हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने पूरी नगर पालिका मे तूफ़ानी दोरा कर कई स्थानो पर नुक्कड़ सभाए की हर सभा मे भारी भीड़ उमड़ी और जनता ने खुल कर भाजपा का साथ दिया। नुक्कड़ सभाओ को सम्बोधित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि मैं अपने पूरे पाँच साल में पूरी पालिका में विकास की गंगा बहाई है। आज जितना प्यार जनता मुझको दे रही है, मैं भी पूरे पाँच साल उसका कम से कम दो गुना वापस करूंगा।

उन्होंने कहा कि अब जो कार्य रुका है उसका पूरा करना और इस पालिका को प्रदेश की नम्बर एक पालिक बनाना ही मेरा लक्ष्य है। हमारा बोर्ड बनते ही पहली बैठक में सभी रुके हुए कार्य को पास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा का जीतना ज़रूरी है। जहां जहां प्रदेश या शहर में अन्य दलो के नेता बैठे है वहाँ विकास के नाम पर एक इट भी नहीं लगती है और भाजपा जहां जहां है वहाँ विकास की इबादत लिखी जा रही है। देश आज उन्नति और विकास के मार्ग पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है

आज दुनिया मे एक बड़ी ताक़त बन गया है। उन्होंने कहा कि हम नगर पालिका में पूरे छे साल रहे है पाँच साल कार्यकाल और एक बिना कार्यकाल पर एक एक पल हमने जनता को दिया है। एक वो प्रत्याशी है जो छह साल पहले आए और अब फिर छह साल बाद चुनाव लड़ने आये है। बीच में वो कहा थे और कोई सुख दुख में शामिल नहीं रहे है ऐसे में जनता उनको पूरी तरह नकार रही है।
चुनाव मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी ने कहा कि राजीव शर्मा व पूरे बोर्ड ने मिलकर नगर पालिका शिवालिक नगर का चहुमुखी विकास किया है। सुभाष नगर से लेकर नवोदय नगर तक विकास के नए नए आयाम खुले है और इतना विकास देश की आज़ादी के बाद पहली बार इस पालिका मे हुआ है।

नुक्कड़ सभाओ मे मुख्य रूप से सभासद प्रत्याशी कोशल देवी, हरिओम चौहान, अजय मलिक, ज़िला महामंत्री आशुतोष शर्मा, कैलाश भण्डारी, मनीषा भण्डारी, अंशुल शर्मा, पंकज चौहान, संदीप राठी, मनोज शुक्ला, आशीष झा, रंजिता झा, गौरव रोतेला, रीना तोमर, धर्मेंद्र विश्वनोई, पुष्पेन्द्र गुप्ता, अरविन्द कुमार, सुनील त्यागी, अविनाश रोहेला, मेघराज सैनी, अशोक शर्मा, पवन सैनी, सुधांशु कुमार और नीतीश आदि सैकडो लोग उपस्थित रहे।