उत्तराखंड। उत्तराखंडमें चल रहे निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। शिवालिकनगर नगर पालिका से राजीव शर्मा और लक्सर नगर पालिका से भाजपा ने देवेंद्र चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है।


हालांकि अभी तक नगर निगम पर सस्पेंस बरकरार है।

बता दे कि भाजपा ने शिवालिक नगर नगर पालिक से राजीव शर्मा पर दोबारा दांव खेला है और लक्सर नगर पालिका पर इस बार ओबीसी सीट होने से भाजपा ने देवेंद्र चौधरी पर दांव खेला है।


प्रदेश के सभी 11 नगर निगम से अभी तक एक भी मेयर प्रत्याशी की घोषणा पार्टी पदाधिकारियों द्वारा नहीं की गई है। देहरादून में इस पर मंथन जारी है।