Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगी धर्मनगरी, नगर आयुक्त ने देर रात लिया का जायजा
हरिद्वार

दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगी धर्मनगरी, नगर आयुक्त ने देर रात लिया का जायजा

News DeskBy News DeskNovember 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


शहर के चौराहों, तिराहों, डिवाइडरों और गंगा घाटों को आकर्षक लाइटिंग से सजाने की तैयारी तेज

कुल 26,250 स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइटों के माध्यम से शहर को रोशनी से सजाने का लक्ष्य, नगर आयुक्त ने गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

हरिद्वार। दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए धर्मनगरी हरिद्वार को आकर्षक, सुंदर और रोशनी से जगमग बनाने के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त श्री नन्दन कुमार ने रात्रि में शहर की प्रकाश व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे लाइटिंग कार्यों का जायजा लिया।

नगर आयुक्त ने शहर के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों को आकर्षक डेकोरेटिव लाइटों से सजाने तथा प्रमुख मार्गों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत शिवमूर्ति से आर्य नगर चौक तक पूरे डिवाइडर पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिससे दीपावली के अवसर पर यह प्रमुख मार्ग विशेष रूप से जगमगाता हुआ नजर आएगा।

इसके अतिरिक्त हरिद्वार के प्रमुख गंगा घाटों पर भी बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। नगर निगम का प्रयास है कि शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, तिराहों, डिवाइडरों एवं घाटों पर पर्याप्त और आकर्षक रोशनी उपलब्ध कराई जाए, ताकि दीपावली के अवसर पर हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को एक सुंदर और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

शहर की समग्र प्रकाश व्यवस्था के अंतर्गत कुल 26,250 स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइटों के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री नन्दन कुमार ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में तेजी से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से लाइटों की गुणवत्ता, उचित इंस्टॉलेशन एवं उनकी कार्यशीलता पर ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि दीपावली के दौरान शहर के किसी भी प्रमुख क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था की कमी न रहे।

नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने कहा कि दीपावली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि खुशियों, उल्लास और सकारात्मकता का प्रतीक है। ऐसे में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छता के साथ-साथ सुंदर और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से भी सजाना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम का लक्ष्य है कि दीपावली के अवसर पर हरिद्वार का प्रत्येक प्रमुख मार्ग, चौराहा और गंगा घाट आकर्षक रोशनी से जगमगाए तथा धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु और नागरिक एक भव्य, सुंदर एवं सुखद वातावरण का अनुभव कर सकें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर

November 3, 2026

आइरिश ब्रिज से बैरागी कैंप तक चलाया स्वच्छता अभियान, 80 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

November 2, 2026

छठ महापर्व से पहले छठ मैया पार्क की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

November 1, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान

October 26, 2026

6 दिन वेंटिलेटर पर रहा नवजात, मौत को मात देकर लौटा स्वस्थ, NPPL के चिकित्सकों ने बचाई जान

October 25, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026
इन्हें भी पढ़े-

मिश्री मठ में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, करौली शंकर महादेव ने राज्य आंदोलन के इतिहास को जीवंत किया

हरिद्वार November 6, 2025

हरिद्वार, 06 नवम्बर। देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर हरिद्वार स्थित मिश्री मठ…

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई: रायपुर में अवैध निर्माण सील

June 27, 2025

आज का राशिफल एवं पंचांग, जानिए आपके सितारें

October 4, 2024

प्रयागराज कुंभ से पहले अखाड़ा परिषद में बड़ा फेरबदल, बड़ा अखाड़े के संतो ने महंत रविंद्रपुरी को दिया समर्थन

August 31, 2024
अन्य खबरें

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

होटल अलकनंदा को लेकर धरना, सरकारी संपत्तियों का दुरूपयोग कर रही भाजपा सरकार – रमणीक सिंह

November 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,055 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 20269,535 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.