हरिद्वार, 23 सितंबर। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में प्रजापति समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रधान सुनील प्रजापति ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ ही स्थानीय नेता भी शामिल हुए। इस दौरान प्रजापति समाज ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील प्रजापति को आगामी नगर निगम चुनावों में मेयर पद के लिए भाजपा पार्टी का टिकट दिया जाए।

समाज का मानना है कि सुनील प्रजापति के नेतृत्व में हरिद्वार का विकास तेज़ी से हो सकता है और वह समाज के हितों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ा सकते हैं। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रजापति समाज का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल से मुलाकात करेगा और उन्हें इस मांग को लेकर एक पत्र सौंपेगा। इस अवसर पर सुनील प्रजापति का भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार मिश्रा, सुनील प्रजापति प्रधान प्रजापति समाज पूर्व प्रधान राधेश्याम प्रजापति, पूर्व प्रधान सीताराम प्रजापति, पूर्व प्रधान अमित प्रजापति, गोपाल प्रजापति, अंतर सिंह प्रजापति, सर्वेश प्रजापति, रवि कुमार प्रजापति, सुरेश प्रजापति, आदित्य प्रजापति, रामदास प्रजापति, किशनलाल प्रजापति,कौची प्रजापति, सुरेन्द्र प्रजापति पप्पू हलवाई ,गौरव प्रजापति, ईशू प्रजापति, राज प्रजापति, अतुल प्रजापति, भोला प्रजापति, विवेक प्रजापति, प्रिंस प्रजापति, भोला प्रजापति, तुषार प्रजापति, मोहित प्रजापति आशीष प्रजापति, मुकुल प्रजापति, महेश प्रजापति, मुकेश प्रजापति, शुभम् प्रजापति, बबलू प्रजापति, रवि प्रजापति आदि मौजूद रहे।
