Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»सिटी हॉस्पिटल में घोटाले और चोरी का आरोप, साझेदार डॉक्टर ने प्रबंधन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
अपराध

सिटी हॉस्पिटल में घोटाले और चोरी का आरोप, साझेदार डॉक्टर ने प्रबंधन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

News DeskBy News DeskDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों में गिने जाने वाले सिटी हॉस्पिटल में अंदरूनी विवाद अब आपराधिक मामले में तब्दील हो गया है। अस्पताल के ही साझेदार और वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ ने प्रबंधन पर धोखाधड़ी, जालसाजी, अवैध निर्माण और लाखों रुपये के सर्जिकल उपकरण चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर की शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन्तु विरमानी ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2000 से मैसर्स हरिद्वार लैंड एंड फाइनेंसर्स (सिटी हॉस्पिटल) में पांच प्रतिशत के विधिवत साझेदार हैं। जून 2025 से अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जन के रूप में काम कर रहे थे। आरोप है कि फर्म के मुख्य प्रबंधक शिव कुमार कपूर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अस्पताल से संबंधित कई फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इनमें अस्पताल का नक्शा, अग्निशमन अनापत्ति प्रमाणपत्र तथा विभिन्न विभागों की स्वीकृतियां शामिल हैं। डॉ. विरमानी का आरोप है कि इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त अवैध निर्माण कराया गया और नए चिकित्सा उपकरण लगाकर रेडियोलॉजी व स्कैनिंग जैसी सेवाएं शुरू की गईं। जिससे प्रबंधन ने अनुचित आर्थिक लाभ अर्जित किया। इसके अलावा बिना साझेदारों की जानकारी और अनुमति के फर्म की संपत्ति के कागजात गिरवी रखकर बैंक से ऋण भी लिया गया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिव कुमार कपूर ने अस्पताल से सटे अपने और अपनी पत्नी के नाम के निजी भवन को ही सिटी हॉस्पिटल को किराये पर दे दिया और उसका किराया स्वयं व पत्नी के खाते में लेते रहे, जिससे साझेदारी फर्म को आर्थिक नुकसान हुआ। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2021-22 में सिटी हॉस्पिटल का पीएम आयुष्मान भारत योजना और अन्य बीमा कंपनियों में एम्पैनलमेंट भी कराया गया, जिसकी जानकारी उन्हें 13 दिसंबर 2025 को हुई।

प्राधिकरण ने दिए थे ध्वस्तीकरण के आदेश

डॉ. विरमानी ने बताया कि उत्तराखंड आवास विकास प्राधिकरण द्वारा 1 अगस्त 2025 को अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं, जिससे साझेदार होने के नाते उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि साझेदारी विलेख में पांच वर्षों तक ऑर्थोपेडिक सर्जन के रूप में कार्य का आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी सेवाएं अवैध रूप से रोक दी गईं। 19 दिसंबर 2025 को अन्य ऑर्थोपेडिक सर्जन का विज्ञापन प्रकाशित कर मरीजों को भ्रमित किया गया। सबसे गंभीर आरोप में उन्होंने कहा कि उनके निजी स्वामित्व वाले ऑपरेशन थिएटर से 15 से 20 लाख रुपये मूल्य के सर्जिकल उपकरण और इम्प्लांट चोरी कर लिए गए। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, अस्पताल में प्रवेश से रोका गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026
इन्हें भी पढ़े-

CM धामी का सपना साकार कर रहा HRDA, सफल रहा सुशासन कैंप, 446 मानचित्र स्वीकृत, 898.16 लाख की आय

हरिद्वार May 21, 2025

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र को धरातल…

काली फिल्म और हूटर लगी कार पर पुलिस की कार्रवाई, पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया जब्त

April 21, 2026

जंगल में टाइगर का शिकार, वन गुज्जरों ने मरी हुई भैंस पर छिड़का जहर, फिर काटे डाले टाइगर के पैर

May 19, 2026

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

July 15, 2026
अन्य खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,895 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.