Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»भारत साधु समाज की बैठक में अखाड़ा परिषद के अस्तित्व पर उठाए गए सवाल, अर्द्धकुंभ को लेकर भी एकराय नहीं
हरिद्वार

भारत साधु समाज की बैठक में अखाड़ा परिषद के अस्तित्व पर उठाए गए सवाल, अर्द्धकुंभ को लेकर भी एकराय नहीं

News DeskBy News DeskNovember 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 अर्द्धकुंभ मेले को लेकर एक बार फिर से साधु संतों बड़ा बयान दिया है। साधु संतों की संस्था भारत साधु समाज की बैठक में साधु संतों ने न सिर्फ अर्द्धकुंभ मेले को पूर्ण कुंभ के रूप में आयोजन करने पर सवाल उठाए बल्कि अखाड़ा परिषद पर भी निशाना साधा। बड़ा अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्रप्रकाश ने कहा कि वर्तमान में अखाड़ा परिषद अस्तित्व में नहीं है। वहीं जूना अखाड़े महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी ने आयोजन पर भी सवाल खड़े कर दिए।

बैठक में बड़ा अखाड़ा के महामंडलेश्वर रूपेंद्रप्रकाश महाराज ने कहा कि सरकार को परम्पराओं से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। कुंभ और अर्द्धकुंभ पर विचार करना साधु संतों का कार्य होता है। सरकार को कुंभ की व्यवस्था करनी चाहिए। अनादिकाल से चली आ रही व्यवस्थाओं में किसी भी हस्तक्षेप को संत समाज बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उसके लिए हम सभी साधु संत सरकार के साथ बैठेंगे और अर्द्धकुंभ मेले पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्णकुंभ में पेशवाई और धर्मध्वजा महत्वपूर्ण होती है। अखाड़े की धर्मध्वजा के नीचे ही कुंभ मेले की पेशवाई और शाही स्नान जैसी सभी गतिविधियां आयोजित होती है। इसमें सभी निर्णय तरह अखाड़ों के साधु संत ही लेंगे। इसके साथ ही स्वामी रूपेंद्रप्रकाश प्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय में अखाड़ा परिषद अस्तित्व में नहीं है। अखाड़ा परिषद के दोनों गुटों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि सभी तेरह अखाड़ों के साधु संत ही 2027 अर्द्धकुंभ मेले पर विचार करेंगे।

इसके साथ ही जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि अर्द्धकुंभ को पूर्णकुंभ के रूप में करने का कोई औचित्य नहीं है। यह वास्तव में हिंदू समाज के साथ छलावा और धोखा है। उसी दौरान नासिक और उसके बाद उज्जैन कुंभ मेले का आयोजन होना है। इसलिए यह सरकारी पैसों का घोलमोल कराने की योजना है। सारा देश 2021 में करोना काल में हरिद्वार कुंभ कराने को तैयार था लेकिन सरकार ने उसे बीच में ही स्थगित कर दिया। उसी दौरान उत्तर प्रदेश में प्रयागराज कुंभ से पहले वृंदावन में माघ मेले का सफल आयोजन किया था। इसलिए इस बार वो किसी भी बहकावे में नहीं आने वाले हैं।

बुधवार को भारत साधु समाज के नए पदाधिकारी घोषित किए गए हैं। हरिद्वार स्थित श्रीजी वाटिका प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में गुरू मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर महंत भगवत स्वरूप महाराज की अध्यक्षता में आयोजित भारत साधु समाज की बैठक में सर्वसम्मति से स्वामी सत्यव्रतानंद सरस्वती को भारत साधु समाज का प्रदेश अध्यक्ष, विनोद गिरी महाराज को महामंत्री तथा स्वामी अमृतानंद महाराज को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ही कुंभ व अखाड़ा परिषद को लेकर बयान दिए गए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

विधायक उमेश कुमार की ऐतिहासिक पहल, खानपुर में धूमधाम से मनाया इगास बग्वाल पर्व

राजनीती November 13, 2024

हरिद्वार। हरिद्वार की खानपुर विधानसभा में इगास बग्वाल पर्व को खानपुर विधायक उमेश कुमार ने…

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी ने भी खेली हॉकी

February 12, 2025

श्यामपुर क्षेत्र में खुलेआम शराब पीना पड़ा भारी, पुलिस ने 24 शराबियों का काटा चालान

March 3, 2025
अन्य खबरें

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,896 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.