Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»खैर के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भेजा जेल
अपराध

खैर के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

News DeskBy News DeskJuly 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध बोले- वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा

हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग की रुड़की रेंज अंतर्गत धनौरी बीट में खैर के बहुमूल्य वृक्षों के अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33, 41 और 42 के तहत वन अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

वन विभाग के अनुसार 14 जुलाई को धनौरी बीट में खैर के पेड़ों के अवैध कटान की सूचना मिलने पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध और उप प्रभागीय वनाधिकारी रुड़की के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रासिद उर्फ भूरा पुत्र मासूम निवासी बुढ्ढाहेड़ी, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार तथा गुलशेर पुत्र सकूर निवासी जनता रोड, चकहराती, थाना जनकपुरी, जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। वन विभाग की टीम अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह कार्रवाई रुड़की रेंज अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में की गई। अभियान में वन दरोगा इंदर सिंह, सोनिया शर्मा, गुरमीत सिंह, वन आरक्षी अनुज कुमार, इकरार अली, योगेश कुमार, उमेश कुमार, वाहन चालक नितेश कुमार, हरीश नेगी तथा उपनलकर्मी प्रदीप कुमार सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध ने कहा कि हरिद्वार वन प्रभाग में वन संपदा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। खैर जैसे बहुमूल्य वृक्षों की अवैध कटाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वन माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरक्षित एवं संरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध कटान, अवैध शिकार, अवैध खनन जैसी गतिविधियां कानूनन दंडनीय अपराध हैं। यदि कोई व्यक्ति ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को वन क्षेत्रों में अवैध कटान, शिकार, खनन या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग या निकटतम वन चौकी को दें। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही वन संपदा की प्रभावी सुरक्षा संभव है और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सभी की भागीदारी आवश्यक है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026

युवती से मिलने हरिद्वार आए युवक की पिटाई, गले में पहनाया पट्टा, गैर समुदाय से जुड़ा है मामला

July 18, 2026

काठा के जंगल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला

July 18, 2026

गाजियाबाद में किसान के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, हाथ जोड़ती रही मां

July 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

शूटिंग के लिए हरिद्वार आएंगे राघव जुयाल, फिर मिला बड़ा प्रोजेक्ट

देश-दुनिया October 10, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड के बेटे और देशभर में ‘स्लो मोशन किंग’ के नाम से मशहूर…

लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर कोहरे का कहर: सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी कार, दो घायल

January 30, 2026

दूध की डेयरी और मोबाइल शॉप में आबकारी विभाग की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

July 7, 2025

Sci-fi Television Star Summer Glau Added to Next Play Launch

March 15, 2021
अन्य खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.