हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की हरिद्वार इकाई का गठन किया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा को जिलाध्यक्ष और जोगेंद्र मावी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, 25 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के लिए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने पत्रकारों की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। एनयूजे (आई) के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग जरूरी है।
एनयूजे (आई) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने जिलाध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद पर जोगेंद्र मावी के नामों की घोषणा की। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने तालियां बजाकर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार राहुल वर्मा ने भी पत्रकारिता और पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाने और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की जरूरत बताई। पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैयर, अमित शर्मा और बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने के साथ ही जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखना आवश्यक है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पूर्व में हरिद्वार प्रेस क्लब के महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके अनुभव से संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की उम्मीद जताई गई। वहीं, महामंत्री जोगेंद्र मावी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
बैठक में 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने और संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने पर जोर दिया गया। बैठक का संचालन महामंत्री संदीप रावत ने किया।
इस मौके पर राहुल वर्मा, सुनील पाल, राजेश शर्मा, करन खुराना, सुभाष कपिल, राधिका नागरथ, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, निशा शर्मा, ललितेंद्र नाथ, लव शर्मा, संदीप शर्मा, अनिल भास्कर, स्वरूप पुरी, प्रशांत शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, मयूर सैनी, केपी चौहान, सुरेंद्र शर्मा, वैभव भाटिया, जयपाल सिंह, संजीव शर्मा, काशीराम सैनी, शमशेर बहादुर बम, सतीश गुजराल, गौरव कश्यप, सुनील कुमार, अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा, प्रवीण पैंगवाल, अमन, पुलकित शुक्ला, आशीष मिश्रा, अभिनव चौरसिया, नौशाद खान, जीके वैध, सचिन पालीवाल, अश्वनी बिश्नोई, रविंद्र पाल सिंह, सचिन कुमार, विकास कुमार, नितिन राणा, राधेश्याम विद्याकुल, जहांगीर मलिक, डॉ. रूपेश शर्मा, आशीष धीमान, सुमित यशकल्याण, सचिन सैनी और अनिल शर्मा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

