हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिला कार्यालय में सोमवार को मंडल कार्यकारिणी के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने की। उन्होंने बताया कि जिले के सभी संगठनात्मक मंडलों में शीघ्र ही मंडल कार्यकारिणी गठित की जानी है। इसके लिए विधानसभावार समन्वयक भी तय कर दिए गए हैं।

हरिद्वार विधानसभा की जिम्मेदारी आशु चौधरी को दी गई है। रानीपुर विधानसभा की डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, ज्वालापुर में अनिल अरोड़ा, हरिद्वार ग्रामीण में जितेंद्र चौधरी और लक्सर विधानसभा का समन्वयक लव शर्मा को बनाया गया है। मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए आदित्य चौहान ने कहा कि कार्यकारिणी का गठन करते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यकर्ता सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी हों। कार्यकारिणी में सामाजिक व भौगोलिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाए तथा संगठनात्मक अनुभव रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती बल्कि यह संगठन राष्ट्रवाद और समाज सेवा के लिए समर्पित है।
बैठक में मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, राकेश सैनी, सुशील पवार, विवेक चौहान, चित्र कुमार सैनी, पृथ्वी सिंह राणा, पवन कपूर, अश्विनी कंबोज, रीता सैनी, प्रताप प्रधान, बिंदरपाल, विपिन कुमार शर्मा, वरुण वशिष्ठ, कैलाश भंडारी, राजेंद्र कटारिया, प्रशांत शर्मा, तुशांक भट्ट, किशन बजाज, मनोज शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।