Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»KANWAD MELA: बड़े डीजे रहेंगे बंद, भाले त्रिशूल पर भी प्रतिबंध, सात राज्यों के अधिकारियों ने बनाई रणनीति
आस्था

KANWAD MELA: बड़े डीजे रहेंगे बंद, भाले त्रिशूल पर भी प्रतिबंध, सात राज्यों के अधिकारियों ने बनाई रणनीति

कांवड़ मेले को लेकर हुई इंटरस्टेट बैठक
News DeskBy News DeskJune 27, 2025Updated:June 27, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को लेकर इस बार प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सीसीआर सभागार में शुक्रवार को हुई इंटर स्टेट बैठक में सात राज्यों के अधिकारियों ने भाग लिया और मेले की सुरक्षा को लेकर अहम फैसले लिए। बैठक के दौरान आपसी समन्वय बनाकर कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर चर्चा की गई। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन और डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेरठ के एडीजे भानु भास्कर भी मौजूद रहे। जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल व चंडीगढ़ के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। इस दौरान कांवड़ मेले के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट और क्राउड कंट्रोल को लेकर खास रणनीति बनाई गई। कांवड़ मेले में तेज आवाज में बजने वाले डीजे, भारी वाहन और भाला, त्रिशूल, बेसबॉल और बैट जैसे हथियारनुमा सामानों पर पूर्ण रोक लगाने पर निर्णय लिया गया। साथ ही कांवड़ियों की आड़ में आने वाले हुड़दंगियों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखने पर भी चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों ने पिछले कांवड़ मेले के अनुभव भी साझा किए और उसी के आधार पर इस बार की रणनीति बनाई।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कांवड़ मेला प्रदेश ही नहीं पूरे उत्तर भारत की धार्मिक आस्था से जुड़ा मेला है। इसे शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पड़ोसी राज्यों से तालमेल किया गया है। कहा कि कांवड़ मेला आस्था का मेला है इसलिए प्रशासन की पूरी कोशिश रहेगी कि हर शिवभक्त बिना किसी विघ्न के शांतिपूर्वक अपनी यात्रा पूर्ण करे।

वहीं डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि जिन जिलों से तेज डीजे और बड़े वाहन चलकर आते हैं, उन्हें वहीं रोकने की रणनीति बनाई गई है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता फैलाई जा रही है कि कांवड़ श्रद्धालु नियमों का पालन करें। कहा कि धार्मिक आस्था की आड़ में अराजकता या गुंडागर्दी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो मेले में आने वालों की स्कैनिंग भी की जा सकती है।


बैठक उत्तर प्रदेश में सचिव गृह मोहित गुप्ता, कमिश्नर मेरठ डिवीजन ऋषिकेश भास्कर यशोद, कमिश्नर बरेली सौम्य अग्रवाल, कमिश्नर सहारनपुर एके राय, डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह, आईजी आरपीएफ पंकज गंगवार, उत्तराखंड से एडीजी व मुरुगेशन, मंडलायुक्त विनय शंकर पाण्डे, आईजी निलेश आनंद भरणे, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एनएस नपलच्याल, डीआईजी धीरेन्द्र गुंज्याल, आईजी कृष्ण कुमार वी के, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, मेलाधिकारी सोनिका, अपर सचिव लोनिवि विनीत कुमार, शहरी विकास ललित नारायण मिश्र, सहित पांचों राज्यों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

तेज आवाज वाले डीजे पर पूरी तरह रोक

इस बार सावन में तेज आवाज वाले डीजे और ट्रक, ट्रैक्टर जैसे भारी वाहनों पर रोक रहेगी। स्थानीय पुलिस के साथ ही अन्य राज्यों के नोडल अधिकारी अपने जिलों में ही ऐसे वाहनों को रोकेंगे। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि तेज आवाज वाले डीजे चिन्हित किए जा रहे हैं। उनके नामो की सूची आ गई है। उनसे संपर्क करके नियमानुसार हरिद्वार आने के निर्देश दिए जाएंगे। बिना मानकों के डीजे लाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पड़ोसी राज्यों में बनेंगे कंट्रोल रूम

डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि कांवड़ मेला धर्म और आस्था का प्रतीक है लेकिन यह कानून व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती भी होता है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ बैठक कर एक फाइनल रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए अन्य राज्यों में भी कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। उन कंट्रोल रूम में उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी तैनात रहेंगे। उत्तराखंड में बने कंट्रोल रूम में अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारी भी ड्यूटी करेंगे। ताकि आसानी से सूचनाओं का आदान-प्रदान होने के साथ ही घटनाओं की रियल टाइम में त्वरित जानकारी मिल सके।

त्रिशूल, भाला, बैट लाने पर पाबंदी

मेले में हथियारनुमा वस्तुएं लाने पर प्रतिबंध रहेगा। कांवड़ यात्रा में आकर्षण के नाम पर कुछ लोग त्रिशूल, भाले और बैट लेकर आते हैं। पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस बार ऐसी चीज़ें नहीं चलेंगी। वहीं मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने भी लोगों से अपील की है कि कांवड़ मेला आस्था का प्रतीक है। हरिद्वार आने वाले शिवभक्त शांतिपूर्ण तरीके से हरिद्वार आएं और यहां से गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों को रवाना हो।

सोशल मीडिया से फैलाई जाएगी जागरूकता

सुरक्षा गाइडलाइनों को सोशल मीडिया के जरिए व्यापक प्रचारित किया जाएगा। वीडियो, इन्फोग्राफिक्स और रील्स बनाकर श्रद्धालुओं को बताया जाएगा कि क्या लाना है और क्या नहीं। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों की एजेंसियां अलर्ट हैं। आपसी समन्वय बनाकर कांवड़ मेला सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026

लालढांग में कृषि संवाद कार्यक्रम, वैज्ञानिकों ने एससी और एसटी किसानों को बताए आधुनिक खेती के गुर

June 16, 2026

75 लाख की भीड़ के बाद सुबह 4 बजे तक चमके गंगा घाट, नगर आयुक्त ने रात 2 बजे परखी व्यवस्थाएं

June 16, 2026

मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, होगी कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

ऋषिकेश में चौथी मंजिल से लटकी महिला, खूब वायरल हुआ वीडियो, जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड June 8, 2025

उत्तराखंड। ऋषिकेश शहर के आमबाग विस्थापित क्षेत्र में एक महिला ने पति से झगड़े के…

मैं पुष्कर सिंह धामी अपने जीते जी युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा, हरिद्वार में दिया बड़ा बयान

September 27, 2025

गोदाम में काम कर रहे युवक पर फायरिंग से मचा हड़कंप, मौके से कारतूस के खोखे बरामद

January 1, 2026

हरिद्वार: पिता को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट, एक गिरफ्तार, मां बेटा फरार

July 11, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.