Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हरिद्वार को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान में लें भागीदारी, DM मयूर दीक्षित, VC अंशुल सिंह और MNA नंदन कुमार ने की आमजन से जुड़ने की अपील
हरिद्वार

हरिद्वार को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान में लें भागीदारी, DM मयूर दीक्षित, VC अंशुल सिंह और MNA नंदन कुमार ने की आमजन से जुड़ने की अपील

News DeskBy News DeskJuly 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 24 जुलाई। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा तटों पर भारी मात्रा में कूड़े के ढेर जमा है इसलिए हरिद्वार जिला प्रशासन, नगर निगम और हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 26 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से स्वच्छता महा अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, HRDA उपाध्यक्ष आईएस अधिकारी अंशुल सिंह और नगर आयुक्त नंदन कुमार की ओर से नागरिकों, संत-महात्माओं, व्यापार मंडलों, समाजसेवी संगठनों और युवाओं से इस अभियान में सहभागिता की अपील की गई है।

कांवड़ मेले के बाद घाटों पर बिखरी गंदगी

मेले के दौरान 11 जुलाई से 23 जुलाई तक हरिद्वार में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से करीब साढ़े चार करोड़ कांवड़ यात्री पहुंचे। हर की पैड़ी से लेकर अन्य गंगा घाटों तक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। परंतु मेले के बाद घाटों पर जगह-जगह प्लास्टिक, कूड़ा-करकट और अन्य आठ हजार मीट्रिक टन कचरे का अंबार जमा हो गया है। प्रशासन के अनुसार यह न केवल हरिद्वार की स्वच्छता और सुंदरता को प्रभावित कर रहा है, बल्कि मां गंगा की पवित्रता पर भी आघात है। ऐसे में यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने तीर्थधाम को पुनः स्वच्छ और निर्मल बनाएं।

जन सहभागिता से ही संभव होगी गंगा सफाई

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि गंगा हमारी आस्था की धरोहर है और हरिद्वार हमारी पहचान है। इसकी स्वच्छता और गरिमा को बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है। हम सब मिलकर इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देंगे। HRDA के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि घाटों पर सफाई के लिए टीमों का गठन कर लिया है। घाटों की स्वच्छता केवल सरकारी तंत्र का कार्य नहीं है, इसमें हरिद्वार के नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

सभी घाटों पर एक साथ बजेगी स्वच्छता की घंटी

शनिवार सुबह 7:30 बजे हरिद्वार के सभी प्रमुख घाटों—हर की पैड़ी, मालवीय घाट, कनखल, सुभाष घाट, विष्णु घाट, भीमगोड़ा, सप्तऋषि, सिंहद्वार, बैरागी कैंप—पर सफाई अभियान की शुरुआत होगी। घाट गोद लिए संस्थाएं, व्यापारी संघ, स्कूल-कॉलेज के छात्र, स्वयंसेवी संगठन और स्थानीय निवासी झाड़ू, टोकरी, कचरा बैग के साथ घाटों पर पहुंचेंगे। मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि नगर निगम के कूड़ा वाहनों और सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी घाटों पर मौजूद रहेंगे।

अपील: धर्म, संस्कृति और भविष्य की जिम्मेदारी

प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त अपील में कहा गया है, गंगा मां के चरणों में हमारी हर झाड़ू की हरकत, हर कचरा उठाने की कोशिश, हमारी सच्ची सेवा और उत्तराखंड की संस्कृति के प्रति सम्मान है। यह सफाई केवल अभियान नहीं, बल्कि अपनी भावी पीढ़ियों के लिए एक पवित्र संकल्प है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026

लालढांग में कृषि संवाद कार्यक्रम, वैज्ञानिकों ने एससी और एसटी किसानों को बताए आधुनिक खेती के गुर

June 16, 2026

75 लाख की भीड़ के बाद सुबह 4 बजे तक चमके गंगा घाट, नगर आयुक्त ने रात 2 बजे परखी व्यवस्थाएं

June 16, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026
इन्हें भी पढ़े-

सिडकुल में बिजनौर की युवती को गोली मारने वाला युवक गिरफ्तार, प्रेम संबंध में उठाया खौफनाक कदम

अपराध December 20, 2024

हरिद्वार। हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने युवती को गोली मारकर फरार चल रहे आरोपी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों से की अपील: हुड़दंग न मचाएं, नियमों का पालन करते हुए करें कांवड़ यात्रा

July 17, 2025

FCC टी20 शिवालिक कप पर हरिद्वार रॉयल फॉरेस्ट क्लब ने जमाया कब्जा, FCC कोटद्वार को 5 रनों से दी शिकस्त

July 15, 2024

हरिद्वार में बड़ा ठग गिरफ्तार, मुख्यमंत्री की लेटर हेड और हाइकोर्ट की मोहर बरामद

February 25, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.