हरिद्वार, संवाददाता। बहादराबाद थाना पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया और गिरोह में शामिल तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम मोहित, आस मोहम्मद और दीपक हैं। मोहित और दीपक लक्सर के मोहम्मदपुर बुजुर्ग जबकि आस मोहम्मद नेहतपुर गांव का रहने वाला है। आरोपियों की निशानदेही पर मुलदासपुर स्थित खण्डर से चोरी की 20 मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं। गिरोह में शामिल चौथा आरोपी फरार है, जिसकी धरपकड़ के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
रोशनाबाद मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को पकड़ा गया। तीनों को थाने लेकर पूछताछ की गई। सख्ती पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों को अपना लक्ष्य बनाकर वाहन चुराते और सस्ते दाम पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के बताए ठिकानों पर छापेमारी कर चोरी कुल बीस मोटरसाइकिलें बरामद की। सभी मोटरसाइकिल विभिन्न जिलों व राज्यों से चोरी की गई। चोरी करने के बाद सभी वाहनों को अलग अलग जगहों पर जाकर बेच देते थे और आपस में रुपए बांट लेते थे। गिरोह में शामिल चौथा आरोपी फरार चल रहा है जिसकी धरपकड़ के प्रयास जारी है।

कांवड़ मेले के दौरान भी चुराई की कई मोटरसाइकिल
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि गिरोह में शामिल तीनों आरोपियों ने कांवड़ मेले के दौरान भी मोटर साइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। बाइक चोरी करने के बाद उन्हें छिपाने के लिए खण्डहरों का सहारा लिया था। एसएसपी ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों से जुड़ी और भी जानकारी जुटाई जा रही है तथा अन्य शिकायतों से संबंधित कड़ियों की भी जांच की जा रही है।

पेशे से ड्राइवर, नाई और पलंबर हैं तीनों आरोपी
पकड़ा गया मोहित ट्रैक्टर चलाता है। आस मौहम्मद पेशे से हेयर ड्रेसर(नाई) है। जबकी दीपक पाईप लाइन खोदने(पलंबर) का काम करता है।
विवरण आरोपित-1. मोहित पुत्र नरेश निवासी- ग्राम मौहम्मदपुर बुर्जुग कोतवाली लक्सर2. आस मौहम्मद उर्फ आशू पुत्र रियासत निवासी-ग्राम नेहन्तपुर लक्सर 3. दीपक पुत्र मोतीराम निवासी- ग्राम मौहम्मपुर बुर्जुग लक्सर

