Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»शिवालिक नगर में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की
राजनीती

शिवालिक नगर में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की

News DeskBy News DeskOctober 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

शिवालिक नगर। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा भव्य दीपावली मिलन एवं स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन नगर क्षेत्र में उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन से किया गया, जिसके पश्चात सभी उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी तथा श्री अनिल गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रवासियों ने शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व प्रकाश, ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों का संदेश देता है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा हम सब मिलकर संगठन और समाज के लिए कार्य करेंगे और विकास की रोशनी को जन-जन तक पहुँचाएँगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान और सेवा का अवसर है। उन्होंने कहा, हरिद्वार जिला संगठन को और अधिक मजबूत कर, जनता के हित में योजनाओं का लाभ प्रत्येक घर तक पहुँचाऊँगा। इस भव्य स्वागत के लिए मैं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का विशेष धन्यवाद देता हूँ।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि दीपावली का संदेश हैअंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ना। मैं स्वामी यतीश्वरानंद और अनिल गोयल जी को प्रदेश स्तर की इन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए हृदय से शुभकामनाएँ देता हूँ। शिवालिक नगर के विकास, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमारा प्रयास जारी रहेगा।”

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति हैं और दीपावली हमें एकता और सामूहिक संगठन शक्ति का संदेश देती है। वहीं, राज्य मंत्री जयपाल चौहान ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है और हमारा लक्ष्य समृद्ध समाज और सशक्त उत्तराखंड है। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने दीपावली को सद्भाव, प्रेम और समाज निर्माण का पर्व बताते हुए कहा कि भाजपा निरंतर समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, सभासदगण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और सम्मानित जनों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा को जन्म दिवस की शुभकामनाएँ दीं। अंत में अध्यक्ष ने सभी अतिथियों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ आभार व्यक्त किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026

लालढांग में कृषि संवाद कार्यक्रम, वैज्ञानिकों ने एससी और एसटी किसानों को बताए आधुनिक खेती के गुर

June 16, 2026

75 लाख की भीड़ के बाद सुबह 4 बजे तक चमके गंगा घाट, नगर आयुक्त ने रात 2 बजे परखी व्यवस्थाएं

June 16, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026
इन्हें भी पढ़े-

छोटे भाई को डूबने से बचाकर गंगा में लापता हुई नाबालिक बहनें, हरिद्वार का मामला

उत्तराखंड September 16, 2024

हरिद्वार – नहाते समय गंगा नदी में डूबे तीन नाबालिक भाई बहन। गहरे पानी में…

सहारनपुर में भी गूंजेगा परशुराम भक्ति का स्वर, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा देगा बच्चों को निःशुल्क अस्त्र-शस्त्र विद्या का प्रशिक्षण

April 28, 2025

कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गी के साथ अभद्रता, गाली गलौज और मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

January 22, 2025

दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने परिवहन कार्यालय का किया निरीक्षण

May 7, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.