Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»वायरल»नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला
वायरल

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

News DeskBy News DeskMay 30, 2026Updated:May 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। लक्सर तहसील क्षेत्र के 12 गांवों में जमीन की खरीद फरोख्त, रजिस्ट्री और लैंड यूज चेंज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह फैसला प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग यानी ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार पानीपत से गोरखपुर तक बनने वाले ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जानी है, इसलिए प्रभावित क्षेत्र में अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं। प्रशासन के अनुसार मदारपुर, मिर्जापुर उर्फ मोहनवाला, पौडोवाली, टांडा जलालपुर, प्रहलादपुर, रघुनाथपुर उर्फ बालावाली, बालचन्दवाला, अलामपुर, हस्तमौली, शाहपुर, गिद्धावाली और कलसिया गांव इस दायरे में शामिल किए गए हैं। इन क्षेत्रों में अब न तो जमीन की खरीद बिक्री हो सकेगी, न रजिस्ट्री या बैनामा कराया जा सकेगा और न ही कृषि भूमि को गैर कृषि भूमि में बदला जा सकेगा। इसके साथ ही किसी भी तरह के नए निर्माण कार्यों पर भी रोक रहेगी।

हरिद्वार के विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि डीएम मयूर दीक्षित के आदेश के अनुपालन में तहसील लक्सर के 12 गांवों में यह रोक लागू की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, रुड़की की ओर से पानीपत गोरखपुर ग्रीनफील्ड हाईवे जो शामली-पुवायां फेज 1 के अंतर्गत 20 से 32 किलोमीटर तक भूमि अर्जन प्रस्तावित है। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा-3ए के अंतर्गत अधिसूचना जारी किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 3ए के तहत सरकार किसी प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रारंभिक अधिसूचना जारी करती है। इस अधिसूचना के बाद संबंधित भूमि को चिन्हित किया जाता है और प्रशासन यह सुनिश्चित करता है कि जमीन की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव न हो। इसका मकसद यह होता है कि परियोजना के लिए तय जमीन में बाद में विवाद न हो। क्योंकि भूमि अधिग्रहण से पहले अक्सर यह देखा जाता है कि कुछ लोग जानकारी मिलते ही बड़ी मात्रा में जमीन खरीद लेते हैं। कई बार कृषि भूमि पर तेजी से निर्माण शुरू कर दिया जाता है या उसका भू उपयोग यानी लैंड यूज बदल दिया जाता है ताकि मुआवजा अधिक मिल सके। इससे सरकार को अधिक आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है और परियोजनाएं विवादों में फंस जाती हैं। यदि हाईवे का जल्द निर्माण हो जाता है तो स्थानीय किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा। क्षेत्र का विकास होगा। क्योंकि सरकार की ओर से तय नियमों के अनुसार वास्तविक भूमि स्वामियों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

डिप्टी कलेक्टर आकाश जोशी ने बताया कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत धारा 3ए की कार्यवाही पूरी होने तक प्रभावी रहेगा। संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं ताकि हाईवे परियोजना में कोई परेशानी न आए। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

October 4, 2026
इन्हें भी पढ़े-

फिल्म गोधरा की टीम ने किया गंगा पूजन, अखाड़ा परिषद व परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष से की मुलाकात

आस्था August 5, 2024

हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे फिल्म गोधरा के निर्माता निर्देशक व टीम ने श्री अखंड…

इंस्टाग्राम पर खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने डिलीट कराया इंस्टाग्राम अकाउंट

December 31, 2024

लक्सर के युवकों ने की थी जेल से भागे कैदियों की मदद, सुल्तानपुर से गिरफ्तार

October 18, 2024

गोदाम में लगी भयंकर आग, दूर तक फैला धुएं का गुब्बार, अवैध गोदामों पर उठ रहे सवाल

April 12, 2025
अन्य खबरें

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

धामी कैबिनेट के 13 फैसले: अग्निवीरों को लिखित परीक्षा में छूट, बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.