिए एक लंबा सफर तय किया है। 1984 के लोकसभा चुनाव में केवल दो सीटों पर सिमटी भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने आगे कहा, भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण को गति देने और CAA जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर जनता से किए गए वादों को निभाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आज देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं और हम विकसित भारत के लक्ष्य की ओर लगातार अग्रसर हैं।

राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहाकि भाजपा ने राजनीति की दिशा और परिभाषा दोनों को बदला है। हमारी पार्टी विचारधारा आधारित है और हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। भाजपा अनुशासित, कार्यकर्ता आधारित व सामूहिक निर्णय प्रणाली पर चलने वाली पार्टी है। देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए भाजपा सदैव समर्पित रही है।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सेवा, सुशासन और विकास’ के मंत्र पर कार्य कर रही है। हम सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन हमारा आधार है।
पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में कहा, हमें केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का लाभ हर नागरिक को मिल सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे कर्मठ नेताओं के मार्गदर्शन में हमें आगे बढ़ना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।।।।।
मंडल अध्यक्ष चित्र कुमार सैनी, पृथ्वी सिंह राना, पवन कपूर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र धीमान, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, जिला मंत्री मोहित वर्मा, जिला ओबीसी महामंत्री मोहित वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निपेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, नेपाल सिंह, पवन चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।