Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार डीएफओ के खिलाफ प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने बैठक जांच, नोटिस जारी कर आजाद अली से मांगे साक्ष्य

July 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली में कूड़ा ढके बिना ले जाने पर निगम कर्मचारी को नोटिस, सभी चालकों को दिए सख्त निर्देश

July 4, 2026

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने नालों और घाटों की सफाई व्यवस्था परखी, सख्त अधिकारियों को दिए निर्देश

July 4, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»हरिद्वार में हड़कंप: 19 पैथोलॉजी लैब व अस्पतालों पर 9.50 लाख का जुर्माना, दो अल्ट्रासाउंड केंद्र सील, 5 का सामान किया जब्त
उत्तराखंड

हरिद्वार में हड़कंप: 19 पैथोलॉजी लैब व अस्पतालों पर 9.50 लाख का जुर्माना, दो अल्ट्रासाउंड केंद्र सील, 5 का सामान किया जब्त

News DeskBy News DeskSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार जनपद में बिना मानकों के संचालित हो रही पैथोलॉजी लैब और अस्पतालों पर शिकंजा कसा। विभागीय टीमों ने 19 अस्पतालों व पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी कर 9 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान दो अल्ट्रासाउंड केंद्र सील किए गए, जबकि पांच लैब से मशीनें व अन्य सामान जब्त कर लिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध रूप से चल रहे अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि जिले में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई निजी अस्पताल और पैथोलॉजी लैब बिना मानकों के संचालित हो रहे हैं। शिकायतों की पुष्टि के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई गई। समिति में जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी रवि संदल, राजन ठाकुर और कुलदीप बिष्ट सदस्य नामित किए गए।

निरीक्षण के दौरान मान्य डायग्नोस्टिक बहादराबाद, ग्लोबल मल्टीस्पेशलिटी लंढौरा को मानकों पर खरा न उतरने पर सील किया गया। दीप अल्ट्रासाउंड सुल्तानपुर, यशलोक हॉस्पिटल रुड़की और आर्यावर्त हॉस्पिटल कनखल में मौके पर डॉक्टर उपलब्ध न होने पर नोटिस जारी कर जुर्माना ठोका गया।

कुल 19 अस्पतालों और लैब पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया। इनमें लोटस हॉस्पिटल ज्वालापुर, एसएन पैथोलॉजी लैब बहादराबाद, मेडविन अस्पताल रुड़की, दून पैथोलॉजी लैब लंढौरा, खुशी हॉस्पिटल लंढौरा, लाइफ हेल्थ केयर हॉस्पिटल भगवानपुर चंदनपुर, सहारा हॉस्पिटल मंगलौर, ग्रीन हॉस्पिटल मंगलौर, डिवाइन हॉस्पिटल मंगलौर, सिटी हॉस्पिटल मंगलौर, न्यू मिशन हॉस्पिटल मंगलौर, फैमिली हेल्थ केयर सुल्तानपुर, वेलनेस हॉस्पिटल इमलीखेड़ा और शिखर हॉस्पिटल इमलीखेड़ा शामिल हैं।

वहीं चौहान एक्सरे क्लीनिक लंढौरा, बालाजी एक्सरे सेंटर लंढौरा, सहारा हॉस्पिटल सुल्तानपुर, खुशी हेल्थ केयर भगवानपुर और लाइफलाइन अस्पताल इमलीखेड़ा की मशीनें जब्त कर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया।

सीएमओ डॉ. सिंह ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें आगे भी औचक छापेमारी करेंगी और अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार डीएफओ के खिलाफ प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने बैठक जांच, नोटिस जारी कर आजाद अली से मांगे साक्ष्य

July 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली में कूड़ा ढके बिना ले जाने पर निगम कर्मचारी को नोटिस, सभी चालकों को दिए सख्त निर्देश

July 4, 2026

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने नालों और घाटों की सफाई व्यवस्था परखी, सख्त अधिकारियों को दिए निर्देश

July 4, 2026

लक्सर क्षेत्र में दो अलग अलग गांवों में मगरमच्छ घुसने से दहशत, वन विभाग की टीम ने किए रेस्क्यू

July 4, 2026

कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटा नगर निगम, ड्रोन से होगी स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी

July 3, 2026

कांवड़ मेले से पहले हाईवे का निरीक्षण, एसपी सिटी बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कमी

July 2, 2026

कुंभ-2027: नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी में विकास कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए

July 2, 2026

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026

सीएम धामी ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

June 28, 2026
इन्हें भी पढ़े-

टांडा महतौली गांव में निकला 15 फुट लंबा विशालकाय अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

उत्तराखंड July 15, 2025

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर तहसील क्षेत्र के टांडा महतौली गांव में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी…

China Travel Growth Slows During Dragon Holidays

January 15, 2021

पिरान कलियर में बिकने वाले प्रसाद में मिलावट, छापेमारी में हुआ खुलासा

October 26, 2024

नवरात्र स्पेशल। जानिए मां मनसा देवी मंदिर की पौराणिक कहानी

October 3, 2024
अन्य खबरें

हरिद्वार डीएफओ के खिलाफ प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने बैठक जांच, नोटिस जारी कर आजाद अली से मांगे साक्ष्य

July 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली में कूड़ा ढके बिना ले जाने पर निगम कर्मचारी को नोटिस, सभी चालकों को दिए सख्त निर्देश

July 4, 2026

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने नालों और घाटों की सफाई व्यवस्था परखी, सख्त अधिकारियों को दिए निर्देश

July 4, 2026

लक्सर क्षेत्र में दो अलग अलग गांवों में मगरमच्छ घुसने से दहशत, वन विभाग की टीम ने किए रेस्क्यू

July 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.