Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»बर्दाश्त नहीं कर सकी बेटे का ग़म: केदारनाथ हादसे के मृतक पायलट राजवीर की मां ने तोड़ा दम
उत्तराखंड

बर्दाश्त नहीं कर सकी बेटे का ग़म: केदारनाथ हादसे के मृतक पायलट राजवीर की मां ने तोड़ा दम

News DeskBy News DeskJuly 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

जयपुर/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान के परिवार पर एक और दुख का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के महज 13 दिन बाद उनकी मां विजय लक्ष्मी चौहान का भी निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत के गम को वह सहन नहीं कर सकीं और तेरहवीं के दिन ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।

परिवारवालों ने बताया कि विजय लक्ष्मी पिछले कई दिनों से गहरे सदमे में थीं। बेटे की तेरहवीं की तैयारी के दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में हुई थी सात लोगों की मौत

गौरतलब है कि 15 जून को केदारनाथ धाम के पास गौरीकुंड क्षेत्र में खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी, जिनमें पायलट राजवीर सिंह भी शामिल थे। वह राजस्थान के जयपुर स्थित शास्त्री नगर के निवासी थे। हादसे के बाद से ही उनके परिवार का बुरा हाल था।

14 साल देश की सेवा, फिर बने पायलट

राजवीर सिंह चौहान भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने 14 वर्षों तक देश की सेवा की और इसके बाद पायलट की जिम्मेदारी संभाली। उन्हें 2000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव था। उनकी पत्नी दीपिका भी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। दोनों की शादी वर्ष 2011 में हुई थी।

चार महीने पहले बने थे जुड़वा बच्चों के पिता

महज चार महीने पहले ही राजवीर और दीपिका के घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ था। लेकिन अब इन मासूम बच्चों के सिर से पिता और दादी दोनों का साया उठ चुका है। एक साथ दो-दो शोकों से जूझ रहे परिवार की स्थिति अत्यंत पीड़ादायक है। मोहल्ले में भी शोक की लहर है और लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार इतना भारी दुख देखा है।

बेटे की मौत ने तोड़ा मां का हौसला

परिजनों के अनुसार विजय लक्ष्मी चौहान बेटे की मौत के बाद से बिल्कुल टूट चुकी थीं। वह अक्सर बेसुध सी रहतीं, किसी से बात नहीं करतीं और रातों को नींद नहीं आती थी। परिजनों ने उन्हें संभालने की बहुत कोशिश की लेकिन बेटे से बिछड़ने का गम उन्हें धीरे-धीरे भीतर से खा रहा था। तेरहवीं के दिन जब पूरा परिवार बेटे को अंतिम श्रद्धांजलि देने की तैयारी कर रहा था, तभी मां की सांसें भी थम गईं।

ऐसा दुख किसी को न मिले

शास्त्री नगर के लोग बताते हैं कि राजवीर बेहद विनम्र, मिलनसार और देशभक्ति से ओत-प्रोत व्यक्ति थे। वह हमेशा दूसरों की मदद को आगे रहते थे। उनके निधन की खबर जैसे ही मोहल्ले में फैली, लोगों की आंखें नम हो गईं। अब उनकी मां की मौत ने शोक को और गहरा कर दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

पूर्व मेयर के पति अशोक शर्मा के होटल पर GST का छापा, जानिए क्या हुई कार्रवाई

September 29, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026

सीएम धामी ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

June 28, 2026

मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, होगी कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

अचानक हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों के संग खिंचवाई फोटो

May 28, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

जंगल में टाइगर का शिकार, वन गुज्जरों ने मरी हुई भैंस पर छिड़का जहर, फिर काटे डाले टाइगर के पैर

May 19, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026
इन्हें भी पढ़े-

दुनिया का सबसे लंबा किशोर पहुंचा पतंजलि योगपीठ, 8 फुट 2 इंच हाइट देखकर स्वामी रामदेव भी हुए आश्चर्यकचकित 

वायरल April 12, 2026

हरिद्वार। दुनिया के सबसे लंबे किशोरों में गिने जा रहे सहारनपुर निवासी 8 फीट 2…

प्रेमी के साथ पकड़ी पत्नी, पति ने की दोनों की पिटाई, वीडियो वायरल

October 15, 2024
8.9

Review: Bucket List Destinations 2021 Across the Globe

January 15, 2021

Is it the Internet or Society? How Social Media has Changed

January 14, 2021
अन्य खबरें

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.