Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरकी पैड़ी पर गंगाजल गायब, स्नान और अस्थि विसर्जन करने आए श्रद्धालु मायूस

October 22, 2026

गंगनहर बंदी के बाद गंगा में दिखी गंदगी, कपड़े और पॉलीथीन से मैली हो रही मां गंगा 

October 22, 2026

मुर्गी पालन से भारती रावत हर चक्र में कमा रहीं 50 से 55 हजार रुपये

October 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हरिद्वार: बाइक पर जा रहे पति पत्नी में हुआ विवाद, 1 साल के बच्चे को लेकर गंगनहर में कूद गई महिला
हरिद्वार

हरिद्वार: बाइक पर जा रहे पति पत्नी में हुआ विवाद, 1 साल के बच्चे को लेकर गंगनहर में कूद गई महिला

News DeskBy News DeskJuly 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी अपनी एक वर्षीय मासूम बच्ची को लेकर गंग नहर में कूद गई। गहरे पानी में मां बेटी डूबकर लापता हो गए। लापता महिला की पहचान 30 वर्षीय सविता के रूप में हुई है और सविता एक साल के बच्चे को लेकर गंगनहर में कूदी थी। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय अर्जुन पुत्र बालेश्वर, कोटा मुरादनगर, थाना कलियर के रहने वाले हैं। रविवार को वो अपनी 30 वर्षीय पत्नी सविता और दो बच्चों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से सविता के घर यानी अपनी ससुराल जा रहा था। उसकी ससुराल गांव रायपुर दरेड़ा, थाना बहादराबाद में है। उनके साथ उनका चार वर्षीय और एक वर्षीय बेटी भी थे। एक साल की बेटी को सविता ने गोद में लिया हुआ था और बड़ा बेटा बाइक पर आगे बैठा था। 

अर्जुन ने बताया कि जब परिवार दौलतपुर स्थित डीपीएस कॉलेज के पास पहुंचा तो पत्नी ने घर पर रुकने की बात कही। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सविता ने मोटरसाइकिल रुकवाई और अपने एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना के समय उनका का चार वर्षीय बेटा नक्श भी मौके पर मौजूद था। इससे पहले कि अर्जुन कुछ समझ पाता, मां बेटे गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। महिला और बच्चे के नहर में कूदते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस और एसडीआरएफ को बुलाकर संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू कराया। गोताखोर और रेस्क्यू टीम नहर में महिला और मासूम बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन मौके पर मौजूद हैं। पति का भी तो रोकर बुरा हाल है। उनका चार साल का बेटा सुरक्षित है। इसके साथ ही बहादराबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा है। लोग, महिला व मासूम बच्चे के सकुशल मिलने की उम्मीद में रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। 

बहादराबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पति पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। महिला अपनी एक वर्षीय बच्चे को लेकर गंग नहर में कूद गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। महिला और बच्चे की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

October 20, 2026

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत, मैदान में उतरेगा भाजयुमो

October 16, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026
इन्हें भी पढ़े-

बेसहारा बुजुर्ग महिला का हिंदू विधि विधान से कराया दाह संस्कार, नौशाद अली ने पेश की कौमी एकता की मिसाल

देश-दुनिया December 10, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के ज्वालापुर में सोमवार को इंसानियत और कौमी एकता की अनोखी मिसाल…

Grooming Tips to Get Your Pet Ready for Spring

January 14, 2021

दिलशाद पंथी की जनसभा में उमड़ी भीड़, विधायक मो. शहजाद और शिवम कश्यप ने भरा जोश

January 19, 2025

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026
अन्य खबरें

हरकी पैड़ी पर गंगाजल गायब, स्नान और अस्थि विसर्जन करने आए श्रद्धालु मायूस

October 22, 2026

गंगनहर बंदी के बाद गंगा में दिखी गंदगी, कपड़े और पॉलीथीन से मैली हो रही मां गंगा 

October 22, 2026

मुर्गी पालन से भारती रावत हर चक्र में कमा रहीं 50 से 55 हजार रुपये

October 22, 2026

कुंभ के कोर एरिया में निर्माण कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता, दिन-रात होगा काम

October 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,387 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,052 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,343 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.