Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

यूजीसी कानून पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में आने वाले नेता करें चर्चा, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा दर्ज कराएगा विरोध

November 20, 2026

सीएम धामी ने सीएम योगी से की मुलाकात, परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर मंथन

November 18, 2026

कुंभ से पहले गंगा घाटों की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, तीनों पालियों में होगी सफाई

November 17, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»जमालपुर कला के सरकारी मास्टर पर मां बेटी को धमकाने का आरोप, कैसे पढ़ेंगी बेटियां? जांच कराए सरकार
हरिद्वार

जमालपुर कला के सरकारी मास्टर पर मां बेटी को धमकाने का आरोप, कैसे पढ़ेंगी बेटियां? जांच कराए सरकार

News DeskBy News DeskMay 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ उत्तराखंड में ही बेटियों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश नहीं मिल रहे हैं। हद तो अब ये हो गई है कि जमालपुर कलां के सरकारी स्कूल में प्रवेश लेने के लिए गई मां के साथ अभद्रता और बेटी को सहायक अध्यापक ने इतना डरा धमका दिया कि अब वो पढ़ने से ही इंकार कर रही है। मामले में सीईओ, डीएम, शिक्षा सचिव, शिक्षा मंत्री और सीएम को शिकायत कर सहायक अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

दरअसल, जमालपुर कलां की एक महिला ने अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि घर के निकट स्थित राजकीय विद्यालय जमालपुर कलां में अपनी पुत्री का प्रवेश शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कराने के लिए गई थी। आरोप है कि प्रवेश के लिए वह लगातार 15 दिन से विद्यालय के चक्कर काट रही हैं, किंतु, विद्यालय प्रबंधन एवं एक सहायक अध्यापक की ओर से बार-बार मेरी पुत्री के प्रवेश के लिए साफ मना कर दिया जा रहा है। मैंने खंड शिक्षा अधिकारी को भी अवगत कराया। उन्होंने दूरभाष पर विद्यालय प्रबंधन को प्रवेश के लिए आदेशित किया, लेकिन सहायक अध्यापक ने प्रवेश के लिए साफ मना कर दिया। कहा कि खंड शिक्षा अधिकार ही नहीं, बल्कि, किसी का भी यहां तक की डीएम, शिक्षा मंत्री या उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तक का भी फोन करवा दो मैं विद्यालय में बालिका को प्रवेश नहीं दूंगा। अगर सीईओ (मुख्य शिक्षा अधिकारी) बालिका के लिए फोन कर रहे हैं तो वो ही विद्यालय में पढ़ा लेंगे। बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम से किसी भी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में निशुल्क शिक्षा प्राप्त कराएं जाने से नहीं रोका जा सकता है, लेकिन सहायक अध्यापक ने कहा कि मैंने तुम्हें पहले भी मना कर दिया था कि तुम्हारा एडमिशन नहीं होगा। आरोप है कि सहायक अध्यापक ने बेटी की मां को भी अपशब्द बोलकर स्कूल से बाहर निकाल दिया। बेटी को भी सहायक अध्यापक ने इतना डरा और धमाका दिया कि अब वह स्कूल में पढ़ने से मना कर रही है, क्योंकि उसके दिमाग में सहायक अध्यापक के डराने का डर बैठ गया है। जिससे बेटी स्कूल में जाने से माना कर रही है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की कड़ी निंदा की और सरकार से जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

चहेतों को प्रवेश देने का आरोप ……

– बेटी के लिए सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाने वाली मां का कहना है कि स्कूल में चहेतों के बच्चों को प्रवेश दे दिया गया है, जो सामान्य और जिनकी पहुंच नहीं है, उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जिससे प्रवेश के नाम पर स्कूल में भेदभाव किया जा रहा है। गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं मिलने से उनकी शिक्षा छूट रही है। उन्होंने सहायक अध्यापक पर कार्रवाई की मांग की है।

क्या कहना है अधिकारियों का …

मामला अतिगंभीर है। जिससे मामले की जांच करने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इस संबंध में सीईओ से भी पूछा जाएगा कि उन्होंने क्या किया। जिसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डा. मुकुल सती, निदेशक


Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

यूजीसी कानून पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में आने वाले नेता करें चर्चा, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा दर्ज कराएगा विरोध

November 20, 2026

कुंभ से पहले गंगा घाटों की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, तीनों पालियों में होगी सफाई

November 17, 2026

सात साल की श्रुति ने सामवेद के 400 मंत्रों का किया सस्वर पाठ, आर्य समाज ने किया सम्मानित

November 14, 2026

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर

November 3, 2026

आइरिश ब्रिज से बैरागी कैंप तक चलाया स्वच्छता अभियान, 80 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

November 2, 2026

दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगी धर्मनगरी, नगर आयुक्त ने देर रात लिया का जायजा

November 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

नौवीं के छात्र ने देसी तमंचे से शिक्षक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

अपराध August 21, 2025

उत्तराखंड। एक छात्र शिक्षक की डांट से इतना नाराज हुआ कि उसने शिक्षक पर देसी…

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल, फायरिंग का आरोप

October 8, 2024

परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्य ही सफलता की असली कुंजी हैं: डॉ अशोक शास्त्री

November 30, 2025

Ganesh Chaturthi: नगर निगम ने चिन्हित किए घाट, अन्य घाटों पर न करें मूर्ति विसर्जन

September 4, 2025
अन्य खबरें

यूजीसी कानून पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में आने वाले नेता करें चर्चा, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा दर्ज कराएगा विरोध

November 20, 2026

सीएम धामी ने सीएम योगी से की मुलाकात, परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर मंथन

November 18, 2026

कुंभ से पहले गंगा घाटों की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, तीनों पालियों में होगी सफाई

November 17, 2026

सात साल की श्रुति ने सामवेद के 400 मंत्रों का किया सस्वर पाठ, आर्य समाज ने किया सम्मानित

November 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,391 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202613,081 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,058 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.